Month: December 2022

राघोपुर में सरपंच ने निकाला नशा मुक्ति अभियान || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

खरीक प्रतिनिधिग्राम कचहरी राघोपुर सरपंच प्रमोद मंडल के नेतृत्व में नशा मुक्त अभियान चलाया गया.हाल के दिनों में सारण में दारू पीने से लगभग 70 लोगों की मौत की दुखद घटनासे सबक लेते हुए शराब पीने,शराब बनाने से हम सब मिलकर रोक लगाने का प्रयास कर रहे है.जब किसी एक परिवार से 5 लोगों की मृत्यु होती है उस समय उसके परिजनों पर किया बीतता है वह दुख बयां नहीं कर सकते.मौत का तांडव दियारा क्षेत्र में न हो इसके लिए हम सभी ग्राम कचहरी के सभी सदस्य और ग्राम रक्षा दल के सभी सदस्यों ने मिलकर नशा मुक्त अभियान चलाया, हम लोगों ने यह प्रण किया कि जब तक पूरी तरह नशा मुक्त हो न जाय तब तक अभियान […]

फरार अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करें थानेदार : एसपी || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

खरीक नवगछिया एसपी एस.के. सरोज ने गुरुवार को खरीक थाना का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित मामले,अपराधियों के गिरफ्तारी की स्थिति,रखरखाव समेत अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का विस्तार से निरीक्षण किया और बेहतर संधारण हेतु आवश्यक निर्देश दिया.एसपी ने इसके अलावा ब्रेथ ऐनेलाइजर,मालखाना समेत थाने में उपलब्ध अन्य सरकारी परिसम्पत्तियों का निरीक्षण किया और बेहतर रखरखाव का निर्देश दिया. मौके पर मौजूद थानेदार सूबेदार पासवान को लंबित मामले का शीघ्र निष्पादन करने,फरार अपराधियों की गिरफ्तारी,स्टेशन डायरी 24 घंटे अपडेट रखने संबंधित निर्देश दिया. वहीं एसपी ने थाने के सभी पदाधिकारियों से बारी-बारी से थाने में दर्ज विभिन्न कांडों की विस्तार से जानकारी ली और गंभीर मामले का गंभीरता से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.इससे पूर्व पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने […]

नवोदय के निपुण और रेहान बने जिला टॉपर || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा आयोजित ऑनलाइन विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा 2022 में जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा से अष्टम के छात्र निपुण और कक्षा दशम के रेहान सिंह ने जिला टॉप किया.प्राचार्य रोशन लाल ने कहा कि नवोदय के छात्रों में अवसर को परिणाम में बदलने का हुनर है. छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी ने बधाई दिया. वहीं शिक्षक अभिमन्यु कुमार एवं आशुतोष दुबे के नेतृत्व में बड़ी धूमधाम से श्रीनिवास रामानुजन जी की जयंती मनाई गई गणित शिक्षक ने बताया जीवन एक गणित का समीकरण है अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए आपको यह जानना होगा कि नकारात्मक को सकारात्मक में कैसे बदला जाए. DESK 04

राजाराम हत्याकांड का मुख्य आरोपी सौरभ कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – राजाराम हत्याकांड में वांछित नामजद आरोपी नवगछिया के नया टोला निवासी शंभु राय के पुत्र सौरभ कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गुप्त सूचना के आधार पर रंगरा में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में सौरभ को रंगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जबकि गिरफ्तार अपराधकर्मी के निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से हत्याकांड में उपयोग किया गया एक लोडेड देशी कट्टा एवं एक गोली बरामद किया है. मालूम हो कि 10 दिसंबर को नवगछिया एनएच 31 से लक्ष्मीपुर जाने वाली सड़क पर नवगछिया निवासी ऑटो चालक राजाराम की हत्या गोली मार कर अपराधियों ने कर दी थी. इसी मामले में सौरभ कुमार नामजद आरोपी था. घटना के बाद से ही सौरभ पुलिस […]