Month: April 2023

Noimg

लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन ने किया गौ सेवा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – शुक्रवार को लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के द्वारा श्री गोपाल गोशाला नवगछिया में प्रातः 7-30 में गाय माता को भोजन स्वरुप ( चारा ) खिलाने का गौसेवा कार्य किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन कमलेश कुमार अग्रवाल ने की. इस सेवा कार्य के मुख्य अतिथि अयोध्या से आये संत स्वामी राजेन्द्र जी एवं लखन लाल जी थे. इस कार्यक्रम में नीलेश प्रियदर्शी, सोमेश अभियान एवं बेदांत चिरानीयां का विशेष सहयोग रहा. कार्यक्रम को आयोजित करने में लायन पवन कुमार सर्राफ, लायन प्रोफसर विजय कुमार, लायन मनोज कुमार सर्राफ, लायन प्रवीण केजरीवाल, लायन नरेश केडिया, लायन रामप्रकाश रुंगटा, लायन अजय कुमार रुंगटा, लायन भगवती पंसारी, लायन रतन लाल डोकानियाँ, जयशंकर मंडल एवं गोपाल गोशाला के […]

Noimg

दस लाख रुपये रंगदारी और हत्या की धमकी देने के मामले में अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – बोरवा गांव के मंटू कुमार नाम के युवक से दस लाख रुपये रंगदारी मांगने अन्यथा हत्या की धमकी दे रहे आरोपी को पुलिस ने परवत्ता थाना क्षेत्र के अलालपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल और एक यामाहा बाइक बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी खगड़िया जिले कर मरैया थाना क्षेत्र के कोलवारा निवासी सुमन कुमार उर्फ फंटूश कुमार है. मालूम हो कि कांड के सूचक मंटू कुमार ने पुलिस को लिखित आवेदन देते हुए कहा था कि आरोपी सुमन कुमार गांजा तस्कर है. पिछले दिनों पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. जेल से निकलने के बाद वह मान रहा था कि उसकी गिरफ्तारी […]

Noimg

चोरी की कुल पांच मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर पुलिस ने चोरी की पांच मोटरसाइकिल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में गोपालपुर के नवटोलिया निवासी गौरव कुमार और लालू कुमार, कालूचक निवासी कारेलाल सिंह है. नवगछिया एसपी ने जानकारी देते हुए बताया है कि गौरव और लालु कुमार को पुलिस ने पसराहा थाना कांड संख्या 70 वर्ष 2023 और 71, वर्ष 2023 के मोटरसाइकिल चोरी के मामले में भवानीपुर टावर चौक से चोरी के 02 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया. दोनो अभियुक्त की निशानदेही पर कारेलाल सिंह के कालिन्दीनगर स्थित घर से चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तारकिया गया. अग्रतर पूछताछ में ग्राम हरिओं के जितेन्द्र सिंह के घर से भी चोरी के दो मोटरसाइकिल बरामद किया […]

Noimg

वाहन चेकिंग में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव मुख्य सड़क मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान सअनी रविंद्र कुमार एवं सहस्त्र बल पुलिस के द्वारा गोपालपुर की ओर से नवगछिया जा रहे एक मोटरसाइकिल को रोका जिसमें सर्च करने तहत उसकी कमर पर जांच किया गया। जिसमें एक देसी कट्टा चार जिंदा कारतूस एक मोबाइल एवं एक मोटरसाइकिल बरामद किया। गोपालपुर पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के साथ-साथ अभियुक्त के बारे में पता किया गया।जिसमें पता चला कि दोनों युवक मोहम्मद जाहिद एवं मोहम्मद फारुख जो परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव का रहने वाला है। DESK 04

Noimg

फाइनेंसर के नाम पर अवैध वसूली करने वाले दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना चौक के आसपास फाइनेंसर के नाम पर अवैध वसूली मामले में गुरूवार की संध्या खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड के सिराजपुर गांव निवासी अमित गौरव व नवगछिया पकरा निवासी ज्ञानवीर कुमार को भवानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया.थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि बेगूसराय मल्हीपुर निवासी ट्रक चालक मिथुन कुमार यादव ने दोनों के विरूद्ध पच्चीस हजार रूपया का मांग करते हुए जबरदस्ती अवैध वसूली का प्राथमिकी दर्ज कराया. दोनों आरोपी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया । DESK 04

Noimg

डिमाहा गांव में पुलिस की पिटाई मामले पर वरीय पुलिस अधिकारियों की नजर,जांच कर होगी कार्रवाई ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमाहा गांव में एक मामले के नामजद अभियुक्त प्रदीप मंडल को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर हमला करने के मामले की जांच किया जा रहा है .थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि आरोपित प्रदीप मंडल के घर पर अपराधियों के होने की सूचना पर उसके घर की तलाशी लेने गोपालपुर थाना के अधिकारी गुरुवार को गये थे.परन्तु प्रदीप मंडल के कमरे की तलाशी लेने जाने पर उसकी पत्नी ने विरोध करना शुरु कर दिया और महिला सिपाही के. साथ धक्का मुक्की करने लगी.इस तरह की जानकारी मिलने पर पुन:पुलिस बल के साथ पुलिस अधिकारी को भेजा गया.थोडी देर बाद बिना तलाशी लिये पुलिस वापस आने लगी कि आरोपित प्रदीप मंडल की […]

Noimg

केदारनाथ की पैदल यात्रा पर निकले इस्माईलपुर के युवक , दो महीने के अंदर करेंगे बाबा केदारनाथ के दर्शन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के इस्माईलपुर प्रखंड के भिट्ठा गांव के अशोक यादव के 22 वर्षीय पुत्र शाश्वत कुमार शुक्रवार से शिव की नगरी केदारनाथ अपने गांव से पैदल यात्रा के लिए निकले हैं। युवक शाश्वत कुमार के माता-पिता पुत्र के इस कार्य से प्रसन्न हुई है। लेकिन डर भी रहे हैं कुछ सामान लेकर के ही पुत्र केदारनाथ यात्रा पर निकले हैं। वह दो महीने के अंदर में केदारनाथ में भगवान शिव का दर्शन करेंगे। शाश्वत के भाई ने बताया कि कुछ वर्ष पहले यहां से साइकिल से कुछ युवक केदारनाथ यात्रा के लिए निकले थे किसी को देखकर यह पैदल यात्रा का मन बनाया है और वह दर्शन के बाद ही वापस आएगा। DESK 04