Month: December 2022

Noimg

सड़क किनारे से हटाया गया अतिक्रमण || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – नगरपारा पूरब पंचायत के भ्रमरपुर चौदह नंबर सड़क किनारे से उन्नीस अतिक्रमणकारियों का घर, दुकान और झोपड़ी को हटाया गया. दणडाधिकारी नारायणपुर जेएसएस प्रमोद कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्त कराया गया. अतिक्रमित स्थानों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कारवाई किया. सीओ अजय कुमार सरकार ने बताया कि पक्का मकान वाले ने एक सप्ताह का समय लिखित आवेदन के माध्यम से मांगा है. यदि एक सप्ताह के अंदर खुद मकान नहीं हटायेंगें तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान थाना बिहपुर , खरीक भवानीपुर ओपी और झंडापुर ओपी सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे. मौके पर बीडीओ हरिमोहन कुमार, सीआई नीलाम्बर मिश्र, पवन , अंचलकर्मी आदि मौजूद थे. DESK 04

तस्कर सहित तीन लोग गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर पुलिस ने चकरामी नारायणपुर गांव से गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्कर मो. गैसूल अली को पाँच लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है. ओपीध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि तस्कर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच पीएचसी में कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. वहीं शनिवार की रात शराब के नशे में हंगामा करते दो युवक को वाहन चेंकिग अभियान के दौरान पहाड़पुर गांव से रूपेश कुमार व गौरव कुमार को भवानीपुर पुलिस ने पकड़कर प्राथमिक दर्ज कर लिया है.मेडिकल जांचोपरांत न्यायिक हिरासत में भेजा. दो पहिया वाहन को जब्त कर लिया गया . DESK 04

Noimg

मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन ताइक्वांडो हाँल नवगछिया में किया गया. टेस्ट के मुख्य निर्णायक घनश्याम प्रसाद ( राष्ट्रीय रेफरी सह जिला महासचिव) थे. इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच सह अंतरराष्ट्रिय खिलाड़ी जेम्स, विकास चौरसिया , मो नाजिम, डाँ बादल चौधरी, विपीन सिंह , मुकेश कुमार, अमित कुमार आदि उपस्थित थे. टेस्ट में उतीर्ण खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा. उतीर्ण खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है :-ब्लू बेल्ट – सक्षम सागरग्रीन वन बेल्ट – पीयूष राज, साक्षी कुमारी, अंशुमान प्रिय,अर्नव कुमार, अभिरामग्रीन बेल्ट – आदित्य राज,श्याम कुमार.येलो बेल्ट – पीयूष कुमार, किसन कुमार, हर्षित कुमार राय, देवाश्री. DESK 04

Noimg

फाइनल मैच में जय मंगल टोला ने गेम चेंजर को किया पराजित || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – सूदन टोला में जय बजरंग युवा समिति क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गेम चेंजर बरारी और जय मंगल टोला के बीच खेला गया. जय मंगल टोला ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. गेमचेंजर बरारी टीम 141 रनों पर सिमट गयी. जबकि जयमंगल टोला की टीम ने 12 वें ओवर में उक्त लक्ष्य को पूरा कर लिया. विजेता टीम को इस्माइलपुर पश्चिमी भिट्ठा की मुखिया किरण देवी, उप प्रमुख सिकंदर मंडल और पंचायत समिति सदस्य अजय मंडल, ललिता देवी के द्वारा 5001 रुपये का पुरस्कार किया गया. उप विजेता टीम को इस्माइलपुर के जिला परिषद सदस्य विपिन कुमार मंडल के द्वारा 2500 रुपये नगद और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. मैन आफ द मैच विनोद और मैन […]

लाल साहब बहियार गंगा नदी के किनारे पुलिस ने बरामद किया 120 लीटर देसी शराब का और शराब बनाने के उपकरण || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – रंगरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लाल साहब बहियार गंगा नदी के किनारे से 120 लीटर देशी शराब और शराब बनाने का उपकरण बरामद किया है. जबकि पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके से तीन आरोपियों के फरार हो जाने की बात सामने आई है. उक्त छापेमारी रंगरा थाने के थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल के नेतृत्व में पुलिस बलों ने की थी. मामले की प्राथमिकी रंगरा ऑफिस थाने में दर्ज कर ली गई है जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. DESK 04

