Month: May 2022

लेट्स इंस्पायर नवगछिया चैप्टर की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम, आईएएस के पिता समेत बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित|| GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया। गृह विभाग के विशेष सचिव सह आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने कहा है कि युवाओं के दम पर ही बिहार बदलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के गौरवशाली अतीत को वापस लाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। रविवार को नवगछिया शहर के बाल भारती स्कूल के सभागार में लेट्स इंस्पायर बिहार के नवगछिया चैप्टर की ओर से आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में बताैर मुख्य अतिथि श्री वैभव ने कहा कि युवाओं के अंदर असीम प्रतिभाएं हैं। वे चाहे तो बिहार का भविष्य गौरवशाली बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि जाति से ऊपर उठकर नए बिहार के निर्माण के लिए युवाओं को आगे आना होगा। इस अवसर पर लेटस इंस्पायर के संस्थापक विकास वैभव ने नवगछिया इलाके में बेहतर […]

रंगरा : मकान पर जबरदस्ती कब्जा करनें को लेकर रंगरा थाने में दिया आवेदन , लगाई गुहार|| GS NEWS

नवगछियाबिहाररंगरा चौकDESK 04 B0

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थानाक्षेत्र के भवानीपुर पंचायत वार्ड 2 के निवासी चंद्र कांत झा पिता-स्व. फूल झा ने राजेश कुमार उर्फ नन्हा पिता- स्व. पुलकित झा पर रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया हैं । आवेदक चंद्र कांत झा के द्वारा आरोप लगाया गया है कि उनके घर का ताला काटकर आरोपी राजेश उर्फ नन्हा ने जबरदस्ती मकान सहित फनीर्चर आदि पर कब्जा कर लिया है। पीडित चंद्र कांत ने बताया कि उनके साथ राजेश के द्वारा कई बार मार-पीट करते हुए जान से मारने की भी धमकी दी गई है। इस बाबत पीडित के द्वारा रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया गया है। DESK 04 B

राजद विधायक भुदेव चौधरी से नवगछिया युवा राजद ईकाई ने की मुलाकात|| GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया- युवा राजद के जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टीनू यादव के नेतृत्व में राजद विधायक भुदेव चौधरी से युवा राजद ईकाई ने धोरैय आवास पर औपचारिक मुलाकात किया । मौके पर धोरैया विधायक भुदेव चौधरी ने नवगछिया युवा राजद संगठन के कार्य की सराहना किया एवं सदस्यता अभियान को लेकर  मजबूती से कार्य के साथ गांव गांव में . सदस्यता शिविर आयोजित कर राजद के विचारधारा से जुड़ने की कवायद तेज कियामौके पर युवा राजद के जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टीनू यादव, उपाध्यक्ष रंणधिर यादव, युवा जिला प्रवक्ता सह मिडिया प्रभारी शुभम यादव, मुखिया धनश्याम मंडल , दयानंद यादव,सोपन घोष, गुड्डू मंडल सहित अन्य मौजूद थे । DESK 04 B

भागलपुर के मुगलपुरा में दिनदहाड़े अपराधियों ने की गोलीबारी, हत्याकांड के गवाह के घर चली गोली, पुलिस जांच में जुटी // GS NEWS

अपराधनिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के मुगलपुरा में दो अपराधियो ने मो आरिफ खान के घर पर फायरिंग की। मोहम्मद आरिफ की पुत्री काजल की हत्या 19 जुलाई 2021 को अपराधियों के द्वारा कर दी गई थी जिस मामले में आरिफ हत्याकांड में शामिल अपराधियों खिलाफ मामला दर्ज कर केस में गवाह हैं। इससे पहले भी इन पर दो बार अपराधियों के द्वारा जानलेवा हमला किया जा चुका है वही आज भी मोहम्मद आरिफ के घर पर मोहम्मद इमरान और मोहम्मद मुर्गा के द्वारा मोटरसाइकिल से पहुंचकर चार से पांच फायरिंग की गई जिसमें मोहम्मद आरिफ के पुत्र और पत्नी बाल-बाल बच गए अपराधियों के द्वारा केस उठाने को लेकर लगातार मृतक के परिजनों को दबाव दिया […]

