Month: March 2021

नवगछिया : एक देशी कट्टा एवं दो गोली के साथ एक गिरफ्तार||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया : परबत्ता पुलिस ने जगतपुर बहियार में छापेमारी कर एक अपराधी को एक देशी कट्टा एवं दो गोली के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी वासुदेव यादव उर्फ वशिष्ठ यादव है. परबत्ता थानाध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी बसंती टूडू ने जानकारी देते बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि जगतपुर के बहियार मे अपराधी हथियार लेकर गतिविधि कर रहे है. सूचना के आलोक में पुलिस टीम के द्वारा जगतपुर बहियार में छापेमारी की गई. पुलिस को देख कर वासुदेव यादव भागने का प्रयास करने लगा. जिसे पुलिस के जवानो ने खदेड़ कर पकर लिया. पकरने के बाद पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी कट्टा एवं दो गोली बरामद किया गया. […]

नारायणपुर : ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर सवार आधा दर्जन लोग घायल ||GS NEWS

नारायणपुरDESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 नवोदय चौक के पास सोमवार को लगभग 12:30 बजे पैसेंजर उतार रहे लगी ऑटो को तेज रफ्तार अनियंत्रित गिट्टी लदी ओवरलोड ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे ऑटो असंतुलित होकर एनएच किनारे गड्ढे में जा गिरी जिस पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया . थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की जख्मी बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी मो शमशेर आलम की पत्नी सीमा खातून, पुत्र अरशद अली एवं भागलपुर के पीरपैंती निवासी देवराही कुमार, खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के बबलू यादव, नारायणपुर के बीरबन्ना निवासी मो बेचो […]

नवगछिया : सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया : मैट्रिक परीक्षा में रद्द किए गए सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा सोमवार को नवगछिया के सभी नो परीक्षा केंद्र परशांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त संपन्न हुई. परीक्षा में 4198 में 4123 ने परीक्षा दी, 75 अनुपस्थित रहे. नवगछिया के जीबी कॉलेज में 463 में 450 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 13 अनुपस्थिति रहे. इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में 419 में 408 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 11 अनुपस्थिति रहे. रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय में 428 में 427 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, एक अनुपस्थिति रहे. बालभारती विद्यालय में 478 में 468 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 10 अनुपस्थिति रहे. सावित्री पब्लिक स्कूल में 393 में 386 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, सात अनुपस्थिति रहे. प्रसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में 260 में 250 परीक्षार्थियों ने […]

बिहपुर : आन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहपुर पीएचसी में लगाया गया कोरोना का टीका ||GS NEWS

बिहपुरDESK 040

बिहपुर- प्रखंड बिहपुर पीएचसी में अन्तर्राष्ट्री महिला दिवस के अवसर पर भव्य आयोजन किया पूरे अस्पताल को सजाया गया. महिलाओं के लिए अगल से टेंट की व्यवस्था की गई. पूरे प्रखंड की महिलाओं के जमा होने के कारण काफी भिड़ जमा हो गई जिसके कारण कोरना काल में सोशल डिस्टेंसिग की धज्जियाँ उड़ा दी गई. महिलाओं में जहां माक्स का अभाव दिखा .उन्हीं दूसरी ओर पीएचसी में कहीं भी सेनेटाइजर की व्यवस्था नहीं दिखी . वही डा. आफताब और डा. पंकज ने बताया कि पीएचसी में सभी महिलाओं को कोरना का टीका लगाया जाऐगा .देर रात तक टीका जारी रहेगा. DESK 04

नवगछिया : तीनो कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर ऐपवा नेताओं ने निकाला जुलूस ||GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन के नेतृत्व में सोमवार को नवगछिया स्टेशन चौक से महराज जी होटल चौक से पुनः रेलवे स्टेशन परिसर तक जुलूस निकाला. जिसमे तीन किसान विरोधी कृषि कानून वापस लो, मनुस्मृति नहीं संविधान के अनुसार अधिकार चाहिए, पितृ सत्ता के खिलाफ संघर्ष तेज करो, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जिंदाबाद आदि नारों के साथ मार्च किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व एपवा जिला सचिव कॉमरेड रेणु देवी एवं कॉमरेड कंचन देवी कर रही थीं. स्टेशन परिसर में सभा को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव कॉ रेणु जी ने कहा कि मनुवादियों ने देश मे गरीब – दलित महिलाओं के अधिकारों में एक- एक करके कटौती करते हुए संविधान में नित नए […]

बिहपुर : शिक्षा में जागरुकता के लिए विद्यालयों निकाली रैली ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

बिहपुर – कोरोना काल के बाद खुले विद्यालयों में बच्चों के नामांकण के लिए पूरे बिहार में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है जिसके तहत पूरे बिहपुर के गोरीपुर , विक्रमपुर झंडापुर जमालपुर सोनबरसा चकप्यारे तमाम सरकारी मध्य विद्यालयों के द्वारा प्रभात फैरी का आयोजन किया गया एवं बच्चों के द्वारा शिक्षा जागरुकता अभियान चलाया गया. वही गौरीपुर मध्य विद्यालय के छात्राओं द्वारा बेटा बेटी का यही नारा शिक्षा है अधिकार, हमारा बेटा बेटी एक समान सबको शिक्षा सबको मान ,सुनो रे भाई सुनो रे बहना अनपढ़ बनकर कभी न रहना के नारे भी लगाए गए जगह जगह पर कैंप कर बच्चों के द्वारा भाषण भी दिलवाए गए. शिक्षक रंजय कुमार ने बताया कि कोरना काल के बाद बच्चों में […]

नवगछिया : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नवगछिया पीएचसी में कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नवगछिया पीएचसी में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. टीकाकरण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नवगछिया की प्रशिक्षु डीएसपी बसंती टुडू एवं नवगछिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नवगछिया पीएचसी प्रभारी डॉ वरूण कुमार ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कोरोना का टीका लगवा रही महिलाओं को समर्पित किया गया है. इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को महिला नेतृत्व कोविड-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना’ की थीम पर मनाया जा रहा है. ताकि महिलाओं का सम्मान पूर्वक टीकाकरण कराया जा सके. इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना है. महिलाओं की सुविधा […]