Month: December 2022

Noimg

श्रद्धा मर्डर पार्ट 2 में नीलम देवी के अपराधियों को पुलिसकर्मी अगर इनकाउंटर कर के मार गिराएंगे तो जाप सुप्रीमो पप्पू यादव देंगे उन्हें इनाम || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर,पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिंघिया पुल के पास तीन दिसंबर की शाम नीलम देवी को शकील मियां नाम के अपराधी के द्वारा चाकू से कई वार कर महिला की हत्या कर दी थी। वह पुलिस के द्वारा घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही घटना के बाद मामले को लेकर नेताओं का पीड़ित परिवार से मिलने का सिलसिला भी जारी है। इसी क्रम में आज जाप प्रमुख पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। वही पीड़ित परिवार से घटना को लेकर जानकारी ली और उसके साथ-साथ पचास हजार रुपए मदद के रूप में परिवार को दिया। वही बेटी की शादी के समय एक लाख रुपए देने की बात कही है। वही घटना […]

Noimg

जिला स्तरीय तरंग मेगा स्पोर्ट्स उत्सव 2022 का हुआ आयोजन, 16 प्रखंडों के 2100 खिलाड़ियों ने लिया भाग || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर,कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार एवं शिक्षा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन भागलपुर के तत्वावधान में जिला स्तरीय ‘तरंग’ मेधा स्पोर्ट्स उत्सव 2022 का उद्घाटन सैंडिस कम्पाउंड में जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं अन्य अतिथियों द्वारा खुले आसमान मे गुब्बारा उडा कर किया गया । जिला स्तरीय ‘तरंग’ मेधा स्पोर्ट्स उत्सव 2022 में जिले के 16 प्रखण्डों के लगभग 2100 बालक / बालिका खिलाड़ीयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो एवं फुटबॉल बालक/बालिका की प्रतियोगिता करायी गई। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया,गौरतलब हो की प्रथम, द्वितीय तृतीय आने वाले खिलाडियों को […]

Noimg

बोले पप्पू यादव : जब विधायक ही जमीन के लिये गोली बारी करेंगें तो जनप्रतिनिधियों की समाज में प्रतिष्ठा समाप्त हो जाएगी || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

जनाधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल का कारनामा अनुचित है।जब सत्ता पक्ष के विधायक ही जमीन के लिये गोली बारी जैसी घटना को अंजाम देंगे तो जनप्रतिनिधियों की समाज में प्रतिष्ठा समाप्त हो जायेगी।उन्होंने नवगछिया में आये दिन होने वाली हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे पुलिस की विफलता बताया। उन्होंने कहा कि नवगछिया पुलिस हो या बिहार पुलिस जिस तरह से अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं इसमें पूरी तरह से पुलिसिंग व्यवस्था दलालों की हाथ में है। दलालों के द्वारा माफिया से मिलकर कार्य किया जाता है। बिहार सरकार के ऊपर शराबबंदी को लेकर के भारतीय जनता पार्टी से भी सवाल किया कि हाथ में हाथ […]

एन एच 31 पर खड़ी ट्रक से टकरा कर मोटरसाइकिल सवार की मौत || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 040

बिहपुर – बुधवार को देर रात एनएच 31पर एक पेट्रोल पंप के समीप एक खड़ी ट्रक से टकरा कर एक बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक बाइक सवार युवक की पहचान शिशु कुमार पिता प्रभाष कुंवर साकिन भ्रमरपुर वार्ड नंबर 13 के निवासी के रूप में हुई. मिली जानकारी के अनुसार शिशु एमआर का काम करता था. वह भागलपुर से अपने घर भ्रमरपुर आ रहा था. इसी दौरान ये सड़क हादसा हो गई. मृतक युवक का ससुराल मड़वा गांव में था. जैसे ही सड़क दुर्घटना की सूचना मिली मड़वा, भ्रमरपुर व जयरामपुर से बड़ी संख्या में परिजन जुट गये. परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल हो रहा था. उधर झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार, […]

