Month: December 2022

बीएसएनएल बीटीएस से बैटरी की चोरी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया थाना अंतर्गत एन एच 31 तेतरी मोर के पास बीएसएनएल केबिटीएस केंद्र पर गुरुवार देर रात अपराधियों ने नाइट गार्ड को कब्जे में लेकर बैटरी की चोरी कर लि है। घटना की जानकारी मिलते ही बीएसएनएल के अभियंता द्वारा मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना नगर थाना अध्यक्ष को दिया। जिसके उपरांत नगर पुलिस ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली एवं नाइट गार्ड से पूछताछ कि। गार्ड ने बताया कि कुछ अपराधी हथियार के साथ आये और हम को बंधक बनाकर बैटरी लेकर के चला गये। सहायक अभियंता ने बताया कि हम लोग नाइट गार्ड दीपक कुमार के बयान पर मामला दर्ज कराए हैं। नवगछिया पुलिस जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दिया है। […]

तीन जिंदा कारतूस के साथ खरीक पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

खरीक पुलिस ने तीन जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में नवगछिया आरक्षी अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार खरीक पुलिस दिवा गश्ती करते हुए खरीक बाजार से गुजर रही थी, तभी एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखते हीं भागने की कोशिश करने लगे। युवक की गतिविधि संदिग्ध लगते हीं पुलिस ने खदेड़ कर युवक को पकड़ लिया। जब पुलिस के द्वारा युवक की तलाशी ली गई तो युवक के पास से तीन जिंदा कारतूस पुलिस को प्राप्त हुआ। जिसके बाद युवक को पुलिस अवर निरीक्षक सुबेदार पासवान के द्वारा गिरफ्तार करते हुए तीनों जिंदा कारतूस को बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के खरीक […]

Noimg

नवगछिया 3 साल बाद फिर लाया ताज||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया व वैशाली को राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन का खिताब पुरूष वर्ग का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब नवगछिया के खिलाड़ी राहुल कुमार को मिला। बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा कुशवाहा आश्रम,हाजीपुर में खेली जा रही रामदेवन राय-दिलीप राय स्मृति 29वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरूष वर्ग के फाइनल मुकाबले में नवगछिया ने पुलिस एकेडमी,पटना को 35-30,35-31 पराजित कर 3 साल बाद ताज किया अपने नाम। पुरूष वर्ग के फाइनल में नवगछिया की ओर से राहुल कुमार,अंकित शर्मा,मुकुल कुमार, सूरज कुमार,अमन कुमार व पुलिस एकेडमी की ओर से बादल कुमार,दीपक प्रकाश रंजन,सुधांशु ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप के पुरूष वर्ग में बेगूसराय व पटना को […]

Noimg

जिलाधिकारी ने खेतों में लगे कतरनी धान का किया क्रॉप कटिंग || GS NEWS

UncategorizedDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर,जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने शुक्रवार को जगदीशपुर पहुंचकर खेतों में लगे कतरनी धान का क्रॉप कटिंग किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने सिंचाई की समस्या को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि चांदन नदी से खेतों तक पानी नहीं पहुंच रही है ।जबकि चांदन नदी के पानी से ही जिस खेत में सिंचाई की जाती है वही कतरनी धान की खुशबू होती है। इस पर उन्होंने कहा कि चांदन नदी में चेक डैम बनाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा तथा चांदन नदी से जो डाड़ निकलकर खेतों तक पहुंचती है उसकी मरम्मत एवं जीर्णोद्धार को लेकर मनरेगा के पीओ को शीघ्र कार्य करने का आदेश दिया गया है। […]

Noimg

विशेष छापेमारी के दौरान लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी डॉ गौरव कुमार ने अवैध बालू लदे साथ ट्रैक्टर और चार चालक को किया गिरफ्तार, बालू माफियाओं में मची हड़कंप || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर, भागलपुर में आए दिन बालू माफियाओं का सरगना सक्रिय रहता है उस पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस प्रशासन भी नकेल कसने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती, इसी बाबत आज विशेष पहल करते हुए विशेष छापेमारी अभियान चलाई गई, लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी डॉ गौरव कुमार के नेतृत्व में तड़के सुबह 4:00 बजे से 6:00 बजे तक विशेष छापेमारी की गई छापेमारी के. दौरान अवैध बालू लदे 7 ट्रेक्टर सहित चार चालक को गिरफ्तार किया गया, इस सघन छापेमारी से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गई है, वही बालू माफियाओं पर नकेल कसने को लेकर लॉयन ऑर्डर डीएससी डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया कि अवैध रूप से बालू बेचने वाले व्यवसायियों पर नकेल कसी जाएगी […]

Noimg

नीम कॉरिडोर जागरूकता अभियान का शुभारंभ ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर,पीरपैंती – संजीवनी गंगा मिशन और मीडिया ग्रुप पीरपैंती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नीम कॉरिडोर जागरूकता अभियान का शुभारंभ आज प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित,प्राथमिक विद्यालय से किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर चंदन कुमार चक्रवर्ती,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी दीपसिखा कुमारी, कार्यक्रम प्रभारी अरविंद साह,कार्यक्रम के अध्यक्ष, घनश्याम दास ने संयुक्त रूप से पंछी को पिंजरे से आजाद कर किया। वहीं कार्यक्रम के तहत,विद्यालय के दीवार पर पर्यावरण संरक्षण पेंटिंग में गण्यमान्य अतिथियों द्वारा रंग भरा गया। साथ ही विद्यालय परिसर में कार्यक्रम को परिलक्षित कर नीम का पौधा लगाकर उसी संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। उक्त कार्यक्रम 15 दिसंबर 2022 से 14 फरवरी 2023 तक प्रखंड के […]

Noimg

नगर निकाय चुनाव को लेकर डीएसपी डाॅ गौरव कुमार ने सुलतानगंज शहर में निकाला फ्लैगमार्च || GS NEWS

UncategorizedDESK 040

भागलपुर सुलतानगंज में 18 दिसम्बर को नगर निकाय चुनाव का मतदान होना है इसको लेकर नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्ड एंव चौक चौराहो पर डीएसपी डाॅ. गौरव कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया| इस दौरान डीएसपी डाॅ गौरव कुमार, सरकिल इस्पेक्टर रतनलाल ठाकुर, थानाध्यक्ष प्रिय रंजन कुमार, बजरा दल के प्रभारी सुरज कुमार ने अब्जूगंज, शाहबाद चौक सहित अन्य वार्ड में फ्लैगमार्च निकलते हुये भयमुक्त मतदान करने की अपिल किये| इस दौरान डीएसपी डाॅ गौरव कुमार ने मिडिया को बताया कि 18 दिसम्बर को नगर निकाय का मतदान होना है जो नगर परिषद सुलतानगंज में 64 बुथ बनाये गये हैं जो संवेदनशील एंव अतिसंवेदनशील बुथों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये जाएगा और कहा की सभी […]

Noimg

छात्र राजद ने टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य संजय चौधरी के एक्सटेंशन को लेकर खोला मोर्चा || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी अगर संजय चौधरी को नहीं हटाया गया तो छात्र राजद करेगा जोरदार आंदोलन भागलपुर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य संजय चौधरी के 5 साल पूरा हो जाने के बावजूद विश्वविद्यालय के द्वारा उन्हें एक बार फिर से एक्सटेंशन देने को लेकर की जा रही कवायद के विरोध में छात्र राजद के द्वारा लगातार आंदोलन का दौर जारी है। इसी को लेकर आज टीएनबी कॉलेज से विश्वविद्यालय तक छात्र राजद के द्वारा विरोध मार्च निकाला गया। जिसमें विश्वविद्यालय प्रशासन और टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। छात्रों का कहना है कि संजय चौधरी पर पहले भी कई वित्तीय अनियमितता के आरोप लग चुके हैं और जांच में वह सही भी पाए […]

मारपीट में एक घायल || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया थाना के तेतरी में बहन व बहनोई ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बांका जिला के बाराहाट थाना के लकरा निवासी अमित कुमार राय है। घायल का इलाज अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में करवाया गया। अमित ने बताया कि मेरा ट्रक चलता है। मैं तेतरी में रूम किराए पर लेकर रहता हूं। भागलपुर जिला के मुजाहिदपुर के रहने वाले बहनोई अरविंद कुमार राय, बहन रानी देवी ने तेतरी आकर मेरे साथ मारपीट किया। इससे पूर्व भी मेरा अपहरण किया गया था। इसकों लेकर डीआईजी कोे आवेदन दिया गया था। अमित कुमार ने नवगछिया थाना में आवेदन दिया है। नवगछिया थाना की पुलिस ने बताया की पुलिस मामले की जांच कर रही है। DESK 04