Month: December 2022

Noimg

भरे बाजार में मुखिया प्रतिनिधि के भाई को अपराधियों ने मारी तीन गोली, हुई मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी सभी थानों के दरोगा लगे हैं डीएसपी और एसएसपी को तहसीलदारी कर उगाही का पैसा पहुंचाने में, कहां से रुकेगा अपराध-गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल भागलपुर नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के बनिया बैशी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि कुमोदी यादव के भाई की अपराधियों ने मंगलवार तकरीबन 3:00 बजे दोपहर को गोली मारकर घायल कर दीया, बताया जा रहा है कि मृतक रिकेश यादव भवानीपुर में फोटोस्टेट दुकान के पास रसीद कटाने के दौरान फोटोकॉपी करवा रहे थे, इसी दौरान नवगछिया थाना के तरफ से एक मोटरसाइकिल पर तीन अज्ञात अपराधी सवार होकर उसके पास पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे रिकेश को तीन गोली हाथ सीना और गाल में लगी है, घटना के बाद आसपास का माहौल […]

Noimg

राजधानी एक्सप्रेस के चपेट में आने से एक घायल || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया आदर्श रेलवे स्टेशन के केबिन के पास बाजार जा रही महिला राजधानी एक्सप्रेस के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गयी है. घायल महिला को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अनुमण्डल अस्पताल नवगछिया में भर्ती करवाया. अस्पताल में महिला की प्रथमिकि चिकित्सा की गयी. उसके नाक ,कान और मुह से खून निकल. रहा था. वह कुछ भी बोल नही पा रही थी. घायल महिला की पहचान तेतरी निवासी दशरथ साह की पत्नी कौशल्या देवी के रूप में की गई है। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया. DESK 04

Noimg

अंतराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवारा पर निकाली गई जागरुकता रैली || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

प्रखंड मुख्यालय स्थित बार विकास परियोजना के द्वारा सीडीपीओ कुमारी हेमा के नेतृत्त्व में अंतराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवारे के अवसर पर महिला जागरुकता रैली निकाली गई. कार्यक्रम में आंगनबाडी सेविका ,सहायिका ,पर्यवेक्षक सिन्धु सिप्ला,लिपिक रितेश कुमार व डाटा इंट्री आपरेटर रंजन कुमार वर्मा शामिल हुए.सीडीपी कुमारी हेमा ने बताया कि महिला जागरुकता रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, हिंसा,उत्पीड़न पर रोक लगाने व महिलाओं को जागरुक व निडर बनाना है. DESK 04

महिला हिंसा उन्मूलन को लेकर महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

खरीक अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को महिलाओंने खरीक बाल विकास परियोजना कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली जिसे सीडीपीओ मीना कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.इस मौके पर सीडीपीओ ने सामुदायिक स्तर पर लोगों को महिला हिंसा के दायरे में आने वाले घटनाओं की विस्तृत जानकारी दी और प्रत्येक लोगों से महिला हिंसा के खिलाफ आगे आने की अपील की. जागरूकता रैली में लैंगिक संवेदी बनने,महिला हिंसा रोकने में भागीदार बनने, महिला हिंसा उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने, बस,कार्यस्थल पर यौन शोषण अथवा उत्पीड़न एक गंभीर अपराध है जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है. महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की जरूरत है. नारे बल देते हुए लोगों को जागरूक किया गया. इस मौके […]

Noimg

पूर्व सांसद के द्वारा उद्घाटन को भाजपा ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – प्राथमिक विद्यालय कॉलेज टोला नारायणपुर का उद्घाटन पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के द्वारा किये जाने पर सियासत हो रहा है. भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार रूप ने पूर्व सांसद द्वारा उद्घाटन किये जाने पर दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है.आरोप लगाते हुए रूपेश रूप ने कहा कि उक्त विद्यालय में फंड तत्कालीन विधायक बर्षा रानी के द्वारा दिया गया था लेकिन ठेकेदारों के द्वारा ऐसे 17 योजनाओं में विधायक फंड का बंदरबांट करके कार्य को पूरा नहीं किया गया . वर्तमान विधायक ई. शैलेंद्र के द्वारा विधानसभा में प्रश्न किए जाने के बाद एवं विभाग के पदाधिकारी पर बार-बार दबाव बनाए जाने के बाद विभाग न संज्ञान लिया और फिर जाकर उसका कार्य कुछ दिन पूर्व पूर्ण हुआ […]

