Month: June 2022

नवगछिया : स्मारिका का किया गया उद्घाटन || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गंगा प्रहरी के साथ डब्ल्यूआईआई-एनएमसीजी टीम द्वारा एक जैवविविधता संरक्षण नॉलेज सेंटर व स्मारिका दुकान का उद्घाटन नवगछिया में किया गया. उद्घाटन रेंज ऑफिसर पी एन सिंह वन विभाग और नवगछिया प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मानकेश्वर सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया किया गया. मौके पर भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के मुकेश देवरारी, प्रिया एवं सभी गंगा प्रहरी, वनकर्मी मौजद थे. स्मारिका दुकान में बांस की बोतलें, मग, ट्रे, टेबल, वर्मी कम्पोस्ट, जैविक दीये और बांस पेंटिंग आदि सहित कई उत्पाद उपलब्ध हैं. DESK 04 B

नवगछिया : ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता के साथ संवेदक ने की मारपीट || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल नवगछिया के कनीय अभियंता विकास कुमार ने श्रीपुर डभरा टोला में सड़क निर्माण का कार्य कर रहे संवेदक नवगछिया के धोबिनियां निवासी चंद्रशेखर रमण के विरूद्ध मारपीट व जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कनीय अभियंता विकास कुमार ने कहा है कि श्रीपुर श्रीपुर डभरा टोला में 54.56 लाख की लागत से 725 मीटर सड़क का निर्माण कार्य किया जाना है. प्राक्कलन के अनुसार कार्य प्रारंभ की तिथि 29 अप्रैल 2021 है जबकि कार्य समाप्ति की तिथि 28 जनवरी 2022 है. अभियंता का आरोप है कि संवेदक द्वारा बार-बार पथ का अंतिम विपत्र बनाने का दबाव दिया जा रहा था जबकि मैं […]

नवगछिया के नयाटोला में चोरी के आरोप में गृह स्वामी ने एक व्यक्ति को दबोचा || GS NEWS

अपराधनवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया नया टोला में एक किराना दुकान समेत घर के जेवरातों की चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव निवासी छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की बाबत नया टोला निवासी कुंदन साह ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात को जब वह पेशाब करने जगा तो उसने देखा कि दो व्यक्ति भाग रहे हैं और एक व्यक्ति अपने कंधे पर बैग को टांग कर भागने का प्रयास कर रहा है. इसके बाद उन्होंने हल्ला किया तो कई स्थानीय लोग मौके पर आ गए. स्थानीय लोगों ने उस व्यक्ति वहीं पर धर दबोचा जबकि दो व्यक्ति वहां से भागने में सफल रहा. जब छोटू कुमार के बैग की […]

नवगछिया में सीएनजीएन ने भी किया पौध रोपण || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया – विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा रेलवे माल गोदाम के पास तालाब किनारे एवं संतोषी माता मंदिर के पास 25 गुलमोहर और महोगनी के पौधे लगाए गए. पूर्व में लगाए गए पौधे बड़े होकर पुष्पित होने लगे जिसकी छांव में माल गोदाम पर कार्यरत मजदूर अपनी थकान दूर किया करते हैं. संस्था द्वारा पिछले 5 सालों मे रेलवे स्टेशन अनुमंडल अस्पताल कचहरी आदि कई जगहों पर विभिन्न तरह के पौधे लगाए गए, जो आज वृक्ष का रूप ले चुके हैं. बरसात के मौसम में संस्था द्वारा निशुल्क पौधे का भी वितरण किया जाता है. जिससे पूरे नवगछिया अनुमंडल में हरियाली रहती है. पौधारोपण कार्यक्रम में चंद्रगुप्त साह, श्रीधर शर्मा, अशोक केडिया, राजीव […]

भागलपुर बाईपास टीओपी पुलिस और एंटी लिकर टीम को मिली बड़ी सफलता||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

पुलीस ने किया भारी मात्रा में 695 कार्टून विदेशी शराब जप्त रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर बाईपास टीओपी पुलिस और एंटी लिकर टीम को बड़ी सफलता हाथ मिली। जब झारखंड से आ रही पंजाब नंबर की एक ट्रक को जब रोक कर पुलिस ने तहकीकात की तब उसमें से 695 कार्टून विदेशी शराब पुलिस ने बरामद की है। चूना के बोरे के अंदर शराब की पेटी लोड की गई थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के रास्ते भागलपुर में शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। उसी क्रम में टी ओपी थाना क्षेत्र में जब ट्रक को रोककर जांच की गई तब उस में भारी संख्या में शराब की पेटी बरामद की गई। अनुमान लगाया जा रहा […]

बिहार महिला बॉल बैडमिंटन टीम लगातार छठी बार चैंपियन ||GS NEWS

बिहारDESK 040

महिला युगल में विजेता व मिश्रित युगल में उपविजेता बिहार की मुस्कान को चैंपियनशिप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार पुरूष वर्ग में तीसरा स्थान भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में पश्चिम बंगाल बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा अशदतला ( पश्चिम बंगाल ) में संपन्न हुए 17वीं पूर्वी क्षेत्र अंतर राज्य बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला वर्ग के निर्णायक व अंतिम राउंड रोविंग मैच में बिहार ने ओडिशा को 35-22,31-35,35-27 से पराजित कर लगातार छठी बार चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया। जबकि परुष वर्ग में बिहार को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर व राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि महिला वर्ग के निर्णायक व महत्वपूर्ण […]

बूढ़ानाथ टाइगर ने भागलपुर क्रिकेट लीग पर जमाया कब्जा, सचिन बने मैन ऑफ द सीरीज ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में आयोजित भागलपुर क्रिकेट लीग के खिताब पर बूढ़ानाथ टाइगर की टीम ने चंपानगर वारियर्स की टीम को 53 रनों से हराकर अपना कब्जा जमा लिया | बूढानाथ टाइगर के कप्तान सचिन ने लेदर बॉल 20-20 फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर की समाप्ति पर 5 विकेट के नुकसान पर कूल 181 रन बनाए | कप्तान सचिन ने ताबड़तोड़ नाबाद 62 रनों की पारी खेली जबकि अनुभव ने आकर्षक 51 रन बनाए | 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंपानगर वारियर्स की टीम 19वें ओवर में 128 रन पर सिमट गई | चंपानगर वारियर्स की ओर से सबसे ज्यादा सूर्यवंशम ने 49 […]