Month: December 2022

Noimg

मवि सहोडी में एमडीएम नही बनने व अनियमितता को ले ग्रामीणों ने दिया धरना || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर।सोमवार को मध्य विद्यालय सहोडी में एमडीएम नही बनने व विद्यालय में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने एकदिवसीय धरना प्रर्दशन दिया। धरने की अध्यक्षता वार्ड सदस्य अरविंद यादव व संचालन मोहम्मद कलीम ने किया। वहीं धरने में ग्रामीण ई मूरलीधर ,मणिलाल यादव ,बदरी पंडित ,मोहम्मद अलाउद्दीन ,फुलेश्वर पंडित ,रवींद्र मुनि ,सीताराम पंडित ,किशोर मंडल ,नीरज यादव ,आदि ने बताया की प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव कुमार सिंह विद्यालय नही आते है। एमडीएम नही बन रहा है । शौचालय साफ नही है। शुद्द पानी की व्यवस्था नही है।वहीं ग्रामीणों ने बताया अगर सात दिनों के अंदर व्यस्था नही सुधरी तो हमलोग विद्यालय में ताला बंदी करेंगे । धरना प्रदर्शन कर रहे लोगो ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया […]

Noimg

25 दिसंबर को भाजपा मनाएगी अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म जयंती|| GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर। सोमवार को प्रखंड के अमरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वार मंडल अध्यक्ष प्रभुनन्दन चौधरी के अध्यक्षता में एक बैठक का अयोजन किया गया। जिसमे 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म जयंती मनाने पर बात चीत की गई। जिसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमरपुर में जन्म जयंती मनाने की बात तय की गई। मंडल अध्यक्ष प्रभुनन्दन चौधरी ने बताया की इस मौके पर बिहपुर विधानसभा के सभी कार्यकर्ता के साथ – साथ प्रदेश स्तर के नेता भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। बैठक में भाजयुमो जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार रूप, दीपक चौधरी अजय सिंह, अरुण चौधरी, विक्की चौधरी ,रंजन चौधरी ,कल्याण झा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे । DESK 04

Noimg

63 बोतल कोरेक्स सिरफ के साथ तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर सोमवार की दोपहर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह के नेतृत्व में सअनि मुकेश कुमार यादव,सअनि मुकेश सिंह पुलिस बलों के साथ नारायणपुर निवासी मो.सलाहुद्दीन अली के घर से एक सौ एमएल का 63 बोतल कोरेक्स सिरफ के साथ धंधेबाज नारायणपुर निवासी मो.सलाउद्दीन अली,मो.सरबर अली,मो.सरफराज अली को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने देते हुए बताया की नवगछिया पुलिस शराबी एवं धंधेबाज के विरुद्ध सघन अभियान चला रही है।गिरफ्तार धंधेबाज से पुलिस पुछताछ कर रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मध निषेध अधिनियम के तहत धंधेबाज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को न्यायिक […]

Noimg

पान की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने से लाखों की संपत्ति हुई राख || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

रंगरा थाना क्षेत्र के एनएच 31 भट्ठा चौक पर देर रात शार्ट सर्किट के कारण एक पान की दुकान में आग लग जाने से दुकान के अंदर रखे गए सभी सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना आसपास के दुकानदारों ने अग्निशमन विभाग की को दी। अग्निशमन की गाड़ी ने आकर लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार कटिहार जिला के कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत चाय टोला गांव का राम अवतार मंडल के पुत्र पिंटू कुमार ने बताया कि रात्री 10 बजे दुकान बंद करके खाना खाने गांव चला गया था। देर रात पास के ही दुकानदार ने फोन करके सूचना दी कि तुम्हारे दुकान में आग लग गई ह। आग लग जाने से दुकान […]

Noimg

देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया | खरीक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। नवगछिया एसपी ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी की। हमे रविवार को दोपहर करीब 1:00 बजे गुप्त सूचना मिली थी की फरीदपुर बहियार से दो व्यक्ति हथियार लेकर गंगा धार नाव से पार कर रहे है। जिसके बाद खरीक थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सनोज कुमार राजवंशी और खरीक थाना की सशस्त्र बल के साथ लोदीपुर घाट पहुंचे तो दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। जिसमे एक व्यक्ति को सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। एक व्यक्ति गंगा धार पार कर भागने में सफल रहा। पकड़ाए […]

सफलता जीविका संकुल में गोष्ठी आयोजित || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – सफलता जीविका संकुल में सोमवार को जीविका की और से गोष्ठी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीविका डीपीएम सुनील मल्ल क्रेन थे। संबोधन में कहा गया की जीविका गरीब परिवार की आय में बढ़ावा करने के लिए एवं उसके बच्चे को रोजगार के क्षेत्र में प्रशिक्षित करके योग्यतानुसार रोजगार दिया जाता है। गोष्ठी में उपस्थित सभी रोजगार पाने वाले व्यक्ति को सम्मानित किया गया जिन्होंने जीविका के माध्यम से रोजगार पाया है। गोष्ठी में नारायणपुर जीविका बीपीएम बी एन विहंगम, जिला जॉब्स मैनेजर मुमताज रहमानी,एलएचएस पूजा कुमारी, सीसी रामदेव सुमन, नीतीश कुमार, अजय कुमार शर्मा,जीआरपी धर्मेंद्र कुमार शर्मा,सीएफ निशा,आरती, सचिन,बबीता कोषाध्यक्ष मरजीना, केएमडीके सोनी कुमारी,इंजमाम अली समेत अन्य मौजूद थे। DESK 04

अलग अलग मामले में शराब के नशे में दो गिरफ्तार || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | नवगछिया थाना की पुलिस ने अलग अलग मामले में शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। नवगछिया थाना अध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि हमे सूचना मिली थी की शराब के नशे में की व्यक्ति नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी में घूम रहा है। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर राजेंद्र कॉलोनी निवासी जुगनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही दूसरी ओर नवगछिया थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी में पुलिस ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी सुबोध कुमार सिंह को शराब के नशे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। DESK 04

Noimg

17.25 लीटर विदेशी शराब को पुलिस ने किया बरामद || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | खरीक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 17.25 लीटर विदेशी शराब को किया बरामद। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी की खरीक पुलिस को रविवार शाम करीब साढ़े छः बजे गुप्त सूचना मिली थी कि खरीक थाना क्षेत्र के ध्रुवगंज निवासी राजकुमार महतो के बासा के पास गड्ढा में गांव के हीं डब्लू कुमार उर्फ विभाष कुंवर ने विदेशी शराब रखकर चोरी छिपे बेचने का कारोबार करते है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष खरीक के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम राजकुमार महतो के बासा के नजदीक वाले पीसीसी रोड के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे पकड़ने का प्रयास किया गया। परंतु वो […]

Noimg

निवर्तमान मेयर सीमा साहब का लोगो ने किया जमकर विरोध ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी लोगों ने कहा -हमारे क्षेत्र में 5 साल में नहीं हुआ किसी तरह का विकास कार्य भागलपुर,में 28 दिसंबर को नगर निगम का चुनाव होना है। जिसको लेकर प्रत्याशी लगातार मोहल्ले मोहल्ले घूम कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में आज निवर्तमान मेयर सीमा शाह और उनके पति जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह के साथ जब कुतुबगंज मोहल्ले पहुंचे तो यहां उन्हें आम लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रचार के लिए पहुंची निवर्तमान मेयर और उनके पति से आम लोगों ने पूछा कि 5 साल में आपने नाला तक साफ नहीं करवाया तो किस मुंह से वोट मांगने के लिए आए हैं। बुनियादी सुविधा भी मोहल्ले […]