Month: June 2022

डॉक्टर मुखर्जी के दिखाये रास्तों पर चलें युवा , सोनवर्षा  मेंं बलिदान दिवस के रूप मेंं मना डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पुण्यतिथि ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

बिहपुर- प्रखंड के सोनवर्षा में  जनसंघ के स्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के  पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया.कार्यक्रम का अध्यक्षता  भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी ने किया .वही कल्याण कुमार अरुण चौधरी ,भोला कुंवर ,सत्यम कुमार ,आशुतोष कुमार ,रौशन आदि ने श्री मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया.इस मौके पर वक्ताओं ने कहा की डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी  देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया. एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान के विरुद्ध  डॉ. मुखर्जी ने स्वतंत्र भारत का पहला राष्ट्रवादी आंदोलन छेड़ दिया था.भारत के पुनर्निर्माण के उद्देश्य से डॉ. मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की.ऐसे अभिजात देशभक्त के बलिदान दिवस पर उनके […]

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नवगछिया शाखा में दो दिनों से लिंक फेल होने से खाताधारक हो रहे परेशान || GS NEWS

नवगछियाबिहारभारतDESK 040

गोपालपुर – नवगछिया बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लगातार दो दिनों से लिंक फेल रहने के कारण खाताधारियों को जमा -निकासी, बैंक ड्राफ्ट सहित अन्य बैंकिंग सेवाओं को लिये घोर परेशानी का सामना करना पड रहा है. बैंक परिसर में मौजूद महिला खाताधारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त्त पर बताया कि दो -दिन से लगातार ग्यारह बजे बैंक रुपया निकासी हेतु किराया लगा कर आते हैं और तीन बजे दिन के निराश होकर घर चले जाने को मजबूर हैं. बैंक प्रबंधन का कहना है कि लिंक नहीं रहने के कारण हमलोग कुछ नहीं कर पा रहे हैं. DESK 04

खुलेआम फायरिंग कर रहे तीन अपराधियों को एसआई सिकंदर ने दबोचा, एसपी ने कि तारीफ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट :-निभाष मोदी/भागलपुर भागलपुर किसी अपराधिक घटनाओं के बाद या फिर जहां जिम्मेवार पुलिसकर्मियों कि किरकिरी होने की तनिक भी संभावना रहती है वहां दो थानों के बीच क्षेत्राधिकार विवाद की बातें अमूमन सामने आती रहती है| हालांकि पुलिस पदाधिकारियों के पहल पर इसे सुलझा लिया जाता है| लेकिन वहीं नाथनगर थाना में तैनात एसआई सिकंदर कुमार ने बबरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार कि शाम गोलीबारी कर रहे अपराधियों को अकेले दबोचकर एक बड़ा संदेश दिया है| यह संदेश उन पुलिसकर्मियों के लिए है जो क्षेत्राधिकार विवाद को जानबूझकर हवा देता है और अपनी जिम्मेवारियों से पीछा उलटे पैर वापस हो लेता है| इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि एसआई सिकंदर कुमार नाथनगर थाना से डयूटी के उपरांत […]