5
(1)

जगतपुर गांव में अर्द्धनिर्मित मकान में पुलिस ने की छापेमारी, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

नवगछिया। परबत्ता थाना की पुलिस ने मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जगतपुर निवासी योगेश यादव और निभाष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 1.7 ग्राम स्मैक और 7,941 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान अखिलेश यादव के अर्द्धनिर्मित मकान से 1.7 ग्राम स्मैक और 7,941 रुपये नकद बरामद किए गए। मौके से स्मैक की खरीद-बिक्री के आरोप में योगेश यादव और निभाष कुमार को गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में परबत्ता थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: