Month: June 2022

तेजस्वी पब्लिक स्कूल में कोविड 19 वैक्सीनेशन कैम्प का किया गया आयोजन || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – तेजस्वी पब्लिक स्कूल के गोसाई गांव शाखा में आज गोपालपुर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशांशु कुमार के निर्देश पर एनएम हेमपुष्पा और उनकी टीम के द्वारा वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह से वैक्सीन लिया. विद्यालय के 12 वर्ष से 14 वर्ष तक के 20 बच्चे सहित अन्य बच्चों का भी वैक्सीनेशन किया गया जबकि मौके पर ही विद्यालय की निदेशक अधिवक्ता रीता चौधरी, विद्यालय के संचालक सहप्राचार्य सीपीएन चौधरी एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी बूस्टर डोज लिया है. DESK 04

कहारपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र किसी भी समय समा सकता हैं कोसी के गर्भ में  , स्वास्थ्य उपकेंद्र का दो रूम कोसी में झूल रहा ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरDESK 040

लोग तोड़कर हटा रहे अपने घरों को  बिहपुर- हरिओ पंचायत के कोसी पर गांव कहारपुर में  कोसी अपना  रौद्र रूप दिखा रही हैं।कोसी का कटाव गुरुवार को स्थिर रहा ,पर शुक्रवार को कटाव देखा गया. मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह ,पंसस प्रतिनिधि शिवशंकर दास ,वार्ड सदस्य जनीस बैठा और सचिव रविशंकर यादव ने बताया की कोसी का कटाव गांव की लाइफ लाइन कही जाने वाली स्वास्थ्य उपकेंद्र की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य उपकेंद्र का दो रूम कोसी में झूल रहा हैं. जो किसी भी समय कोसी के पेट में समा सकती हैं.बिहपुर सीएचसी के बीसीएम मोहम्मद शमशाद आलम ने बताया एतिहातन अस्पताल को खाली किया जा चुका हैं.इधर धन्ना शर्मा ,रोहित शर्मा ,सुमन शर्मा ,लखन रविदास ,बालेश्वर रविदास […]

राष्ट्रीय प्रेरणा आयोग में घनश्याम का किया गया चयन || GS NEWS

बिहपुरबिहारभारतDESK 04 B0

बिहपुर – मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में शिक्षक संस्थान के छात्रों के लिए राष्ट्रीय प्रेरणा अवार्ड 2022 अयोजित हो रहा है. इसके लिए बिहपुर के घनश्याम कुमार का चयन किया गया है. जो 26 जून को इंदौर के मैरीओट फाईवस्टार होटल में होगा.घनश्याम के द्वारा ग्रामीण शिक्षा के उपर अपने विचार व सुझाव को रखा था और धनश्याम ने ग्रामीण शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए कुछ अपने सोच को रखा था. बताया गश्या कि उक्त रारूट्रीय प्रेरणा अवार्ड के मुख्य अतिथि पद्मश्री कनूभाई टेलर, सांसद लंबी समेत अन्य दिग्गज हस्तियां मौजूद रहेगें. बता दें कि बिहपुर जमालपुर वार्ड न आठ निवासी हरीलाल साह व चुन्नी देवी के पुत्र घनश्याम कुमार ने अपनी मेघा का डंका राज्य से लेकर […]

मकई टाल में अचानक लगी आग, बुझाने में जुटे ग्रामीण व अग्निसमन  || GS NEWS

नारायणपुरबिहारDESK 04 B0

नारायणपुर : प्रखंड के नारायणपुर स्टेशन पास पानी टंकी नजदीक रखे मकई टाल व भूसा में अचानक आग से आफरा तफरी मच गया. सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस ने पहुंचकर कर तुरंत अग्निसमन वाले को बुलाया.ग्रामीण रिटायर एएसआई असफाक अली, अबुज मिश्रा, मनोज मिश्रा ने बताया कि जिला परिषद सदस्य उषा मिश्रा घर के पीछे बसे लोगों का मकई का पन्द्रह बीस टाल व एक भूसा का डेङ में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गया. आग को    शोर को सुन देखकर नारायणपुर, मधुरापुर बाजार, शाहपुर चौहद्दी, बलहा सहित अन्य गांव के लोग जुट कर आग बुझाने में जुट गये. भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि बिहपुर व भागलपुर से तीन दमकल लाकर आग पर काबू […]

सीट बढ़ोतरी करने की मांग को लेकर अनुमंडल कार्यालय पहुंच होमगार्ड के अभ्यर्थी || GS NEWS

नवगछियाबिहाररंगरा चौकDESK 04 B0

नवगछिया – रंगरा प्रखंड से होम गार्ड बहाली में सीटों की बढ़ोतरी करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में होमगार्ड बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों ने अनुमंडल कार्यालय पहुंच कर अपनी मांगों से अनुमंडल पदाधिकारी को अवगत कराया है. अभ्यर्थियों का कहना है कि होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया में रंगरा से कुल 197 महिला पुरुष अभ्यर्थी चयनित हुए हैं लेकिन रंगरा को महज 32 सीट ही दिया गया है. जबकि जिला स्तर पर पद खाली रह जाएंगे. अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर उनलोगों की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे लोग संघर्ष का रास्ता अख्तियार करेंगे. DESK 04 B

नवगछिया में एक लड़की कोरोना पॉजीटिव, मचा हड़कंप || GS NEWS

कोरोनानवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार किये गए कोरोना जांच में नवगछिया शहर की एक 20 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवती की पहचान की गयी है. अस्पताल से कोरोना किट और आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाने के बाद लड़की को होम आइसोलेशन पर भेजा गया है. जानकारी मिली है कि 18 जून को उक्त युवती परीक्षा देने पटना गयी थी, वहां से लौटने के बाद से वह बीमार हो गयी. प्रारंभिक लक्षण सर्दी खांसी का था और बाद में बुखार आने लगा. सजे बाद अनुमंडल अस्पताल में रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से किये गए कोरोना जांच में वह संक्रमित पायी गयी. हालांकि चिकित्सकों ने युवती की स्थिति को सामान्य बताया है. जबकि अनुमंडल अस्पताल प्रशासन ने युवती के परिजनों का […]