Month: April 2023

Noimg

महादेवपुर घाट पर गंगा नदी में डूबने से 14 वर्षीय बालिका की मौत, शव बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के महादेवपुर घाट पर गंगा नदी में डूबने से बड़ी अलालपुर निवासी जयप्रकाश मंडल की 14 वर्षीय पुत्री चंचला कूमारी की डूबने से मौत हो गयी है. मामले का खुलासा तब हुआ जब सोमवार को गंगा नदी से बालिका का शव बरामद किया गया. मृतिका के चाचा सुखदेव मंडल ने बताया कि शुक्रवार से ही चंचला घर से गंगा नहाने निकली थी और फिर कभी वापस नहीं आयी. आज जब शव मिला तो उनलोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. सोमवार शाम तक पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. DESK 04

Noimg

सीमेंट व्यवसायी से व्हाट्सएप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के साहू टोला मोहल्ला स्थित सीमेंट व्यवसायी सुनील कुमार गुप्ता से व्हाट्सएप पर ₹10 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी लत्तरा निवासी मुरारी कुमार यादव है. मुरारी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस्माइलपुर के भिट्ठा गांव से गिरफ्तार किया है. पुलिस अवर निरीक्षक राजेश रंजन ने दल बल के साथ छापेमारी कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया है. जानकारी मिली है कि रंगदारी लत्तरा के ही शातिर अपराधी राहुल कुमार यादव के नाम से मांगी गयी थी. नवगछिया पुलिस ने मामले में गिरफ्तार आरोपी से सघन पूछताछ की है और रंगदारी वसूल करने की मंशा रखने वाले अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी […]

Noimg

किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कृषि विभाग ला रहा है चौथा कृषि रोड मैप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बिहार सरकार के कृषि विभाग के मंत्री कुमार सर्वजीत का कार्यक्रम सोमवार को खरीक प्रखंड के नया टोला विश्वपुरिया में आयोजित हुआ.इस अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा की बाढ़ और कटाव केवल खरीक और नवगछिया की समस्या नहीं है बल्कि यह पूरे बिहार की समस्या है. इस बाबत कई बार बिहार सरकार ने प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा ताकि नेपाल से बात कर बिहार को बाढ़ की त्रासदी से निजात दिलाया जा सके लेकिन केंद्र सरकार काम नहीं कर रही है. फिर भी ग्रामीणों ने कालूचक में हो रहे भीषण कोसी कटाव के बारे में बताया. हम लोग जल […]

Noimg

कोरोना को लेकर अनुमंडल अस्पताल में किया गया मॉकड्रिल ||GS NEWS

कोरोनानवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के अनुमंडल अस्पताल में सोमवार को फिर एक कोरोना मरीज ने दस्तक दी। एंबुलेंस से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पीपीई किट पहनकर मरीज को लेकर आए। अनुमंडल अस्पताल में एंबुलेंस के आते ही अस्पताल का अमला अलर्ट मोड पर आ गया। आनन-फानन में कोरोना के मरीज को इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया। मरीज के अस्पताल आते ही उसकी देखभाल शुरू हो गई।यह नजारा था अनुमंडल अस्पताल में मॉकड्रिल के दौरान का। बता दें कि देशभर में कोरोना महामारी एक बार फिर दस्तक देती नजर आ रही है। कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए सोमवार को केन्द्र सरकार के निर्देशों पर नवगछिया के अनुमंडल अस्पताल में मॉकड्रिल कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। नवगछिया के अनुमंडल अस्पताल में […]

Noimg

पकड़ा गांव से 196.55 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, शराब माफिया फरार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पकड़ा गांव निवासी श्रीकांत सिंह के दरवाजे से 196.55 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है, जबकि पुलिस की कार्रवाई में शराब माफिया भागने में सफल रहा. पुलिस ने मौके से ही एक पिकअप वैन और एक स्कूटी को भी जब्त कर लिया है. जानकारी मिली है कि उक्त छापेमारी नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर की गयी थी. पुलिस की कार्रवाई में 22 कार्टन में 180 एमएल की कुल 96 बोतल और 375 एमएल की कुल 477 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है. पुलिस ने बताया कि शराब की कुल मात्रा 196.55 लीटर है. मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज कर ली गयी है जबकि […]