Month: December 2022

Noimg

छोटी परवत्ता गांव से पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से बरामद किया 50 बोतल विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – ईस्माइलपुर थाना पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता में छापेमारी कर एक उजले रंग की स्कॉर्पियो वाहन को रोक कर तलाशी ली. इस क्रम में स्कॉर्पियो से पार्टी स्पेशल प्रीमियम व्हिस्की ब्रांड 180 एमएल की 50 बोतल में कुल 9 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. मौके से पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर वाहन पर सवार इस्माइलपुर नारायणपुर चंडी स्थान निवासी सुभाष कुमार मंडल और मालपुर निवासी निकेतन कुमार मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष एजाज रिजवी ने बताया कि मामले को लेकर मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज कर सोमवार को मेडिकल जांच के बाद दोनो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. […]

Noimg

एनसीसी के कर्नल ने किया बाल भारती विद्यालय का निरीक्षण || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – 23 बिहार बटालियन एनसीसी के कर्नल राजवीर सिंह ने बाल भारती विद्यालय का निरक्षण किया. उनके साथ में एस एम प्रकाश जगदले, हवलदार शुभम कुमार आदिथे भी उपस्थित थे. विद्यायल के प्राचार्य नवनीत सिंह एवम प्रशासक डी पी सिंह ने बुके देकर स्वागत किया, वहीं विद्यालय के उपाधक्ष अजय कुमार रूंगटा, सदस्य नरेश केडिया ने कर्नल राजवीर सिंह को अंग वस्त्र से सम्मानित किया. कर्नल ने सारे एनसीसी कैडेट्स को सेना से जुडी बातों को बताया साथ ही एनसीसी क्लास के बारे मे जेसीआई संध्या कुमारी से पूछताछ की इसके बाद एनसीसी ऑफिस जाकर एनसीसी ऑफिसर विकाश पांडेय से मिलकर सभी कागजातो से संबंधित जानकारी ली. उन्होंने सुन्दर कार्य के लिए सभी को सराहा. DESK 04

अलग – अलग जगहों पर आपसी विवाद में मारपीट, चार लोग घायल || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी में हुए आपसी मारपीट में तीन लोग घायल हो गए. घायलों में तेतरी निवासी नरेश पंडित पुत्र कन्हैया कुमार, दीपक पंडित की पत्नी नीलम देवी एवं मिथलेश पंडित की पत्नी मुन्नी देवी शामिल है. सभी का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. वहीं दूसरी ओर इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के चौधरी बासा में पति पत्नी की लड़ाई में पत्नी बुरी से जख्मी हो गयी. घायल महिला चौधरी बासा निवासी अरुण मंडल की पत्नी सविता देवी है. जिसका प्राथमिक उपचार नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में किया गया. DESK 04

राघोपुर में आयोजित टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के एक मैच में जय मंगल टोला की टीम ने बोरवा की टीम को 109 रनों से किया पराजित || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में आयोजित टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के एक मैच में जय मंगल टोला की टीम ने बोरवा की टीम को 109 रनों से पराजित कर दिया है. जानकारी मिली है कि जय मंगल टोला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 290 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में उतरी बोरवा की टीम 181 रनों पर सिमट गई. आज के मैच का उद्घाटन जदयू के वरिष्ठ नेता गुलशन कुमार ने फीता काटकर और क्रिकेट खेल कर किया. इस आयोजन में अभिनेता आजेश साहू, मोतीलाल मंडल, छोटू साहब मनोज कुमार कुंदन कुमार जायसवाल समेत अन्य ग्रामीणों की भी भागीदारी है. DESK 04

पुत्र की हत्या का केस नहीं उठाने पर आरोपियों ने पिता को भी मार डाला || GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परवत्ता गांव में पुत्र की हत्या का केस नहीं उठाने पर आरोपियों और उसके सहयोगियों ने मिल कर पिता की भी हत्या कर दी है. सोमवार शाम मृतक का शव छोटी परवत्ता गांव के पास गंगा नदी से बरामद किया गया है. हत्यारों द्वारा गला दबा कर हत्या करने और पेट फाड़कर गंगा नदी में बहा दिए जाने की बात कही जा रही है. मृतक छोटी परवत्ता निवासी 50 वर्षीय विभूति कापड़ी है. विभूति 10 दिसंबर को देर शाम से ही लापता हो गए. परिजनों ने ग्यारह दिसंबर को इस्माइलपुर थाने में घटना की सूचना देते हुए विभूति कापड़ी की हत्या कर दिए जाने की आशंका जतायी, जिसके बाद रविवार से ही पुलिस […]

Noimg

मेरा बेटा देहरादून से पढ़ कर आया है, हथियार का नामोनिशान नहीं जानता- गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी बदनाम करने की है साजिश ,भागलपुर में कोई घटना हो तो गोपाल मंडल ने ही कराया यह नहीं चलने वाला…. भागलपुर, बरारी थाना अंतर्गत जमीनी विवाद को लेकर सोमवार की सुबह तकरीबन 9:00 बजे दो गुटों में जमकर मारपीट हुई लाठी डंडे चले गोलीबारी हुई जिसमें 4 लोग घायल हो गए हैं उस मामले को लेकर गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने कहा जमीनी विवाद मामले में जो गोलीबारी हुई है उसमें मेरा बेटा कहीं से नहीं है वह एक शिक्षित व पढ़ा-लिखा लड़का है वह गोली नहीं चला सकता, मुझे और मेरे बेटे को बदनाम करने की साजिश है। क्या है मामला. … गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने बताया कि लाल बहादुर सिंह […]