Month: May 2022

नवगछिया : साइबर ठगों ने महिला के बैंक खाते से उड़ाए ₹10195, थाना पहुंची महिला // GS NEW

अपराधनवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया – साइबर ठगों ने नवगछिया के नया टोला निवासी विनोद कुमार राय की पत्नी पिंकी देवी के खाते से जालसाजी कर 10195 रुपए की नकदी उड़ा लिया है. जानकारी मिली है कि पिंकी देवी के घर का एसी खराब था. मैकेनिक का नंबर जानने के लिये उसने गूगल सर्च के माध्यम से एक नंबर प्राप्त किया. जिस पर कॉल करने पर कहा गया कि मैं अपने सीनियर के पास कॉल ट्रांसफर कर रहा हूं जिसके लिये आपको 10 रुपये देने होंगे. इसके बाद यूपीआई कोड के माध्यम से महिला ने 10 रुपये का भुगतान किया. इसके तुरंत बाद उसके बैंक खाते से 10195 रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी. महिला ने नवगछिया थाना पहुंच कर लिखित आवेदन दिया […]

गंगा तटीय इलाकों में वन विभाग की टीम ने पुलिस के साथ छापेमारी कर जब्त किया भारी मात्रा में जाल // GS NEWS

अपराधगंगानवगछियानिभाष मोदी की रिपोर्टDESK 04 B0

नवगछिया – विक्रमशिला गंगेटिक. डॉल्फिन आश्रयनी” में हानिकारक जाल से मछलियों का शिकार होने की सुचना मिलने पर वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर बाबू राम, उप पुलिस अधीक्षक शिवान्द सिंह ने नवगछिया और भागलपुर के गंगा तटीय क्षेत्रों में छापेमारी कर भारी मात्रा में हानिकारक जाल को जब्त किया गया. वन कर्मी एवं डॉल्फिन मित्रों का इस करवाई में अहम् भूमिका रही. वन विभाग ने दावा किया है कि इस तरह की कारवाई होने से असामाजिक तत्वों के साथ-साथ हानिकारक जाल जैसे मच्छरदानी जाल, महा जाल, कर्रेंट जाल को गंगा के दोनों किनारे तक घेर कर गैर-पारंपरिक तरीके से मछलियों का शिकार करने वालों पर अंकुश लगाया गया. वन विभाग ने मछुवारों एवम गैर-मछुवारों समुदाय से अनुरोध किया है कि पारंपरिक […]

भागलपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया प्रेसवार्ता का आयोजन ,कई बिंदुओं पर हुई चर्चा // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,जात पात ऊंच-नीच छोटे बड़े आदि सभी व्यवसायियों के हित को ध्यान में रखकर समर्पण भाव से काम करने को समर्पित संस्था भागलपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने स्थानीय चुनिहारी टोला स्थित अपने कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस मौके पर संस्था की ओर से व्यवसाई समाज के वरिष्ठ बुद्धिजीवी वर्ग के श्याम सुंदर शर्मा गौड़ सत्यनारायण शर्मा प्रीति पांडे प्रभु शर्मा एवं संजय साह को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया तत्पश्चात भागलपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा उर्फ लालू शर्मा ने संस्था के उद्देश्य और लक्ष्य की प्रस्तुति देते हुए जून माह से संस्था द्वारा पर्यावरण की रक्षा सुरक्षा को लेकर वृक्षारोपण कर नशा मुक्ति जागरण अभियान के तहत नुक्कड़ […]

जाति जनगणना को लेकर राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरराजनीतिDESK 04 B0

मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए विधायक अजीत शर्मा ने कहा जाति जनगणना होने से बिहार का होगा विकास निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,जाति जनगणना को लेकर सियासी पारा एक बार फिर चढ़ने लगा है, बताते चलें कि जदयू के नेता विजय कुमार चौधरी ने यह जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित सभागार कक्ष में एक बैठक रखी गई जिसमें निर्णय लिया गया कि जाती जनगणना बिहार में 27 मई के बदले अब 1 जून को होना तय हुआ है। जाति जनगणना पर मुख्यमंत्री ने तिथि तय कर दी है। इसी बावत कांग्रेस पार्टी के तरफ से भागलपुर विधायक सह बिहार विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि […]

ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन को करनी पड़ रही है काफी मशक्कत, वहीं प्रशासन ही नियम की उड़ाते दिख रहे धज्जियां // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर कोतवाली थाना की गस्ती वाहन यातायात के बने वन वे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते दिखी निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, जाम से निजात दिलाए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा भागलपुर शहर के सैंडिस कंपाउंड के चारों तरफ करीब एक सप्ताह से वन वे नियम लागू किया गया है । जिसको लेकर लगातार ट्रैफिक पुलिस के द्वारा आम लोगों के साथ-साथ प्रशासन के लोगों को भी ट्रैफिक रूल पालन करने को लेकर लगातार आग्रह किया जा रहा है । बावजूद इसके कुछ लोग नए ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए पुलिस जवानों से पुरानी व्यवस्था के अनुसार आवाजाही करने को लेकर उलझ जा रहे हैं । जिसे पुलिस जवानों के द्वारा समझा-बुझाकर शांत कराया जा रहा है […]

फुटपाथ विक्रेता संघ के बैनर तले 11सूत्रीय मांगों को लेकर भागलपुर नगर निगम परिसर के समक्ष किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर/निभाष मोदी – आज भागलपुर फुटपाथ विक्रेता संघ के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम भागलपुर के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया। बता दे की इस धरना का नेतृत्व भागलपुर शहर के विभिन्न मार्केट कमेटी द्वारा किया गया। जिसमें फुटपाथ के जिला समन्वयक, विक्रेता संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार ,घंटाघर मार्केट के अनूप कुमार चौधरी, तिलकामांझी सब्जी मार्केट के धर्मेंद्र कुमार के अलावे सैकड़ों विक्रेताओ ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोला । शहर के करीब 600 फुटपाथ विक्रेता इस प्रदर्शन में शामिल थे। फुटपाथ विक्रेता संघ भागलपुर के विक्रेताओं की जिला प्रशासन एवं नगर प्रशासन से 11 सूत्री मांगों में 58 वेंडिंग जोन में संबंधित मार्केट के वेंडर्स को […]

जंगली काली स्थान परिसर में जंगलेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर परमहंस स्वामी आत्मानंद जी महाराज के नेतृत्व में निकाला गया आकर्षक कलश शोभायात्रा // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभक्ति पूजा अर्चनाभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर के विक्रमशिला कॉलोनी रामसर स्थित प्रसिद्ध जंगली काली स्थान परिसर में जंगलेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर परमहंस स्वामी आत्मानंद जी महाराज के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ आकर्षक कलश शोभायात्रा निकाली गयी । बुढ़ानाथ गंगा तट पर गंगा स्नान कर श्रद्धालु महिलायें गंगा जल से भरा कलश सर पर रख कर पैदल कोतवाली कुपेश्वर महादेव मंदिर होते हुए नया बाजार, गोलाघाट, मंदरोजा, रामसर होते हुए भक्ति गीतों पर झूमते विक्रमशिला कॉलोनी स्थित जंगली काली मंदिर प्रांगण पहुंचे । इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया । कलश यात्रा में शामिल पूर्व उप महापौर डॉ प्रीति शेखर ने भोलेनाथ के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इसके निर्माणकर्ता किरण सिंह के प्रति आभार व्यक्त […]

भागलपुर के कहलगाँव में एनटीपीसी के राख से आसपास के कई गाँव परेशान // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर के कहलगांव स्थित एनटीपीसी का एश जानलेवा बनता जा रहा है। कहलगांव के कई गांवों में इसका असर दिखा रहा है। हवा में ज़हर के तरह घुलकर घर तक पहुंच रहा है। ( NTPC ) नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन के एश डेक पूरी तरह से भर गया है. एश डेक में जमा कोयले का राख आसपास के गांवों में फैल रहा है . तेज हवा के साथ उड़कर यह राख लगभग 5 किलोमीटर दूर तक गाँव पहुँच जाता है. जिससे की एश डेक के समीप बसे एकचारी,मसदाहा, कटोरिया सहित कई गाँव के लोगों के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ रहा है. लोगों को आँख और टीवी जैसी खतरनाक बीमारी के शिकार हो रहे हैं. बुजुर्गों को […]