Month: April 2023

कुख्यात अखिलेश यादव पर ईडी की कार्रवाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव के बाहुबली अखिलेश यादव पर प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो करोड़ आठ लाख की संपत्ति को जब्त कर लिया है. मामले के संदर्भ में प्रवर्तन निदेशालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि प्रिवेंशन ऑफ मनी लाउंड्ररिंग एक्ट के तहत मामले की प्राथमिकी गोपालपुर थाने में दर्ज की गयी है. ईडी ने जानकारी देते हुए कहा है कि अखिलेश यादव विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं. वह हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूट की घटनाओं में संलिप्त रहा है. उसने कई जमीन को अपने नाम से अवैध रूप से करवा लिया है. मालूम हो कि अखिलेश यादव गंगा दियारा का कुख्यात और चर्चित नाम […]

नवगछिया के पंचमुखी बालाजी धाम में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के श्री पंचमुखी बालाजी धाम नवादा में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया । मौके पर उपस्थित हनुमान भक्तों द्वारा पूजा अर्चना, बाबा का ज्योत जलाकर एवं केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया । वहीं मौके पर उपस्थित शंकर बाबा ने बताया कि श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर गुरुवार की. संध्या 4:00 बजे से भजन कीर्तन एवं 8:00 बजे से आरती व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें सैकड़ों हनुमान भक्त शामिल हुए । पंचमुखी बालाजी धाम में मंदिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रत्येक वर्ष हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है । वही मौके पर मुख्य यजमान के रूप में विक्रम भूडोलिया थे । वहीं इसके अलावा कार्यक्रम में काशी गुप्ता, राजेश […]

Noimg

स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए नगर में किया गया मशाल मार्च ||GS NEW

बिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – स्वच्छता के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देने हेतु स्वच्छ उत्सव 2023 कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता मशाल मार्च जागरूकता रैली को नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. मशाल मार्च के माध्यम से स्वच्छता कर्मियों ने पूरे नगर का भ्रमण किया. इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. रैली में सभापति प्रीति कुमारी, उपसभापति रश्मि रथी, समेत वार्ड पार्षद, नगर मिशन प्रबंधक एवं सभी कार्यालय कर्मी तथा सभी सीआरपी कर्मी मौजूद थे. DESK 04

Noimg

मुखिया के नेतृत्व में किया गया जगतपुर झील में पौधरोपण ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

नवगछिया – पर्यावरण को संरक्षित एवं जागरूकता फैलाने के उद्येश्य से महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी के द्वारा, जगतपुर झील के परिसर में मुखिया सोनी भारती के नेतृत्व में पौध रोपण किया गया. इस अवसर पर जगतपुर की मुखिया सोनी भारती ने कहा कि पर्यावरण के प्रति समाज के हरेक व्यक्ति को जागरुक होना चाहिए. आज ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए पंचायत के हर व्यक्ति को कम से कम एक पौध जरूर लगाना चाहिए और उसकी देख भाल ताउम्र करनी चाहिए. इस अवसर पर जगतपुर की मुखिया सोनी भारती, मुखिया प्रतिनिधि समाजसेवी प्रदीप कुमार यादव, कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव कुमार, कनीय अभियंता अजीत कुमार, मृत्युजय सिंह, खगड़ा मुखिया प्रतिनिधि सुनिल सिंह, अभिया मुखिया प्रतिनिधि समेत समस्त ग्रामीणों की मौजूदगी देखी […]

Noimg

नवगछिया में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस गुरूवार को नवगछिया पार्टी कार्यालय में मनाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह कर रहे थे. सर्वप्रथम पार्टी कार्यालय में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का संबोधन एल ई डी के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं ने सुना. उसके उपरांत सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पार्टी का ध्वज फहराया गया. मौके पर पार्टी कार्यालय में जनसंघकालीन नेताओं को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया. पार्टी के नवमनोनीत जिला पदाधिकारियों मोर्चा अध्यक्ष मंडल अध्यक्षों को भी अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया. स्थापना दिवस समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहपुर विधायक ई शैलेन्द्र ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा में कार्यकर्ता ही बूथ अध्यक्ष […]

Noimg

प्रज्ञा भारती को नवगछिया में किया गया सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – महाराष्ट्र में संपन्न हुए 67वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालिका वर्ग में तीसरा स्थाल हासिल कर कांस्य पद प्राप्त कर नवगछिया लौटने पर राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रज्ञा भारती को सम्मानित किया गया है. लोजपा जिला महासचिव रवीशंकर प्रसाद अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर एवं डॉ रजनीकांत देव ने फूल माला, अंग वस्त्र, उपहार और मिठाई खिलाकर खिलाड़ी का स्वागत किया गया. प्रज्ञा भारती ने नवगछिया के लोगों का आभार जताया और आये दिन और अच्छा खेल दिखाने का लोगों से वादा भी किया. DESK 04

Noimg

दबंगों द्वारा खेत में लगे सरसों व गेंहू फसल काटने का आरोप ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

पीड़ीत नें लगाया एसपी से गुहार नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र के जीएन तटबंध किनारे कब्रिस्तान के पास खेत में लगी सरसों एवं गेंहू का 19 कट्ठा में लगी फसल काटने का आरोप लगाते हुए पीड़ीत मधुरापुर निवासी छोटु साह ने नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ीत छोटु साह ने बताया की सिंहपुर मौजा में खाता 1593 खसरा 2760,2709,2711,1786 मेरे पिता सूर्यनारायण साह के नाम से जमीन है जिसका वर्षो से. सरकार को मालगुजारी देता आ रहा हूँ ।उक्त जमीन को नारायणपुर सीओ के द्वारा अंचल के सरकारी अमीन एवं भवानीपुर पुलिस की मदद से पॉच वर्ष पुर्व नापी कराकर 19 कट्ठा जमीन निकाला गया था। जिसके बाद से फसल उपजाते […]