किसानों की गिरफ्तारी पर रोक की मांग || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – मंगलवार को बिहपुर के ऐतिहासिक स्वराज आश्रम में बैंक के द्वारा किसानों को ऋण वशूली के क्रम में जारी किए वारंट को लेकर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रोहीत आनंद शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक की गई . बैठक में यह निर्णय लिया गया की बिहार कृषि मंत्री ,जिलाधिकारी आदि को समस्या से अवगत कराया जायेगा.बैठक के बाद बैक मनेजर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा एवं किसानों की समस्या से अवगत कराते हुए बताया गया की किसानों के लिए यह बेहद व्यस्त समय होता है. क्योंकी इस समय बीज बोना होता है .किसानों को से कम माह का समय दिया जाए. जिससे किसान अपने फसल को घर लला सके बैंक का कर्ज भी दे पाए . वारंट […]

Noimg

राज्य प्रतियोगिता के लिए नवगछिया पुरूष व महिला टीम वैशाली रवाना || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – बिहार राज्य बाल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 14 से 16 दिसंबर तक कुशवाहा आश्रम हाजीपुर(वैशाली )में आयोजित होने वाली 29वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप(पुरूष/महिला) में भाग लेने वाली नवगछिया पुलिस जिला पुरूष व महिला वर्ग टीम की घोषणा कर दी गयी है.टीम की घोषणा करते हुए बाल बैडमिंटन संघ के राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि चयनित हुई पुरूष वर्ग की टीम इस प्रकार है. राहुल कुमार(कप्तान),अंकित कुमार शर्मा(उपकप्ता ),अमन कुमार,अविनाश कुमार,अजीत कुमार, मु.सैफ अली,मुकुल कुमार,आशीष कुमार उर्फ सन्नी दादा सूरज कुमार व विद्यासागर कुमार हैं.महिला वर्ग में साक्षी कुमारी(कप्तान)प्रज्ञा कुमारी,(उपकप्तान)शिवानी कुमारी,अंचल कुमारी,रूपा कुमारी,सृष्टि कुमारी, अभिलासा कुमारी, पल्लवी कुमारी,स्वीटी कुमारी,अधीना कुमारीवहीं जिला संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार […]

चना के बीज में अधिक राशि लेने पर किसानों में आक्रोश || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – प्रखंड के ई किसान भवन परिसर में चना का बीज बीज वितरण के दौरान अधिक राशि लेने पर किसानों ने जमकर हंगामा किया.करीब दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा।प्रखंड के लगभग 150 किसानों चना के बीज लेने आये थे.जब किसानों को बीज के एवज में 1605 रुपया का मांग किया गया तो किसान भड़क गये और हल्ला करने लगे। किसान मोहम्मद शकीलउद्दिन ,मोहम्मद तैयब खान ,संतोष कुमार ,सुरेश पंडित ,विनोद मंडल ,कमलेश सिंह ,ओम प्रकाश सिंह ,शबनम खातून ,मखन लाल राय ,विष्णु देव शर्मा आदि ने ऑनलाइन बिल चना के बीज के 605 रुपया ही दिख रहा है. सभी के मोबाइल पर 605 रुपये का ओटीपी आया है.पर मां तारा इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर चिंटू ठाकुर के कर्मी […]

गंगादूत प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तत्वाधान मे नमामि गंगे परियोजना अन्तर्गत नेहरू युवा केन्द्र भागलपुर द्वारा ग्राम स्तरीय गंगादूत प्रशिक्षण कार्यशाला पटना विद्यालय परिसर क्षेत्र लक्ष्मीपुर में आयोजित किया गया,जिसका उद्घाटन जिला परियोजना अधिकारी पीयूष वाजपई,मुखिया नारायणपुर लक्ष्मीपुर श्री संजय मंडल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।प्रशिक्षण कार्यशाला में नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी पीयूष वाजपई ,प्राचार्य मनोज कुमार भारती,मुखिया संजय मंडल,उपसरपंच निरंजन यादव,कुमार गौतम ,निशांत घोष उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में जिला परियोजना अधिकारी ने नमामि गंगे परियोजना के विषय में विस्तारपूर्वक वर्णन किया तथा किए जा रहे कार्यों का विडियो प्रेजेंटेशन द्वारा प्रसारित किया।गंगा संवाद के माध्यम प्रतिभागियों से चर्चा किया गया।कुमार गौतम द्वारा जल प्रदूषण ,प्रभाव एवम नियंत्रण के विषय के साथ साथ आर्सेनिक तथा […]