Month: June 2022

सर्पदंश से तीन वर्षीय बालक की मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया के मदहतपुर गांव में सर्पदंश से विभाष सिंह के तीन वर्षीय पुत्र हिमांशु राज की मृत्यु हो जाने की सूचना है. हालांकि किसी भी परिजन को हिमांशु के सर्पदंश की जानकारी नहीं थी. जब एकाएक हिमांशु की तबीयत खराब हो गयी तो उसे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस प्रथम दृष्टया सर्पदंश से मृत्यु हो जाने की बात मान रही है. हिमांशु के शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में करावा कर नवगछिया पुलिस ने शव परिजनों का सौंप दिया है. DESK 04

बिहपुर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर धू -धू कर जला कंटेनर || GS NEWS

NH 31बिहपुरबिहारसड़क दुर्घटनाDESK 04 B0

बिहपुर- मंगलवार की देर रात करीब एक बजे एनएच 31पर भ्रमरपुर गांव के समीप बजाज शोरूम के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ।मिली जानकारी के अनुसार बालू लोड ट्रक को पिछे से एक तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दिया।जिस कारण कंटेनर में आग लग गया और कंटेनर धू -धू कर जलने लगा.कंटेनर के चालक समस्तीपुर जिले के रोसड़ा गांव के शंभू सहनी करीब पच्चीस प्रतिशत जल गया.ड्राइवर किसी तरह बाहर निकल कर छटपटा रहा था। वही सड़क दुर्घटना की सूचना पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह और पीएसआई बिट्टू कुमार कमल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. वही दमकल की गाड़ी भी बुलाई गई.कंटेनर में कार्टन ,गत्ता, कूट आदि लोड था.आग इतनी जबरदस्त थी की सुबह तक आग जल […]

सामूहिक उपनयन व कर्णभेद संस्कार का हुआ आयोजन || GS NEWS

नारायणपुरबिहारDESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या तीन नारायणपुर गॉव में बुधवार को 16 बच्चों का सामूहिक उपनयन व कर्णभेद,मुंडन संस्कार पंडित के मंत्रोच्चारण के साथ कराया गया.पंडित सुभाष झा ने बताया कीयह विशेष संस्कार है.इसे पूरी नेम निष्ठा के साथ किया जाता है.संस्कार को करने में दो दिन लगता है.इसलिएमंगलवार को पूजा शुभारंभ हुआ और बुधवार को संपन्न हो गया. उपनयन, कर्णभेद,मुंडन एक संस्कार है जो करना अति आवश्यक है. बुधवार को आचार्य रणवीर यादव व श्यामलता देवी के साथ सोलह बच्चों को गंगा स्नान करवाकर पूजा करवाया गया और गंगा से स्नान के बाद घर पहुंच कर मंत्रोच्चारण के साथ पूजा किया गया.पंडित ने विधि विधान से सोलह बच्चों का सामूहिक उपनयन संस्कार करवाया. यह […]

नारायणपुर : शराब तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

नारायणपुरबिहारDESK 04 B0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार के बापु द्वार चौक के नजदीक पुर्वी समपार के पास से भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर शराब बरामदगी मामले में फरार चल रहे शराब तस्कर नारायणपुर निवासी सलाहुद्दीन अली को थाना प्रभारी रमेश कुमार साह के नेतृत्व में कांड के अनुसंधान कर्ता अनि राहुल कुमार,सअनि मुकेश कुमार सिंह ने पुलिस बलों की मदद से गिरफ्तार किया.उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की गिरफ्तार शराब तस्कर को स्वास्थ्य जॉच के बाद न्यायिक हिरासत में कोर्ट से जेल भेजा जाएगा. DESK 04 B

आरडीडी हेल्थ ने पीएचसी नारायणपुर का किया निरीक्षण || GS NEWS

नारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर- पीएचसी नारायणपुर का बुधवार को भागलपुर रिजनल डिप्टी डायरेक्टर (आरडीडी हेल्थ) ने निरीक्षण किया.निरिक्षण के दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मी एवं चिकित्सक को पीएचसी में उपस्थित पाया.क्रम में प्रसव कक्ष,ऑपरेशन थियेटर का बारिकी से जॉच किया और ओपीडी का व्यवस्था एवं दवाई के. बारे में जानकारी लिए इस दौरान पीएचसी के व्यवस्था को संतोषजनक बताया साथ ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.विनोद कुमार स्वास्थ्य प्रबंधक शंकर कुमार पासवान को निर्देश देते हुए कहा की पीएचसी के अलावे फिल्ड का भ्रमण समय-समय पर करें और कोविड के टीकाकरण के बारे में जानकारी एकत्रित लिए. DESK 04 B

भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति जमुई विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर- बुधवार को भारतीय जनता पार्टी युवा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति जमुई विधायक श्रेयसी सिंह एवं भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह का भाजयुमो नवगछिया के द्वारा स्वागत किया गया .मालूम हो कि कटिहार में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से लौट रहे युवा मोर्चा के नेताओं का भाजपा युवा जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार रूप के एनएच 130 स्थित आवास पर स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 8 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याणकारी योजना को जन जन तक पहुंचाने का रोड मैप बना इस मौके पर भी . बिहपुर मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सत्यम जी अरुण जी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. सभी नेताओं ने युवा मोर्चा […]