Month: April 2023

Noimg

एलएमबीजे महिला कॉलेज में टॉपर को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – एलएमबीजे महाविद्यालय भ्रमरपुर में सोमवार को काॅलेज टाॅपर दृष्टि कुमारी एवं अंबिका कुमारी और उनको परिजनों को जिला परिषद सदस्या ऊषा मिश्रा व बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मेमोंटों देकर सम्मानित किया. दोनों छात्रा ने इंटर की परीक्षा में कुल 427 अंक प्राप्त करके कॉलेज टाॅपर होने का गौरव प्राप्त किया. दृष्टि कुमारी नगरपारा निवासी दीपक कुमार झा की पुत्री है और अंबिका कुमारी भ्रमरपुर निवासी करुणा कुमार झा की पुत्री हैं.दृष्टि कुमारी के पिता परदेश में रह के कार्य करते हैं और माता गृहिणी है.दोनों छात्रा को कॉलेज टॉपर होने पर महाविद्यालय परिवार ने बधाई व शुभकामना दिया. मौके पर प्राचार्य प्रभात रंजन ठाकुर , प्रदीप कुमार झा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहें. DESK 04

Noimg

जिसके लिए छोड़ दिया सबकुछ, उसी ने दिल तोड़ दिया फिर फंदे से झूल गयी विवाहिता ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

इश्क के लिए नहीं की जाति धर्म की परवाह लुधियाना से प्रेमी के साथ उसकी विवाहिता बनकर पहुँच गयी कदवा पति नें मोबाइल से बात चीत के क्रम में तोड़ा दिल मामला कोसी पार कदवा का नवगछिया के कोसी पार कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत कासिमपुर कदवा में रविवार की रात करीब 12:00 बजे एक विवाहिता ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतिका पप्पू कुमार सिंह की पत्नी साजिया खातून (23) है. घटना के वक्त घर में अपनी पुत्री के साथ साजिया अकेली सोयी हुई थी. सास धानो देवी दरवाजे वाले कमरे में सोई थी. पति पप्पू लुधियाना में हीं है. देर रात जब एक साल की सिमरन की रोने की आवाज सुनाई दी तो उसकी दादी धानो […]

Noimg

नवगछिया के एक निजी बैंक का कर्मी कोरोना पॉजीटिव ||GS NEWS

कोरोनानवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के एक निजी बैंक का कर्मी कोरोना संक्रमित पाया गया है. जानकारी मिली है कि अस्पताल में किये गए प्राथमिक कोविड जांच में उक्त बैंक कर्मी कोरोना पॉजीटिव पाया गया है. कोरोना संक्रमण का मामला सामने आते ही अस्पताल प्रशासन चौकस हो गया है. सभी बैंक कर्मियों और संक्रमित बैंक कर्मी के संपर्क में आये सभी लोगों को जांच कराने का निर्देश दिया गया है. जबकि संक्रमित बैंक कर्मी को अस्पताल से कोरोना किट दिया गया है और उसे होम आइसोलेशन पर भेजा गया है. जबकि संक्रमित रोगी का आरटीपीएस टेस्ट के लिए भी सैंपल लिया गया है जिसे जांच के लिये भागलपुर भेजा गया है. DESK 04