Month: December 2022

मुफ्त स्वास्थ्य शिविर के साथ कम्बल का किया वितरण || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

इस्माइलपुर प्रखंड के फुलकिया काली मंदिर के प्रांगण में मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है के साथ आनंंद मार्ग युनिवर्सल रिलीफ टीम भागलपुर एवं मौर्या डायग्नोस्टिक सेंटर तिलकामांझी के सौजन्य से कंबल वितरण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. पचास लोगों को कंबल एवं लगभग एक सौ से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर जाँच कर दवाई दिया गया है. इस्माईलपुर, शिव मंदिर टोला, छटठु सिंह टोला, मिट्ठा, नारायणपुर और फुलकिया गांव के लोगों के स्वास्थ्य की जांच किया गया है.इस कार्य में संरक्षक सुधीर प्रसाद वर्मा के संरक्षण में डाक्टर राजदेव , विकास , पिंटू , अमित, संजय, परमानंद , विनोद एवं अनिरुद्ध ने बहुत ही सराहनीय योगदान दिया.आनंद मार्ग के […]

Noimg

ऑटो चालक हत्याकांड में छः दिन बाद भी आरोपी फरार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया लक्ष्मीपुर जाने वाले रास्ते में अपराधियों ने 6 दिन पूर्व ऑटो चालक गोसांइगांव निवासी चालक राजाराम यादव की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सभी आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं. मालूम हो कि इस घटना में सौरभ राय, रौशन कुमार और रवि कुमार को नामजद किया गया था. तीनों नया टोला के ही रहने वाले हैं. मृतक के परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले हुई हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक. आरोपी को गिरफ्तार किया लेकिन वे लोग गरीब हैं, इसलिये छः दिन बाद भी आरोपी फरार हैं. परिजनों ने बताया कि 13 जून वर्ष 2021 को तीनों आरोपियों में से दो हथियार के साथ पकड़े गए थे. एक […]

Noimg

नारायणपुर में 450 सिलेंडर लदे ट्रक आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – नारायणपुर के भगवान पेट्रोप पंप के पास एनएच 31 पर सिलेंडर लदे ट्रक में आग लगी और एक के बाद एक 450 सिलेंडरों में ब्लास्ट करने के मामले में घटना का कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. हालांकि पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है. कारणों के संदर्भ में तीन तरह की बात सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि सिलेंडर के लीक रहने और ऐसी स्थिति में सिलेंडरों के आपसी टकराव के बाद भड़की चिंगारी के बाद ट्रक में सिलेंडर ब्लास्ट होने का सिलसिला शुरू हो गया और चालक को भागने का मौका भी न मिला. जबकि दूसरी बात यह सामने आयी है कि किसी अज्ञात वाहन ने ट्रक में […]

Noimg

नवगछिया रेलवे स्टेशन मास्टर के पैनल रूम के पीछे अज्ञात शव बरामद || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – कटिहार-बरौनी रेलखंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन के पीछे परिसर में गुरुवार की सुबह छह बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव नवगछिया रेल जीआरपी ने बरामद किया है. रेल जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करने का प्रयास किया गया लेकिन खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नही हो सकी थी. वही आवश्यक प्रक्रिया के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया. इस बारे में रेल जीआरपी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन मास्टर के पैनल रूम के पीछे परिसर से बरामद शव देखने से प्रतीत होता है कि 30-35 वर्षीय किसी विक्षिप्त भिखारी है और ठंड की चपेट में आकर मृत हो गया. काला जैकेट और पेंट […]

Noimg

चुनाव को लेकर नवगछिया पुलिस ने किया फ्लैग मार्च || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया में आगामी 18 तारीख को होने वाले नगर परिषद चुनाव शांतिपूर्ण हो इसके लिए नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च नवगछिया थाना से होते हुए महाराज जी चौक मक्कातकिया , स्टेशन रोड सहित नगर परिषद क्षेत्र में भ्रमण करते हुए थाना पहुंची. एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है लोग को . असामाजिक तत्व की जानकारी मिलते ही इसकी सूचना पुलिस को दें उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न बूथों और बाजार में पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की गई है. एसडीपीओ ने कहा कि चुनाव आयोग के गाइडलाइन पर कार्य किया जा रहा है 28 वार्डों में सेक्टर […]