Noimg

जाप सुप्रीमो का सभापति पद की उम्मीदवार खुशबू कुमारी ने किया स्वागत || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया नगर परिषद से सभापति पद की उम्मीदवार खुशबू कुमारी ने नवगछिया के प्रोफेसर कॉलोनी में जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का भव्य स्वागत किया है. श्री यादव बुधवार सुबह को खुशबू कुमारी के आवास पर पहुंचे थे. इस अवसर पर खुशबू कुमारी और उनके पति समाजसेवी सुरेंद्र कुमार सुमन ने श्री यादव को अंग वस्त्रम दे कर सम्मानित किया गया. प्रत्याशी खुशबू कूमारी ने श्री यादव से आशिर्वाद मंगा, जिस पर श्री यादव ने उनके सर पर हाथ भी रखा. इस अवसर पर पार्टी के भागलपुर जिलाध्यक्ष नीरज कुमार यादव, जयप्रकाश, रविप्रकाश, विकास, अजीत रजक, विनय, ओमप्रकाश, मो लालू समेत अन्य भी उपस्थित थे. DESK 04

सरकारी चावल काला बाजारी हेतु ले जाने के मामले में दो ट्रक व चार सौ सत्तर बोरा अरवा चावल जब्त, | GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोपालपुर – थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में पीडब्लूडी सड़क पर गोपालपुर पुलिस ने गश्ती के दौरान दो ट्रकों पर सरकारी अनाज (अरवा चावल)लोड जो कि काला बाजारी हेतु ले जाया जा रहा था, को जप्त कर गोपालपुर के आपूर्ति पदाधिकारी को मामले की जानकारी दी. आपूर्ति पदाधिकारी ने जप्त अनाज को विभाग के एजीएम को जिम्मेदारी पर सौंपा. आपूर्ति पदाधिकारी के लिखित आवेदन पर गोपालपुर थाना में जप्त ट्रक के चालकों क्रमश: नवल किशोर व चंदन कुमार तथा उपचालक क्रमश: मनीष कुमार व पंकज कुमार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार दोनों ट्रकों पर चार सौ पचास अर्वा चावल की बोरियों रखी हुई थी. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज […]

Noimg

भागलपुर के डीआईजी ने नवगछिया न्यू पुलिस लाइन का किया निरीक्षण || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – भागलपुर के डीआईजी विवेकानंद ने बुधवार को नवगछिया न्यू पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और नवगछिया एसपी समेत पुलिस जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों की समीक्षा की. उनके नवगछिया पहुंचते ही उन्हें न्यू पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया. पत्रकारों से बात करते हुए डीआईजी विवेकानंद ने कहा पुलिस लाइन की व्यवस्था और उसके दस्तावेजों का अवलोकन किया गया है. अभी भी आधा पुलिस लाइन पुरानी जगह पर चल रहा है. जो सुविधाओं के मानक के हिसाब से सही नहीं है. पुलिस कर्मियों के लिए ओल्ड पुलिस लाइन हाइजेनिक भी नहीं है. डीआईजी ने कहा कि नवगछिया के पुलिस कप्तान सुशांत कुमार सरोज ने उन्हें जानकारी दी है कि जल्द […]

Noimg

निकेश के परिजनों से मिलने पहुंचे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

-कहा अपराधियों के गोली के सामने नवगछिया पुलिस की बंदूक खामोश  रंगरा:- मंगलवार की शाम भवानीपुर चौक के समीप वैसी जहांगीरपुर  पंचायत के मुखिया गुड़िया देवी के देवर एवं कुमोदी यादव के भाई निकेश यादव की अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े हत्या के बाद बुधवार को जाप सुप्रीमो पप्पू यादव निकेश के परिजनों से मिलने भवानीपुर गांव पहुंचे. उन्होंने घटना पर दुख दुख व्यक्त करते हुए मृतक के प्रति संवेदना व्यक्त की और परिजनों को सांत्वना दी. साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. पूरे राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. यह सरकार एवं स्थानीय  प्रशासनिक विफलता है. उन्होंने स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अपराधियों की गोली के […]

Noimg

निकेश यादव हत्याकांड मामले में ब्रजेश यादव उर्फ नट्टा समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज || GS NEWS

अपराधनवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

नवगछिया – भवानीपुर निवासी मुखिया पति कुमोदी यादव भाई निकेश कुमार के हत्याकांड मामले में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज द्वारा गठित एसआईटी ने कांड के कांड के नामजद आरोपी भवानीपुर निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि मामले में मृतक निकेश के भाई बनिया वैसी के मुखिया पति भवानीपुर निवासी कुमोदी यादव के लिखित बयान के आधार पर शातिर बज्रेश यादव उर्फ नट्टा, राजेश यादव समेत अन्य को नामजद किया गया है. जबकि रंगरा पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जबकि ब्रजेश की गिरफ्तारी के लिये पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इधर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों की पहचान के लिये घटना स्थल के आस पास के सीसीटीभी […]