Month: December 2022

पूस की रात अग्निपीड़ितों के लिए हो रही महंगी साबित || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के बैकठपुर दुधैला पंचायत के गोपालपुर गॉव में शुक्रवार को आग लगने से दर्जनभर घर समेत अन्य समान जल गया था। प्रशासनिक स्तर से सूखा राशन, प्लास्टिक शीट और मुआवजा की राशि अग्नीपीड़ीत परिवार को दिया गया है। परंतु सरकारी तंत्र इतना मजबूत नहीं है कि इस पूस की रात में भी ठंड का सामना करने क़े लिए कोई व्यवस्था किया जाए। अग्निपीड़ितों के लिए इस समय मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित उपन्यास पूस की रात सही बात हो रहा है क्योंकि हल्कू भी पूस की रात में ठिठुर रहा था। वही हाल अग्निपीड़ितों का भी हो रहा है। आग लगी वरीय अधिकारी और क्षेत्र के सांसद,विधायक एमएलसी को भी पता है लेकिन किसी ने भी इस अग्निपीड़ितों […]

प्रखंड मुख्यालय के आधार कार्ड सेंटर में अवैध वसूली || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर : प्रखंड मुख्यालय परिसर में आधार कार्ड सेंटर पर सरकार के द्वारा आधार कार्ड बनाने के लिए व्यवस्था की गई है। लेकिन आधार कर्मी के द्वारा नया आधार कार्ड बनाने में सौ सौ रूपये अवैध वसूली किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसका खुलासा शनिवार को उस समय हुआ जब चौहद्दी गांव के गुदाय यादव और शिरोमणि देवी अपने दो पुत्र अंकित कुमार और सुकेश कुमार का नया आधार कार्ड बनाने के लिए आधार केंद्र पहुंचे थे। हद तो तब हो गई अंकित कुमार का दाहिना पैर टूटा था। उसके पिता ने साइकिल पर बैठा कर उसे आधार कार्ड सेंटर लाया था लेकिन आधार कर्मी की मानवता शर्मशार थी दोनों बच्चे के आधार कार्ड बनाने के लिए […]

Noimg

दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक दूसरे पर लगाया वोटरों को लुभाने का आरोप || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – वार्ड नंबर 18 के प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मारपीट के मामले में दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. प्रत्याशी पुष्प कुमारी के समर्थक कुणाल कुमार गुप्ता का आरोप के गोपाल मंडल भारती के समर्थक बूथ पर मतदाताओं को यह कह कर रिझा रहे थे कि वोट दीजिये न दवा फ्री कर देंगे. जब उसने ऐसा करने से रोका तो उसकी पिटाई कर दी गयी. इधर गोपाल भारती के समर्थक अभिषेक कुमार ने कहा कि बूथ के पास कुणाल गुप्ता मतदाताओं को अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का दबाव डाल रहे थे. विरोध किया तो उसके और उसके भाई की पिटाई कर दोनों को घायल कर दिया. दोनों […]

Noimg

बदल गया नवगछिया – दादाओं की तो चली ही नहीं || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

ऋषव मिश्रा ‘कृष्णा’, नवगछिया नवगछिया – एक समय था, जब नवगछिया में चुनाव का मतलब खून की होली होती थी. ताकतवर लोगों की चलती थी, प्रत्याशी आपराधिक हो या न हो लेकिन उन्हें जीतने के लिये दादाओं की जरूरत पड़ती थी. वर्ष 2005 से पहले कोई भी ऐसा चुनाव नहीं हुआ जो रक्त रंजित न हो. वह ऐसा दौड़ था जब लोगों को बोल दिया जाता था, बूथ कैप्चर हो गया, आपका वोट गिर गया है. संपन्न हुए नगर पंचायत चुनाव को देख कर एक तरफ समाज के वरिष्ठ और जिम्मेदार लोगों का कहना है कि इतनी खूबसूरती से लोकतंत्र का महापर्व संपन्न होगा, उस दौड़ में कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था. वाकई नवगछिया बदल गया है. अब […]

