Month: June 2022

नवगछिया इन्तरस्तरीय उच्च विद्यालय के पास 20 बोतल कोरेक्स के साथ एक गिरफ्तार  ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – वाहन चेकिंग के क्रम में नवगछिया पुलिस ने शनिवार को इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के पास 20 बोतल कोरेक्स के साथ एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक भवानीपुर निवासी चंदन कुमार है. पुलिस ने गिरफ्तार युवक की मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है. नवगछिया पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन चेकिंग के क्रम में जब पुलिस ने युवक को रोक कर तलाशी ली तो बाइक की डिक्की से 20 बोतल कोरेक्स बरामद किया गया. मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज कर ली गयी है जबकि गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. DESK 04

आपातकाल की बरसी पर भाजपाइयों ने मनाया काला दिवस ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरभागलपुरDESK 040

बिहपुर- भाजपा के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत शनिवार को मधुसूदन इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय के हॉल में शनिवार को आपातकाल की बरसी को भाजपाइयों ने काला दिवस के रूप में मनाया. जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद मंडल और मंच संचालन प्रो भोला कुंवर ने किया .वही मुख्य अतिथि विधायक ई शैलेन्द्र ने कहा आज ही के दिन 47वर्ष पूर्व कांग्रेस ने सत्ता के लालच में आपातकाल थोप दिया था. आपातकाल देश के प्रजातंत्र पर किया गया सबसे बड़ा कायराना हमला था.मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रुपेश कुमार रुप ,पूर्व सांसद अनिल यादव,जिला उपाध्यक्ष महंत नवल किशोर दास ,राजेश यादव ,अजय सिंह कुशवाहा ,जिला महामंत्री अरविंद चौधरी ,नीलांबर झा ,अजीत पटेल ने कहा  कि कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र का मखौल उड़ाया है. […]

कहारपुर में कोसी ने एक घर को निगला ,जलमीनार कटाव से 5 फिट दूर || GS NEWS

बिहपुरबिहारDESK 04 B0

बिहपुर- हरिओ पंचायत के कोसी पर कहारपुर में कोसी कटाव का सिलसिला जारी हैं।हालांकि जलस्तर में थोड़ी कमी देखी गई हैं.फिर भी कटाव हो रहा हैं।पंसस अंजू देवी , मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह ,पंसस प्रतिनिधि शिवशंकर दास एवं वार्ड सचिव रविशंकर यादव ने बताया की तुलो रविदास का घर कोसी के गर्भ में समा गया. वही कटाव के मुहाने पर जितने भी घर हैं.उसे लोग तोड़कर कर हटा रहे हैं।वही जलमीनार अब कटाव से मात्र 5फिट की दूरी पर हैं.वही पीएचडी  विभाग के जेई मंटू कुमार ने बताया की  इस जलमीनार से 110 घरों में  पानी का कनेक्शन हैं.पिछले वर्ष कोसी कटाव को देखते हुये जलमीनार स्ट्रक्चर को खोल कर हटा लिया गया था. जब जलस्तर में कमी आई थी […]

राजद ने वीपी सिंह की जयंती पर किया समारोह का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – जिला राष्ट्रीय जनता दल नवगछिया के द्वारा स्थानीय जिला राजद कार्यालय नवगछिया में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं मंडल कमीशन सिफारिस के लागूकर्ता स्व विश्वनाथ प्रताप सिंह जी की जयन्ती मनाई गई. कार्यक्रम  में  गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के राजद नेता सह पूर्व प्रत्याशी शैलेश कुमार ने स्वर्गीय वीपी सिंह जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित  किए. कार्यक्रम के संबोधन  शैलेश कुमार ने  कहा कि स्वर्गीय वीपी सिंह जी का ताल्लुक राजघराने से था लेकिन वह हमेशा दबे कुचले और पिछड़ों की बात किया करते थे. जब वह प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने अपने कार्यकाल में आरक्षण को लागू कर समाज के वंचित, दबे कुचले लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया. आज जिन लोगों को आरक्षण […]

बीजेपी में मुख्यमंत्री बनने वाला कोई नहीं – गोपाल मंडल ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

संजय जायसवाल में समझदारी की है कमी – गोपाल मंडल नवगछिया – भागलपुर जिला के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने  कहा कि संजय जायसवाल जब प्रदेश अध्यक्ष बने थे तब से उनको जान रहे हैं हम तो उसके पहले जानते भी नहीं थे. भाजपा को भागलपुर में हम मजबूत किये हैं. संजय जायसवाल में समझदारी की कमी है. अग्निपथ योजना पर बोले राजनाथ सिंह ने गलती किया पहले विज्ञापन निकाल कर जानकारी देनी थी उसके बाद ये लागू करना था. भाजपा वाले गलत सही करते रहते हैं. इसलिये हिन्दुस्तान का छात्र भड़क गये. वहीँ उन्होंने कहा की ये महाराष्ट्र नहीँ बिहार है, हम लोग खूटा गाड़ विधायक हैं. कोई उखाड़ नहीँ सकता […]

प्रीतम और मधु हत्याकांड के बाद एक बार से चर्चा में आया नवगछिया || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – करीब दस वर्ष पहले नवगछिया सनसनीखेज वारदातों के लिये चर्चा में था. वर्ष 2012 में अवध असम एक्सप्रेस से नौ जुलाई को असम के सिल्चर निवासी शोधार्थी प्रीतम भट्टाचार्य के अपहरण का मामला प्रकाश में आया था जबकि 15 जुलाई को कटरिया ओवर ब्रीज के पास उसकी सिर कतई लाश मिली थी. दूसरी तरफ 10 जुलाई को नवगछिया स्टेशन के पास ही खगड़िया जिले के चकहुसैनी निवासी युवती मधु उर्फ नैना की लाश मिली थी. दोनों घटनाओं के बाद नवगछिया में क्राइम का बोलबाला पूरे राज्य के लिये चिंता का विषय बन गया था. ठीक दस वर्ष बाद वर्तमान में ढाई केजी सोना लूट मामले में भी एक बार फिर से नवगछिया रेल थाना चर्चा में है. स्थानीय […]

रेल पुलिस ने शुरू की छापेमारी, नवगछिया पहुंचे रेल डीएसपी || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – ढाई केजी सोना लूट की घटना प्रकाश में आते ही रेल के वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने संभावित ठिकाने पर छापेमारी शुरू कर दी है. उसके लिये पुलिस कटिहार जिला पुलिस के साथ साथ आस पास के रेल थानों की पुलिस की भी मदद ले रही है. रेलवे के पदाधिकारी मान रहे हैं कि अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया है और घटना में अंतरराज्यीय गिरोग का हाथ है. रेल पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कुछ थानों को भी अलर्ट किया है जबकि पुलिस मधेपुरा, नवगछिया, कटिहार के अपराधियों और संदिग्ध गतिविधि वाले अपराधियों और रेल पाकेटमारों की भी मौजूदा गतिविधियों का भी टोह ले रही है. देर शाम रेल डीएसपी कुमार देवेन्द्र नवगछिया रेल थाना […]