नवगछिया पुलिस जिले के 23 चालक इधर से उधर || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया पुलिस जिले के 23 चालकों को नवगछिया के पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने इधर से उधर किया है. चालक छोटे नारायण को इस्माइलपुर थाने से खरीक थाना, अमित कुमार को पुलिस केंद्र से खरीक थाना, पंकज कुमार को बिहपुर थाना से आदर्श थाना नवगछिया, राकेश कुमार को पुलिस केंद्र नवगछिया के बिहपुर थाना, धनंजय कुमार को खरीक थाना से गोपालपुर थाना, सुजीत कुमार को पुलिस केंद्र नवगछिया से कदवा ओपी थाना, प्रभु नारायण सिंह को झंडापुर ओपी से रंगरा ओपी, विनीत कुमार को झंडापुर ओपी से बिहपुर थाना, गोविंद कुमार को इस्माइलपुर थाना से महिला थाना, गोविंद कुमार सिंह को अनुसूचित जाति जनजाति थाना से गोपालपुर थाना, संजीत कुमार को परबत्ता थाना से अनुसूचित जाति जनजाति […]

Noimg

राजाराम हत्याकांड – पिता के बयान पर सौरभ समेत तीन नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध दर्ज की गयी प्राथमिकी || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया के लक्ष्मीपुर जाने वाली सड़क पर लक्ष्मी हॉटल के पास हुए राजाराम उर्फ राजा यादव हत्याकांड के मामले में मृतक के पिता रमेश कुमार के लिखित बयान के आधार पर नया टोला निवासी शंभु राय का पुत्र सौरभ कुमार समेत तीन लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कुछ अज्ञात के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सौरभ और उसके दो सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने सघन छापेमारी की है. जबकि पुलिस ने सौरभ की मां और उसके घर डब्बा बंद पानी देने वाले एक युवक से भी पूछताछ की है. इधर रविवार को राजाराम का दाह संस्कार गंगा घाट पर किया गया. मालूम हो कि एक ही मोटरसाइकिल पर सवार हो कर आ […]

एकजुट हो कर शोषण और अन्याय के विरूद्ध संघर्ष करेंगे काष्ठ शिल्पी || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया के मीरा भवन में विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति का एक दिवसीय सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गया. सभा की अध्यक्षता और संचालन राजेन्द्र शर्मा कर रहे थे. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश सचिव राम भरोस शर्मा, संगठन सचिव रामसेवक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद शर्मा, प्रदेश के संयुक्त सचिव गोपाल प्रसाद शर्मा मौजूद थे. बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेता रामभरोस शर्मा ने कहा कि राज्य सत्ता से दूर रहने के कारण काष्ट शिल्पियों का शोषण, दोहन किया जा रहा है. इस समाज के 98 फीसदी लोग पुस्तैनी काम और मजदूरी करके भरण पोषण करते हैं. भारतीय वन अधिनियम 1927 में संशोधन ला कर हमारे समाज के लोगों को पुस्तैनी औजार लेकर सड़क […]

Noimg

एनएच 31 पर बिजली कार्यालय के पास टोटो पलटने से 13 वर्षीय किशोर की मौत ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 040

नवगछिया – गोपालपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर बिजली कार्यालय के सामने रविवार सुबह एक टोटो के पलट जाने से टोटो पर सवार एक 13 वर्षीय किशोर सत्यम कुमार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया कालूचक वार्ड 14 निवासी कैलाश सिंह के 13 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में की गयी है. घटना के बाद टोटो का चालक टोटो लेकर मौके से भागने में सफल रहा. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को स्थानीय लोगों की सहायता से अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचे किशोर के परिजनों ने शव की शिनाख्त की. गोपालपुर पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम करवा कर रविवार दोपहर तक परिजनों को सुपुर्द कर […]

Noimg

पकरा गांव में 14 नंबर सड़क पर मॉर्निंग वॉक के क्रम में अज्ञात वाहन के धक्के से बीआरओ जवान की मौत || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – तेतरी – पकरा – गोसाईंगांव 14 नंबर सड़क पर पकरा गांव के पास रविवार अहले सुबह मॉर्निंग वॉक के क्रम में बीआरओ जवान (सीमा सड़क सुरक्षा बल) गोसाईंगांव निवासी नरेश ठाकुर (59) की मौत एक अज्ञात वाहन के धक्के से हो गयी है. ग्रामीणों से घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की और ग्रामीणों की मदद से नरेश ठाकुर का शव अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज कर ली गयी है. जानकारी मिली है कि रोजना नरेश ठाकुर 10 से 12 किलोमीटर मॉर्निंग वॉक करते थे. रविवार को भी वे समय से मॉर्निंग […]