और लग्जरी कार से वोट देने पहुंचे बाबा || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बाबा बासा पर रहते हैं. मवेशियों की देख भाल करते हैं. आस पास के बासा से कुल पांच लोगों को वोट करने लगभग तीन किलोमीटर दूर जाना था. सबों के लिये एक प्रत्याशी समर्थक ने एक टोटो का इंतजाम किया था. टोटो देखते ही बाबा बिदक गए. ठेला ल क एलौ छैं रा, कार्यकर्ता ने कहा टोटो छिकै बाबा, बाबा ने कहा, हां हां झलकै छै, जो कही दिहै फलनमा क, ठेला सब सें वोट दै ल नय जैबो’, भेजना छौ त उ गाड़ी भेज जै पर फलनमा चढ़े छौ, कार्यकर्ता ने कहा, बाबा आय उ गाड़ी खाली नय छै. बाबा गुस्से में आ कर कहते हैं, सीधा निकल. यही वोटो सें तोरो नेता पांच साल बघबा बनी क घुमतौ, […]

Noimg

पानी, पैकेट आरू गुटखा, यै सब पर बिकै वाला वोटर हम्में नय छिकियै || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नगर पंचायत के एक बूथ से कुछ दूर हट कर एक प्रत्याशी के समर्थक गुप्त रूप से कार्यकर्ताओं के लिये विभिन्न तरह के इंतजामात के साथ डटे थे. तभी सड़क से एक बुजुर्ग मतदाता मतदान करने जाते दिखे. एक कार्यकर्ता ने उन्हें आवाज दी, आइए चचा जी, बस एक मिनट लेंगे. बुजुर्ग न चाहते हुए भी उक्त स्थल पर पहुंचे. उस कार्यकर्ता ने कहा चचा पहले नास्ता कर लिया जाय, रै पैकेट लाओ, पानी दो….बुजुर्ग ने कहा अभी तुरंत जलपान करने छियै. कार्यकर्ता ने तपाक से कहा, फिर गुटखा खाइए चचा, रै मस्तबा (गुटखा) दो. बुजुर्ग सख्त हो गए, और आंखें तरेर कर कार्यकर्ताओं से कहा, सोचने रीहौ तोरह वोट देबै, लेकिन गलत सोचने रहियै, सुनी ले, पानी, पैकेट आरू […]

Noimg

नवगछिया नगर परिषद में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान || GS NEWS

नवगछियानवगछिया नगर परिषदबिहारभागलपुरDESK 040

ईवीएम में बंद हुआ नवगछिया के 126 प्रत्याशियों का भाग्य नवगछिया – नवगछिया में नगर परिषद चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. कुल 43159 मतदाताओं में लगभग 25578 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. मतदान करने में महिलाएं सबसे आगे रहीं हैं. 60.57 फीसदी महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है तो 59.24 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया है. 28 वार्ड क्षेत्र के कुल 30 भवनों के 62 मतदान केंद्रों में तीन से चार मतदान केंद्रों को छोड़कर सभी जगहों पर नियत समय से मतदान शुरू हुआ और समय के साथ समाप्त भी हुआ. सुबह आठ से नौ बजे के समय मे सबसे ज्यादा मतदाता मतदान करने बूथों पर पहुंचे, इसके बाद दिन भर में कभी भी विभिन्न […]

Noimg

राकेश ठाकुर बने उप सरपंच संघ के अध्यक्ष ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

रंगरा – रविवार को  रंगरा प्रखंड प्रांगण में प्रखंड उप सरपंच संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कैलाश यादव  ने की।  बैठक में रंगरा प्रखंड अंतर्गत सभी दस  पंचायतों के उपसरपंच ने भाग लिया ।जिसमें राकेश ठाकुर उप सरपंच संघ के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए ।वही उर्मिला देवी उपाध्यक्ष, अरुण कुमार यादव सचिव, नंद किशोर दास कोषाध्यक्ष, कैलाश यादव महामंत्री ,रंजीत कुमार मीडिया प्रभारी  के पद पर चुने गए। इस मौके पर शंकर मंडल  ,किरण देवी, बाजी मंडल  ,राजकुमारी देवी , अरुण यादव  ,राकेश ठाकुर  ,उर्मिला देवी , कैलाश यादव, नंदकिशोर दास , किरण देवी, रंजीत कुमार आदी मुख्य रूप से उपस्थित थे। DESK 04