Month: April 2023

Noimg

चिलचिलाती आसमानी आग पर पेट की आग पड़ रही है भारी ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भगतपुर सहित पूरा बिहार इन दिनों प्रचंड गर्मी और तेज धूप से झुलस रहा है | भागलपुर में पारा 43 डिग्री पार कर गया है | चिलचिलाती धूप ने मानो पूरे भागलपुर में अघोषित कर्फ्यू लागू कर दिया हो, और शरीर को झुलसा देने वाले गर्मी का सितम यह है कि दोपहर में सड़के सुनसान हो जाती है | हम जो आपको तस्वीर दिखा रहे हैं वह है आसमानी आग और पेट की आग के बीच की कहानी , जिसमें पेट की आग को शांत करने के लिए आसमानी आग पर जीत हासिल कर लोग कड़ी धूप में भी मेहनत करते दिख रहे हैं | एक तरफ लोग जहां चिलचिलाती धूप में घर में दुबकने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी […]

Noimg

रमजान की आखिरी जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, थे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर। रमजान का महीना बरकतों का होता है और इस दिन का ज्यादा ही महत्व होता है, इस दिन मुस्लिम समाज ईद की तरह अलविदा के नमाज को अदा करते हैं, आखरी जूमे पर भागलपुर व भागलपुर के आसपास के सभी मस्जिदों में हजारों लोगों ने नमाज अदा की और पूरे मुल्क और कौम की तरक्की के लिए भी हजारों हाथों ने दुआ की। ततारपुर मस्जिद के पास हजारों की संख्या में नमाजियों ने सड़कों पर ही नमाज अदा करते दिखे यह परंपरा वर्षो से चली आ रही है। वहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा जुमे की अलविदा नवाज को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वही ईद को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखी जा रही है । […]

Noimg

दानवीर भामाशाह के प्रतिमा को शहर में स्थापित करने पर नगर आयुक्त ने लगाई रोक ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी प्रतिमा स्थापना समिति के सदस्य मिलने पहुंचे जिलाधिकारी के पास भागलपुर।एक तरफ जहां स्मार्ट सिटी के तहत शहर का सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है वहीं दूसरी ओर वार्ड नंबर 20 के पार्षद ने खलीफाबाग चौक पर महापुरुष के प्रतिमा स्थापना पर रोक लगा दी है, उन्होंने नगर आयुक्त को एक आवेदन दिया है जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि यह चौक काफी भीड़भाड़ वाला चौक है इससे अतिक्रमण मुक्त किया जाए इस आवेदन के तहत साफ तौर पर दिख रहा है कि खलीफाबाग चौक पर प्रतिमा स्थापित नहीं हो, इस बात को लेकर प्रतिमा स्थापना समिति के लोग काफी आक्रोशित है इसी बाबत प्रतिमा स्थापना समिति भागलपुर के कई पदाधिकारियों ने आज जिलाधिकारी सुब्रत कुमार […]

Noimg

सच्चिदानंद नगर में कल देर शाम लगी आग की घटना को लेकर जिलाधिकारी ने किया आग लगने वाली जगहों का मुआयना ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की कही बात भागलपुर सच्चिदानंद नगर में कल देर शाम लगी आग लगने की घटना के बाद आज जिलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और आग लगने वाली जगहों का मुआयना किया। वही आग से पीड़ित परिवारों से उन्हें होने वाली दिक्कत के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान जिलाधिकारी ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी और आपदा प्रबंधन के अधिकारियों को अग्नि पीड़ितों को जल्द से जल्द मदद करने के लिए आदेश दिया है। वही पीड़ित परिवारों को आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत तुरंत मुआवजा देने का आदेश दिया है। इसके साथ ही दो दिनों तक पीड़ित परिवारों के खाने के लिए व्यवस्था करने का निर्देश जिलाधिकारी के […]

