Month: September 2022

बिहपुर में ट्रेन से कटकर महिला की गयी जान || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरभारतDESK 040

बिहपुर – कटिहार -बरौनी रेलखंड पर बिहपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर चढ़ने के दौरान एक ननस्टॉप एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई. महिला की पहचान प्रखंड के औलियाबाद वार्ड नंबर एक जबदर टोला निवासी पंकज सिंह की 35 वर्षीय पत्नी पूर्णिमा देवी के रूप में हुई. प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार मृतक महिला अपने पोती सुप्रिया कुमारी को दो नंबर प्लेटफार्म पर चढ़ा दिया और अपने भी चढ़ने का प्रयास करने लगी.इसी दौरान महिला एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई.महिला कई टुकड़ों में कट गई.वहीं प्रभारी रेल थानाध्यक्ष अजय कुमार सहनी ने महिला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम को भेज दिया. DESK 04

नवनिर्वाचित सदस्यों का अभिनंदन एवं पूर्व के पदाधिकारियों का विदाई सम्मान समारोह कल ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ भागलपुर के सभी नवनिर्वचित सदस्यों का अभिनंदन एवं पूर्व के पदाधिकारियों का विदाई सम्मान समारोह 18 सितंबर को शिक्षक संघ भवन भागलपुर में आयोजित होगा. यह जानकारी देते हुये मधुसूदन सर्वोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सह जिला अध्यक्ष बीएसटीए भागलपुर राजकुमार प्रसून ने देते हुये बताया की. नवनिर्वचित सदस्यों का अभिनंदन, पूर्व के पदाधिकारियों का विदाई सह सम्मान समारोह एवं चार्ज के आदान- प्रदान से संबंधित विषयों पर चर्चा के साथ -साथ नवगठित पदाधिकारियों द्वारा शिक्षक कल्याण की रणनीति पर चर्चा की जाएगी.बैठक में सभी अनुमंडल के सचिव व अध्यक्षों की उपस्थिति अपेक्षित है. DESK 04

Noimg

भवानीपुर पुलिस ने फरार महिला को बरामद किया ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभारतDESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के नवटोलिया गाँव से फरार महिला रौशनी देवी को भवानीपुर पुलिस के एसआई संजय कुमार मंडल ने गुप्त सूचना पर छत्तीसगढ से बरामद किया. थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया महिला के पति संतोष कुमार मिश्रा ने 29 अगस्त को भवानीपुर थाना में फरार होने की लिखित शिकायत दर्ज कराया था. महिला के पति ने बताया कि पत्नी 23 अगस्त को घर से निकली थी.काफी खोजबीन के बाद 29 अगस्त को लिखित शिकायत दर्ज कराया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को महिला का 164 का बयान दर्ज कराने नवगछिया व्यवहार न्यायालय भेजा गया है. DESK 04

Noimg

खगड़ा से लूटी गयी टोल प्लाजा कर्मी की मोटरसाइकिल जमुनियां से बरामद, आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – परवत्ता पुलिस ने 14 सितंबर को खगड़ा गांव स्थित केसरी नंदन ढाबा से लूटी गयी टोल प्लाजा कर्मी शैलेश कुमार की मोटरसाकिल जमुनियां गांव निवासी मो काजिम के आंगन से बरामद कर लिया है. जानकारी मिली है कि पुलिस आने की भनक मिलते ही मो काजिम अपने घर से फरार हो गया. नवगछिया एसपी ने एक प्रेस वार्ता के क्रम में बताया कि मो काजिम का आपराधिक इतिहास रहा है. वह पहले भी लूट की घटनाओं को अंजाम देता रहा है. एसपी ने कहा कि मोटरसाइकिल लूट कांड के सभी अपराधियों की पहचान कर ली गयी है. जल्द ही सबों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. एसपी ने कहा कि परवात्त थाना अध्यक्ष ने बिना जिला पुलिस की सहायता […]

Noimg

गंगा और कोसी दियारा का शातिर अपराध कर्मी देवा झा गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी मधेपुरा के रतवारा थाना क्षेत्र में इनदिनों दुबक कर रह रहा था देवा नवगछिया पुलिस जिले के कई थानों की पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई नवगछिया  – नारायणपुर समेत सीमांत इलाकों में आपराधिक गतिविधि में दो दशक से संलिप्त शबनम यादव गिरोह के भवानीपुर थाना क्षेत्र शाहपुर चौहद्दी निवासी देवा झा को नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. देवा झा के विरूद्ध नवगछिया पुलिस जिला और खगड़िया जिले के विभिन्न थानों में 15 से अधिक मामले दर्ज हैं. इनदिनों पुलिस के भय से देवा झा मधेपुरा जिले के रतवारा थाना क्षेत्र के कोसी दियारा में छिप कर रह रहा था. नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज द्वारा गठित टीम […]

Noimg

अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी ने चल रहे नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ||GS NEWS

नवगछियानवगछिया नगर परिषदबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया नगर परिषद चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया के दौरान अनुमंडल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी उत्तम कुमार ने लिया है. मौके पर उत्तम कुमार ने कहां की नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रहा है. कहीं से किसी भी प्रकार के गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिल रही है. उन्होंने अनुमंडल कार्यालय गेट पर महिला पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं होने पर कहा कि पुलिस विभाग से बात कर मामले में पहल किया जाएगा. जबकि अधिक अनार कटने और कम नामांकन होने पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि नामांकन के अंतिम दिन दिन के 3:00 बजे से पहले जो भी अनुमंडल कार्यालय सह निर्वाचन कार्यालय में प्रवेश कर जाएंगे वैसे दावेदारों का निश्चित […]