Month: September 2022

दो बूंद जिंदगी की प्लस पोलियो अभियान 19 से ||GS NEWS

बिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – प्रखंड में 19 सितंबर से 23 सितंबर तक दो बूंद जिंदगी की प्लस पोलियो अभियान चलेगी .यह जानकारी देते हुये बिहपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मुरारी पोद्दार व वीसीएम शमशाद आलम ने बताया की 19सितंबर से आशा व सेविका घर -घर जाकर 0 से 5 साल तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी के पोलियो ड्रॉप पिलायेंगी.वही उन्होंने लोगों से अपील किया की अपने और अपने आसपास नव -जन्में बच्चों से लेकर 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद जरूर पिलाएं और स्वास्थ्य विभाग की ओर से घरों में आनेवाली टीमों को पुरा सहयोग दें. DESK 04

Noimg

नारायणपुर स्टेशन पर भारी बारिश से बैठने योग्य जगह नहीं  ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के सोनपुर रेल मंडल के कटिहार बरौनी रेलखंड स्थित नारायणपुर स्टेशन का तस्वीर है जहाँ तीन जिले खगड़िया , मधेपुरा एवं भागलपुर के सीमावर्ती क्षेत्र के हजारों लोग इस स्टेशन के माध्यम से अपनी रोज यात्रा करते हैं . यहाँ हल्की सी भी बारिश हो जाने पर यात्रियों के लिए बनाई गई यात्री सेड में लोगों का बैठना तो दूर खड़ा रहना भी मुश्किल है . नारायणपुर में प्लेटफार्म नंबर 01पर दो – दो यात्री सेड है लेकिन एक भी ठीक नहीं है . जिसके कारण यात्री सेड में बनीं बैठने के लिए सीमेंटेड और खूबसूरत बेंच सिर्फ दिखावा रह गया है .समाजसेवी डाक्टर सुभाष कुमार विधार्थी ने लोगों के हित के लिए अधिकारियों से बातचीत कर […]

Noimg

विश्वकर्मा पूजा और चेहल्लुम को लेकर शांति समिति की बैठक का नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में किया गया आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार के नेतृत्व में विश्वकर्मा पूजा और चेहल्लुम को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन गुरुवार को किया गया. इस अवसर पर समाजसेवी राजेंद्र यादव के द्वारा दोनों पर्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. जदयू के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, प्रवीण भगत, इरफान आलम ने कहा कि सदैव नवगछिया में हर एक पर्व त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्द के माहौल में मनाया जाता है. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर कष्ट करें और डीजे बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई करें. इस अवसर पर अग्निशमन पदाधिकारी को भी खास […]

Noimg

नवगछिया नगर परिषद से सभापति पद के लिए एक और उपसभापति पद पर एक ने भरा पर्चा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

वार्ड पार्षद पद पर कुल 12 लोगों ने भरा पर्चा नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में नगर परिषद चुनाव को लेकर चल रहे नामांकन प्रक्रिया में गुरुवार को सभापति पद पर राजद अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष मो मोहीउद्दीन की पत्नी सितारा खातून और उपमुख्य पार्षद पद पर जीनत शम्शी ने पर्चा भरा है. दूसरी तरफ बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल की पत्नी पूनम कुमारी ने अपना पर्चा भरा . है जबकि उपाध्यक्ष पद पर वार्ड नंबर एक से राजाराम सिंह की पत्नी फुलकी देवी और वार्ड नंबर 5 से मो गुफरान की पत्नी बीबी तबस्सुम खातून ने अपना पर्चा निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार के कार्यालय में दाखिल किया है. वार्ड पार्षद पद पर वार्ड […]