Noimg

जमुनिया नदी पर भू माफियाओं की काली नजर, नदी की धारा को मिट्टी डालकर बंद करने का किया जा रहा है प्रयास, हो सकते हैं दर्जनों गांव के लाखों लोग तबाह ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर के नवगछिया स्थित जमुनिया नदी पर भू माफियाओं की काली नजर पड़ गई है, नदी की धारा को मिट्टी से भरा जा रहा है जिससे आसपास के कई गांवों में बाढ़ के समय बड़ी तबाही आ सकती है। भागलपुर के किलाघाट स्थित जमुनिया नदी की धार को मिट्टी देकर बंद किया जा रहा है। एक तरफ जहां सरकार तलाब खुदवा रही है। जिससे पानी का जलस्तर ठीक रह सके और पानी की दिक्कत ना हो, इसके लिए करोड़ों की राशि खर्च की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ भू माफिया नदी की धारा को ही भर रहे हैं। जब देर रात धारा के पास पहुंची तब वहां पर जेसीबी से मिट्टी को नदी की धारा में डाला जा रहा […]

Noimg

सच्चिदानंद नगर में लगी आग की सूचना पर विधायक व सदर अनुमंडल पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर लिया जायजा ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

एसडीएम ने अग्नि पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने की कही बात भागलपुर, के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के सच्चिदानंद नगर में लगी आग की सूचना पर कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार सहित जिले के कई पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। कांग्रेस विधायक ने आग बुझाने के कार्यों का जायजा लिया। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारियों से अग्नि पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाए जाने की बात कही। वही सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना के बाद अंचलाधिकारी के द्वारा रिपोर्ट तैयार की जाएगी और लोगों की क्षतिपूर्ति की जानकारी हासिल कर 24 से 48 घंटे के अंदर लोगों को क्षति का मुआवजा जिला प्रशासन के द्वारा दिया जाएगा। वही कितने […]

Noimg

प्रधानमंत्री आवास योजना में भीषण अनियमितता का आरोप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने एसडीओ नवगछिया को दिया जांच का आदेश नवगछिया के खरीक प्रखंड के ढोढ़िया दादपुर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में भीषण अनियमितता बरतने का मामला प्रकाश में आया.इस बाबत खरीक प्रखंड के पीपरपांति निवासी मुकेश यादव ने नवगछिया के अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के कार्यालय में परिवाद पत्र दाखिल किया है जिसमें ढोढिया दादपुर पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक जयंत कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रतिवादी बनाया गया है. प्रतिवादी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवगछिया को भेजें प्रतिवेदन पत्रांक 1051 दिनांक 18.04.23 में कहा है कि वादी का परिवाद पत्र भ्रामक है. वादी की मंशा की पूर्ति नहीं होने पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर गोरी पदाधिकारी के समक्ष आवेदन देकर […]

Noimg

उप प्रमुख ने विद्यालयों की किया जांच, दस बजे तक कई विद्यालयों में नही बनी थी बच्चो की हाजरी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बच्चो ने कहा : खाना मिलता है खराब, कई बार निकल चुका है कीड़ा नवगछिया प्रखंड उप प्रमुख गौतम कुमार ने गुरुवार को विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कई विद्यालय में अनियमितता पाई गई । उप प्रमुख द्वारा सबसे पहले नवगछिया, बिहपुर और खरीक प्रखंड के विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन के लिए चल रहे एनजीओ स्थल का निरीक्षण किया जहां पर खाना विद्यालयों में भेजा जा रहा था। निरीक्षण के दौरान सब्जी में परवल दिया गया था जो काटकर नहीं दिया गया था वही चावल की गुणवत्ता भी खराब थी। मौके पर मौजूद कर्मियों से इसकी जानकारी ली गई कि कितने बच्चों का खाना स्कूल में भेजा जाता है तो उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। […]

Noimg

किसान से तीन लाख लूट मामले में बदमाशों की पहचान को लेकर की जा रही छापेमारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर के किसान गजेन्द्र यादव (50वर्ष )से तीन लाख लूट मामले में बदमाशों की पहचान को लेकर बिहपुर पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे.बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया की बदमाशों की पहचान को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है.पुलिस नारायणपुर में विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है।ज्ञात हो की बुधवार को. करीब 11:30 बजे नारायणपुर के वार्ड नंबर 4 निवासी गजेन्द्र यादव छड़ -सीमेंट खरीदने झंडापुर आ रहा था.इसी क्रम में एन एच 31 पर नन्हकार गांव के समीप बाइक पर सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर तीन लाख रुपये लूट लिये और फरार हो गये.बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया जल्द ही लूट की घटना में शामिल बदमाश […]