मारपीट में एक घायल || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया जीरो माइल में बहन व बहनोई ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल बांका जिला के बाराहाट थाना के लकरा निवासी अमित कुमार राय है. घायल का इलाज अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में करवाया गया. अमित ने बताया कि मेरा ट्रक चलता है. मैं तेतरी में रूम किराए पर लेकर रहता हूं. भागलपुर जिला के मुजाहिदपुर के रहने वाले बहनोई अरविंद कुमार राय, बहन रानी देवी ने तेतरी आकर मेरे साथ मारपीट किया. इससे पूर्व भी मेरा अपहरण किया गया था. इसकों लेकर डीआईजी कोे आवेदन दिया गया था. अमित कुमार ने नवगछिया थाना में आवेदन दिया है. नवगछिया थाना की पुलिस ने बताया की पुलिस मामले की जांच कर रही […]

Noimg

जाम में गाड़ियों की लग गयी लंबी कतार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया गुरुवार का दिन नवगछिया के लिए जाम का दिन साबित हुआ. पूर्वी केबिन के पास घंटों जाम लगा रहा. जिसके कारण केबिन के दोनो ओर गाड़ियों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गई. बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर आरओबी कार्य को लेकर काम चलने की वजह से थाना के सामने सड़क को पूर्ण रूपेण बंद कर दिया गया था. जिस वजह से सभी छोटी बड़ी गाडियां नवगछिया थाना के मुख्य गेट के सामने वाली कम चौड़ाई वाली सड़क से होकर गुजर रही थी. सड़क की चौड़ाई कम होने की वजह आवागम होने के परेशानी हो रही थी. जिस वजह से जाम लग गया. जाम में सैकड़ों स्कूली बच्चे, एम्बुलेंस, सहित सैकड़ों गाडियां फंसी दिखी. रेलवे फाटक पर गेटमैन […]

नवगछिया अनुमंडल में बाढ़ से सुरक्षा के लिए जल संसाधन विभाग तत्पर: संजय कुमार झा || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – बाढ़ अवधि 2022 में भागलपुर ज़िले के नवगछिया अनुमंडल में बाढ़ के कारण तिनटंगा दियारा में कटाव तथा मदरौनी एवं अन्य गांवों को गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण जल-जमाव की कठिनाई से रूबरू होना पड़ा. क्षेत्र में बाढ़ एवं कटाव से सुरक्षा के लिए जल संसाधन विभाग तत्परता से कार्य कर रहा है. यह जानकारी जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा ने गुरुवार को विधानपरिषद में विधान पार्षद श्री विनय कुमार सिंह के नवगछिया अनुमंडल के तिनटंगा दियारा, मदरौनी एवं अन्य गाँवों में कटाव से संबंधित सवाल के जवाब में दी. श्री संजय कुमार झा ने कहा कि तिनटंगा दियारा के ज्ञानीदास – झल्लूदास टोला में बाढ़ से सुरक्षा के लिए कटाव निरोधक समिति की […]

18 दिसंबर को नवगछिया नगर परिषद में 43169 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया नगर परिषद का चुनाव के पहले चरण में 18 तारीख को मतदान किए जाएंगे. इसको लेकर नवगछिया नगर परिषद चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई है. बता दे कि नवगछिया नगर परिषद में इस बार 28 वार्डों के लिए चुनाव होंगे जिसमें कुल 43169 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे. इन 28 वार्डों में कुल पुरुष मतदाता 22653 और महिला मतदाता 20515 है. इस बार नगर परिषद चुनाव में सभापति और उपसभापति का चुनाव भी यह मतदाता वोट के माध्यम से करेंगे. नवगछिया नगर परिषद चुनाव को लेकर कुल 62 मतदाता केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 3 चलंत मतदाता केंद्र है यह चलत मतदाता केंद्र वार्ड नंबर 10 और वार्ड नंबर 25 में बनाए गए हैं. […]