युवा राष्ट्रीय जनता दल ने चलाया सदस्यता अभियान सह संवाद कार्यक्रम // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के स्थानीय एक होटल में युवा राजद के द्वारा सदस्यता अभियान सह युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव के साथ पार्टी के कई युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर युवाओं मे जोश भरने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा राजद भागलपुर इकाई के द्वारा 50 हजार युवाओं को सदस्यता ग्रहण कराने का लक्ष्य रखा गया है। जिसको लेकर कार्यक्रम में चर्चा की गई। DESK 04 B

रेफरल अस्पताल मे कमीशन खोरी ओडियो वायरल होने पर जांच टीम पहुची // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

एसीएमओ ने कहा विभागीय कार्यवाही कि जाएगी निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर सुलतानगंज रेफरल अस्पताल मे कमीशन खोरी मामले मे सीवील सर्जन उमेश शर्मा के आदेश पर चार सदस्यीय टीम रेफरल अस्पताल पहुचकर जांच प्रताल किये।इस दौरान एसीएमओ डॉ.अंजना कुमारी, ए एसीएमओ डॉ.दीनानाथ, डीआईओ डॉ.मनोज चौधरी, डीस्टीक मैनेजर विकास कुमार ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के बेलोरो ड्राइवर सागर कुमार,रबकेश कुमार से कमिशन खोरी का ओडियो वायर एंव खाते का जांच प्रताल करते हुए पुछताछ किये। साथ ही कमिशन खोरी मे फंस रहे रेफरल प्रभारी डॉ. उषा कुमारी,रेफरल प्रबंधक चंदन कुमार,लेखापाल सुजित झा से भी पुछताछ करते हुए जांच प्रताल किये।इस दौरान एसीएमओ डॉ.अंजना कुमारी ने मिडिया को बताया कि कमीशन खोरी मामले मे जांच प्रताल किये गए ओडियो वायरल मे […]

आईपीएस विकास वैभव ने किया लेट्स इंस्पायर बिहार के कार्यक्रम का उद्घाटन // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

श्री रावतमल नोपनी छात्रावास परवत्ती मेंआर्थिक रूप से कमजोर व मेघावी छात्रों के लिए आयोजित हुआ संकल्प 40 कार्यक्रम निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,श्री रावतमल नोपानी छात्रावास, भागलपुर वेलफेयर सोसाइटी ,टेक्नोपॉइंट एवं लेट्स इंस्पायरर बिहार के संयुक्त तत्वावधान में संकल्प 40 कार्यक्रम का आयोजन नोपानी छात्रावास में किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी सह विशेष सचिव गृह विभाग बिहार सरकार के आईपीएस विकास वैभव थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। आईपीएस विकास वैभव के साथ रामगोपाल पोद्दार, गिरधारी केजरीवाल, बंटी यादव, मोंटी जोशी, शिव शंकर सिंह पारिजात, अंशु कुमार सिंह, डॉ चंद्रशेखर , संजय झा ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वही कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए […]

55 केंद्रों पर 27 हजार अभ्यर्थियों की बीपीएससी की परीक्षाए हुई शांतिपूर्ण संपन्न // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरशिक्षाDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,8 मई रविवार को आयोजित होने वाली बीपीएससी परीक्षा भागलपुर के अंतर्गत 55 केंद्रों पर ली गई जिसमें कुल 27000 अभ्यर्थी शामिल हुए। बताते चलें कि बीपीएससी की आयोजित परीक्षा रविवार 8 मई को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, जिसमें 55 केंद्रों पर 27 हजार परीक्षार्थी उपस्थित थे। जिसको लेकर सभी केंद्रों पर सुबह से ही तैयारी पुरी कर ली गई थी। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त थे। मानक के हिसाब से सभी अभ्यर्थियों की जांच करके ही परीक्षा हॉल में प्रवेश करने दिया गया। कहीं से कोई अप्रिय घटना होने की सूचना नहीं मिली है। सभी परीक्षा केंद्रों पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के अलावे जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने भ्रमण कर जायजा लिया। सभी […]