Month: September 2022

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति सरकारी नियमों की उड़ा रहे धज्जियां ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर/निभाष मोदी सरकारी संपत्तियों की धड़ल्ले से कर रहे दुरुपयोग भागलपुर,देश के किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार जहां बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। वही बिहार कृषि विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति के द्वारा सरकारी नियमों को ताक पर रखकर विश्वविद्यालय की गाड़ियों से जहां पत्नी और बच्चों को स्कूल पहुंचाने और लाने का काम किया जा रहा है। वही पिछले दिनों सहरसा के प्रिंसिपल जब एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे तो प्रभारी कुलपति और उनके पुत्र उन्हें देखने के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल पहुंचे थे। जहां पुत्र खड़ी गाड़ी में घंटों एसी चलाकर आराम फरमा ता नजर आया था। वही कैमरे पर नजर पड़ने पर गाड़ी से उतर कर बाहर […]

Noimg

भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का हुआ विधिवत उद्घाटन GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर /निभाष मोदी पार्टी को मजबूत करने व विस्तार करने एवं आगामी चुनाव को लेकर कई रणनीतियों पर की जा रही है वार्ता भागलपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिहार प्रदेश कार्यसमिति की होने वाली दो दिवसीय बैठक का विधिवत उद्घाटन भागलपुर के स्थानीय होटल में किया गया, बताते चलें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से यह आयोजन भागलपुर में 23 वर्षों के बाद आयोजित की गई है, बैठक में सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं जिला के प्रभारी समेत सभी सम्मानित प्रदेश के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। दो दिवसीय बैठक का कार्यक्रम झंडोत्तोलन से शुरू हुआ उसके बाद उद्घाटन सत्र में बाबा बूढ़ानाथ के विद्वान पंडितों द्वारा मंगलाचरण के उपरांत प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय मंत्री […]

Noimg

साइकिल चोरी करते हुए चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा, किया पुलिस के हवाले ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर में चोरी हत्या लूट जैसे अपराधी घटना के साथ-साथ छोटी मोटी चोरी की घटना होना आम बात हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नसरत खानी मोहल्ले में साइकिल चोरी करते हुए एक चोर को पकडा गया। चोर द्वारा साइकिल चुरा कर ले जा रहा था इसी क्रम में साइकिल की पहचान करते हुए चोर को पकड लिया और उसे पूर्व पार्षद सीता देवी के यहां ले जाया गया जहां ग्रामीणों ने उसे पोल से बांधकर जमकर पिटाई भी की । ग्रामीणों का कहना है कि 4 से 5 लोगों का एक गिरोह है जो इस तरह के चोरी की घटना को अंजाम देता है। वहीं साइकिल चोर की पहचान साहिबगंज […]

Noimg

मुगलपुरा हुसैनाबाद में हजरत शाह हसन पीर बाबा के मजार पर हुए उर्स ए पाक कव्वाली और मेले का भव्य आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर,मुगलपुरा हुसैनाबाद में हजरत शाह हसन पीरबाबा की दरगाह पर उर्स ए पाक व कव्वाली का आयोजन किया गया, आज के इस आयोजन में उर्स ए पाक, जलसा, कव्वाली और मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दर्जनों कार्यकर्ता अपना भरपूर सहयोग देते दिखे। बताते चलें कि यह उर्स व कव्वाली का कार्यक्रम विगत 83 साल से हजरत शाह हसन पीर बाबा के मजार पर होता चला आ रहा है। आज के इस जुगलबंदी कव्वाली कार्यक्रम का लुत्फ उठाने सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे । लोगों ने ले ले और कव्वाली का रात भर लुत्फ उठाया। इस बार कव्वाली में दिल्ली से आए चांद कादरी का मुकाबला मुंबई से आए […]

मकंदपुर चौक के पास मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर में तीन व्यक्ति घायल ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोपालपुर थाना के मकंदपुर चौक के पास मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में सधुआ दियारा निवासी ध्रूव कुमार सिंह की पत्नी प्रेमलता कुमारी, ध्रूव कुमार सिंह के पुत्र रणवीर कुमार है। वहीं दूसरे मोटरसाइकिल सवार नवगछिया के दिलीप महतो के पुत्र आशिष कुमार है। तीनो घायल को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। एक पक्ष से प्रेमलता देवी व रणवीर के परिजन वहीं दूसरे पक्ष से आशिष कुमार के परिजन आपस में मारपीट करने लगे। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक ने इसकी सूचना नवगछिया थाना की पुलिस को दिया। नवगछिया थाना की पुलिस अस्पताल पहुंच कर दोनो पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। DESK 04

मनोहरपुर गाँव में आठ दिनों से ट्रान्सफार्मर खराब,लोगों के बीच आक्रोश || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के रायपुर पंचायत मनोहरपुर गाँव वार्ड संख्या बारह में आठ दिन से ट्रान्सफार्मर खराब होने के कारण बिजली नहीं रहने से लोगों के बीच आक्रोश का माहौल बना हुआ है.ग्रामीण विकास कुमार,सुनील कुमार,सुबोध कुमार सहित अन्य लोग ने बताया कि तकरीबन आठ दिन से गाँव में बिजली नहीं आने के कारण लोगों को नल जल योजना के तहत मिलने वाला पानी का दिक्कत,मोबाइल चार्ज का दिक्कत व गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण ने बताया कि नारायणपुर सबग्रीड में आवेदन दे दिया गया है लेकिन अभी तक समस्या का निदान नहीं हुआ है. जेई विकास कुमार ने बताया कि जल्द ट्रान्सफार्मर ठीक कर लगाया जाएगा. DESK 04