Month: September 2022

नवगछिया नगर परिषद – 30 पदों पर कुल 150 लोगों ने दी दावेदारी || GS NEWS

नवगछियानवगछिया नगर परिषदबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया नगर परिषद के 28 वार्ड पार्षद और एक सभापति, एक उपसभापति पद कुल 30 पदों पर 150 लोगों ने दावेदारी दी है. सभापति पद पर अब तक कुल 10 लोगों ने भरा परचा जिनमें इंद्रा देवी पति चंदेश्वरी सिंह, सोनी देवी पति स्वर्ग० विनोद यादव, सितारा खातून पति मो० मोइउद्दीन, पूनम कुमारी पति विनोद मंडल, सुषमा देवी पति हेमंत कुमार, खुशबू कुमारी पति सुरेंद्र कुमार सुमन, शांति देवी पति वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रीति कुमारी पति प्रेम सागर, अनीता देवी पति सिकंदर सिंह, नजमा खातून पति इमरान हसन है. उप सभापति के लिए अब तक आठ लोगों ने पर्चा भरा है जिनमें जीनत शमसी पति मो नौशाद आलम, रीना देवी पति ज्ञानतक कुमार, रश्मिरथी देवी पति अजय कुमार, […]

Noimg

मधेपुरा से देवघर के लिए निकला व्यक्ति लापता || GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया – मधेपुरा से देवघर के लिये नवगछिया के रास्ते निकला व्यक्ति लापता हो गया है. लापता व्यक्ति 55 वर्षीय उदयकांत झा है. इस बाबत मधेपुरा जिले के बिहारीगंज वार्ड नंबर तीन निवासी उसके पुत्र सौरभ कुमार ने पुलिस को लिखित सूचना दी है. सौरभ कुमार ने बताया कि 12 सितंबर को उसके पिता घर से देवघर कर लिए निकले थे. लेकिन वे अब तक देवघर नहीं पहुंचे हैं. सौरभ ने कहा कि 12 सितंबर को नवगछिया के उसके कई संबंधियों ने उदयकांत झा को नवगछिया में देवघर के लिए रवाना होते हुए अंतिम बार देखा था. सौरभ में पिता से संदर्भित किसी भी प्रकार की सूचना के लिए मोबाइल नंबर 7870296930, 9570667687, 9471521393 जारी किया है. DESK 04

Noimg

भाजपा वाले ही करा रहे हैं घटना – गोपाल मंडल || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने नवगछिया कचहरी परिसर में कहा कि भाजपा वाले ही घटना करा रहे हैं. बेगुसराय ने पकड़े गए हैं. बेगुसराय से मोकामा तक फायरिंग करते हुए गए थे. हत्या कोई नहीं रोक सकता है, क्राइम कोई नहीं रोक सकता है. ये लोग दूसरे तरह के होते हैं, इनके मानसिकता को कोई नहीं बदल सकता है. श्री मंडल ने कहा कि अमित शाह के पूर्णियां आने से कुछ नहीं होने वाला है. वर्ष 2024 के संसदीय चुनाव में भाजपा बिहार में चार से पांच सीटों तक सिमट जाएगी. श्री मंडल ने कहा कि जदयू बिहार में भाजपा भगाओ अभियान पर हैं. पुरे देश मे मुख्यमंत्री इस अभियान की मॉनिटरिंग […]

Noimg

दोपहर भी बीतने को था फिर भी बंद मिले इस्माइलपुर में कई कार्यालय ||GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडगोपालपुरनवगछियाबिहारDESK 040

गोपालपुर – मंगलवार की दोपहर बाद को इस्माईलपुर में प्रखंडस्तरीय कार्यालय बंद मिले. प्रखंड कार्यालय, कृषि कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय, मनरेगा कार्यालय, प्रथम वग्रीय पशु चिकित्सालय बंद मिले. अंचल कार्यालय में एक लिपिक सहित अन्य तीन कर्मी मौजूद थे. ग्रामीण उमाकांत यादव, कैलाश मंडल, नवीन साह, साहेब मंडल, संतोष यादव, डबलू मंडल, अनिल राय, रामविलास राय, डोमी साह, जितेन्द्र कुमार वगैरह ने बताया कि पशु अस्पताल में इन दिनों पशुपालकों को किसी तरह की दवा नहीं दी जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि 15 अगस्त के दिन झंडोत्तोलन के बाद से पशु चिकित्सा पदाधिकारी नहीं आई हैं नाइट गार्ड धर्मवीर यादव प्रतिदिन कुछ समय के लिये आते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि बाढ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पशुओं में […]

Noimg

जनभावना रैली को सफल बनाने के लिए नवगछिया में शाहनवाज ने की बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – जनभावना सभा को सफल बनाने को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन नवगछिया भाजपा कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने इस संदर्भ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पूर्णियां में हमारे देश के गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा ऐतिहासिक होगी. सभा को लेकर आम जनमानस में काफी उत्साह देखा जा रहा है. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष कुमकुम देवी, भाजपा नेता पुनम चौरसिया, भाजपा नेता गगन चौधरी, भारतेंदु मिश्र समेत अन्य भी थे. DESK 04