0
(0)



भागलपुर।भागलपुर स्थित सुंदरवती महिला महाविद्यालय में गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल के कारण विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों का प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो गया। बिहार राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे क्षेत्रीय मंत्री सुशील मंडल ने कहा कि कर्मचारियों की यह लड़ाई सम्मान और अधिकारों की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रहे हैं।


कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों को लागू करना, वेतन कटौती वापस लेना, तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की प्रोन्नति, तथा एसीपी-एमएसीपी का लाभ मार्च 2026 के वेतन के साथ देने की मांग शामिल है। इसके साथ ही कर्मचारियों ने नए कॉलेजों में पुराने कॉलेजों से किए जा रहे ट्रांसफर का भी विरोध जताया।

महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो 20 तारीख को तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के बीएन कॉलेज से विश्वविद्यालय मुख्यालय तक विशाल महा-जुलूस निकाला जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: