Month: September 2022

Noimg

ताईक्वांडो हॉल में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन आज ताइक्वांडो हाँल नवगछिया में किया गया. टेस्ट के मुख्य निर्णायक घनश्याम प्रसाद थे. इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच जेम्स, मो नाजिम, विकास चौरसिया, धर्मचन्द भगत आदि उपस्थित थे. ताइक्वांडो मीडिया प्रभारी सह कोच विकाश कुमार ने बताया कि टेस्ट में उतीर्ण खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा. उतीर्ण खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है :- येलो बेल्ट – रितिका सुमन, आदित्य राज, केशव कुश, अराध्या जयसवाल, कृष्णा,अदित्य कुमार, चितरा कुमारी, ग्रीन बेल्ट – राजवीर सिंह, रणवीर सिंह, अन्शुमान कुमार, आर्णव सिंहा, आशुतोष कुमार, शाक्क्षी कुमारी युवराज कुमार. DESK 04

Noimg

सातीर बदमाश की तलाश में खगड़िया के कोलबारा में ताबड़तोड़ छापेमारी ,बदमाश भागने में सफल ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – बिहपुर पुलिस ने शनिवार की रात और रविवार को थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अगुवाई में फरार बदमाश शाहपुर निवासी कमली मंडल की गिरफ्तारी को लेकर खगड़िया जिले मड़ैया थाना अंतर्गत कोलबारा में ताबड़तोड़ छापेमारी किया. इस छापेमारी में भरतखंड थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार और मड़ैया ओपी प्रभारी विजय सहनी भी मौजूद थे. ज्ञात हो की कमली मंडल दो साल से हत्या ,आर्म्स एक्ट और शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहा है. कमली मंडल पुलिस के साथ लुका छिपी का खेल रहा है. बदमाश की तलाश में छापेमारी से गंगा दियारा में हड़कंप मचा हुआ है.कमली पुलिस के हत्थे चढ़ते चढ़ते बच गया.बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया जल्द ही कमली को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. DESK 04

Noimg

बिहपुर में धूमधाम से सम्पन्न हुआ विश्वकर्मा पूजन || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – प्रखंड में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ शनिवार को जगह – जगह किया गया.इस दौरान बिहपुर रेलवे समेत अन्य कई जगहों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा भी स्थापित किया था.रविवार को इन प्रतिमा का विसर्जन गाजे बाजे के साथ किया गया. भगवान विश्वकर्मा का प्रतिमा बिहपुर के आईओडब्लू ,पॉवर हाउस ,सिग्नल ,व पीडब्लूआई कार्यालय समेत बस स्टेंड ,दुकानों ,गैराजों आदि में स्थापित किया गया था.विश्वकर्मा पूजा को लेकर पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा.वही रविवार को नम आंखों से भगवान विश्वकर्मा को लोगों ने विदाई दिया.उन्हें अगले वर्ष लोगों ने जल्दी आने को कहा.प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे के धुनों पर युवाओं ने जमकर ठुमके लगाये. DESK 04

Noimg

बिहपुर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – रविवार को बिहपुर के डाकबंगला परिसर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 72 वें जन्मदिन पर आज बिहपुर के जीपीओ के माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की ओर से पत्र लिखकर आभार और शुभकामना संदेश वहीं मौके भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार रूप के द्वारा पत्र भेजकर बधाई दिया. इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रोफेसर भोला कुंवर गोपाल चौधरी संजय राय भाजयुमो के चन्द्रकांत चौधरी राजेश कुमार ब्रजेश कुमार कल्याण झा विट्टू कुमार सत्यम सौरव कुमार आशुतोष कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. DESK 04

Noimg

बाबा बिशु राउत सेतु पथ से 420 लीटर स्प्रीट बरामद || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया पुलिस द्वारा बाबा बिशु राउत पथ पर शनिवार रात्रि नौ बजे दारोगा हरिशंकर कश्यप के नेतृत्व में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में एक मधेपुरा की ओर जा रहे एक पिक अप वैन से 420 लीटर स्प्रीट बरामद किया है. पुलिस ने मौके से सुपौल जिले के चालक हेमंत कुमार को हिरासत में ले लिया है. पुलिस स्तर से जानकारी दी गयी है कि वाहन चेकिंग के क्रम में जब पीक अप वैन को रोका गया तो वाहन में स्प्रीट होने की बात कही गयी. पुलिस ने जब कागजात मंगा तो चालक कागजात उपलब्ध नहीं करा सका. जिसके बाद पुलिस ने स्प्रीट जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने […]