Month: September 2022

Noimg

ज्ञानदेव कुमार क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक व मुकेश कुमार बने जिला संयोजक || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया : बिहपुर प्रखंड अंतर्गत बिहपुर पंचायत निवासी ज्ञानदेव कुमार को नवगछिया भाजपा के जिलध्यक्ष बिनोद कुमार मंडल ने पुलिस जिला नवगछिया के क्रीड़ा प्रकोष्ठ का संयोजक मनोनीत किया है. वहीं मुकेश कुमार पोद्दार को जिला सह संयोजक बनाया गया है. बता दें कि ज्ञानदेव नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के सचिव सह राज्य प्रवक्ता भी है. इस मनोनयन पर प्रखंड भाजयुमो अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी ने बताया कि नवमनोनीत जिला संयोजक व संयोजक का बिहपुर के रेलवे मैदान पर अभिनंदन किया जाएगा. ज्ञानदेव ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ मुझे यह जिम्मेदारी दी है. उस पर मैं सबों को लेकर पूरी ईमानदारी के साथ खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा. DESK 04

Noimg

नवगछिया नगर परिषद से सभापति पद पर तीन, उपसभापति पद पर सात और वार्ड पार्षद पद पर कुल 51 दावेदारों ने भरा पर्चा || GS NEWS

नवगछियानवगछिया नगर परिषदबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में नगर परिषद चुनाव को लेकर चल रहे नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सभापति पद से 03, उप सभापति पद पर 07, वार्ड सदस्य पद पर 51 दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया है. सभापति पद पर प्रीति कुमारी पति प्रेम सागर, अनीता देवी पति सिकंदर सिंह, नजमा खातून पति इमरान हसन ने पर्चा दाखिल किया है जबकि उपसभापति पद पर रीना देवी पति ज्ञानतक कुमार, रश्मिरथी देवी पति अजय कुमार, संगीता कुमारी पति रणधीर कुमार, रूप लक्ष्मी देवी पति गोपाल प्रसाद, गुहिया देवी पति हरिनंदन साह, राखी भगत पति रंजीत भगत, वंदना देवी पति मनोज प्रभाकर ने अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी उत्तम कुमार के कार्यालय में पर्चा दाखिल किया है. DESK 04

बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की नगर शाखा का किया गया गठन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सममेलन की नगर शाखा, नवगछिया की कार्यकारिणी समिति की बैठक माननीय अध्यक्ष दिनेश सर्राफ की अध्यक्षता में उनके प्रतिष्ठान पर सम्पन्न हुई. अध्यक्ष ने नगर शाखा नवगछिया के लिए नये पदाधिकारियों का चयन के लिए सभी सदस्यों से आग्रह किया. अतः कमिटी को नयी उर्जा व नई दिशा प्रदान करने के लिए सर्वसम्मति से विनोद केजरीवाल को सचिव व दिनेश सर्राफ जी को पुनः अध्यक्ष नियुक्त किया गया. सभी माननीय कार्यकारिणी कमिटी के सदस्यों ने मिलकर सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया. जिसमें अध्यक्ष दिनेश कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद यादुका, संतोष कुमार यादुका, कमलेश कुमार अग्रवाल, सचिव विनोद केजरीवाल, सह सचिव विनय प्रकाश, अशोक कुमार सर्राफ, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार हिसारिया, सह कोषाध्यक्ष […]

दिलखुश यादव की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोलीबारी मामले में हुआ है प्राथमिकी दर्ज गोपालपुर – दो दिन पूर्व गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमहा गांव में कुख्यात अपराधी दिलखुश यादव के द्वारा मिथिलेश चौधरी पर गोलीबारी कर दहशत फैलाने को लेकर गोपालपुर पुलिस ने गोपालपुर, पचगछिया, लत्तीपाकर आदि जगहों पर छापेमारी कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया. दिलखुश यादव पर शनिवार एवं रविवार को गोलीबारी करने का आरोप है. मालूम हो कि डिमाहा गांव के निवासी मिथिलेश चौधरी ने गांव के ही दिलखुश यादव पर गोलीबारी करने का आरोप लगाते हुए आवेदन गोपालपुर थाना में दिया है.आवेदन के आलोक में गोपालपुर पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर दिलखुश यादव को गिरफ्तार करने हेतु लगातार छापेमारी किया जा रहा है. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि दिलखुश यादव का […]

Noimg

आरडीडी ने किया अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – स्वास्थ्य विभाग के रिजनल डिप्टी डायरेक्टर डॉ अजय कुमार सिंह ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया है. उन्होंने पेड़ के नीचे हुए प्रसूता के गर्भपात मामले की जांच की. इसके बाद उन्होंने खान पान को लेकर पूछ ताछ किया. भोजन की गुणवत्ता आहर्ता में कमी की बात सामने आयी जिसपर उन्होंने तत्काल सुधार का निर्देश दिया. दांत रोग की सर्जरी नहीं होने पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया और सर्जरी की व्यवास्था तत्काल करने का निर्देश दिया. इस क्रम में उन्होंने रोगियों से भी बात की और सभी चिकित्सकों और कर्मियों को संजिदगी से कार्य करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर डॉ बरुण कुमार, डॉ बीबी मंडल, डॉ देवव्रत, डॉ विनय कुमार, अजय कुमार सिंह थे. […]

Noimg

नवगछिया नगर परिषद – 30 पदों पर कुल 150 लोगों ने दी दावेदारी || NEWS

दीपावली 2021नवगछिया नगर परिषदबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया नगर परिषद के 28 वार्ड पार्षद और एक सभापति, एक उपसभापति पद कुल 30 पदों पर 150 लोगों ने दावेदारी दी है. सभापति पद पर अब तक कुल 10 लोगों ने भरा परचा जिनमें इंद्रा देवी पति चंदेश्वरी सिंह, सोनी देवी पति स्वर्ग० विनोद यादव, सितारा खातून पति मो० मोइउद्दीन, पूनम कुमारी पति विनोद मंडल, सुषमा देवी पति हेमंत कुमार, खुशबू कुमारी पति सुरेंद्र कुमार सुमन, शांति देवी पति वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रीति कुमारी पति प्रेम सागर, अनीता देवी पति सिकंदर सिंह, नजमा खातून पति इमरान हसन है. उप सभापति के लिए अब तक आठ लोगों ने पर्चा भरा है जिनमें जीनत शमसी पति मो नौशाद आलम, रीना देवी पति ज्ञानतक कुमार, रश्मिरथी देवी पति अजय कुमार, […]