Month: May 2023

Noimg

खरमनचक मोहल्ले में मजार के पीछे अवैध रूप से बने मकान पर जिला प्रशासन का चला बुलडोजर, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर, के पटल बाबू रोड स्थित खरमनचक मोहल्ले में हजरत घोड़ा शाह रहमतुल्लाह मजार के पीछे रूम बनाकर रह रहे मुजाहिद मोहम्मद शरबर के बने दो रूम को जिला प्रशासन के आदेश पर जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। वही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के सामने नगर निगम और मजिस्ट्रेट की देखरेख में मजार के पीछे बने मकान को तोड़कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसको लेकर वहां रह रहे मोहम्मद सरवर वह उनके परिवारों ने जमकर घंटों बवाल काटा वही यहां रह रहे मोजाबिर उनके परिवार का कहना है कि वह लोग यहां पिछले कई सालों से रह रहे थे। लेकिन आसपास के भू माफियाओं के द्वारा प्रशासन पर दवाब देकर यह कार्रवाई कराई गई है। जबकि […]

Noimg

जिलाधिकारी व नवगछिया एसपी ने किया नवगछिया अनुमंडल कारा का निरीक्षण ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर नवगछिया । जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज के साथ मंगलवार को अनुमंडल कारा का निरीक्षण किया। इस दौरान नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार मौजूद थे। उपकारा के निरीक्षण के दौरान तलाशी में कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। डीएम ने जेल अधीक्षक को सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के साथ बेहतर सुविधाओं को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी चार बजे अधिकारी के साथ जेल पहुंचे थे। जेल में करीब आधा घंटा तक जायजा लिया। DESK 04

Noimg

नवगछिया में कटाव निरोधी कार्य की जांच विभाग के फ्लाइंग स्क्वायड टीम करेगी : डीएम ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल में विभिन्न स्थानों पर लगभग 25 करोड़ की लागत से चल रहे कटाव निरोधी कार्य की जांच भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता दिनेश कुमार नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज सहित अन्य अधिकारियों के साथ बुधवार को किया। निरीक्षण के दौरान इन्होंने इस्माईलपुर से बिंदटोली में किए गए कार्यों का जांच कर उसकी गुणवत्ता को लेकर विभाग के फ्लाइंग स्क्वायड की टीम से जांच कराने की बात कही। डीएम ने बताया कि गंगा कोसी नदी में इस वर्ष हो रहे कटाव निरोधी कार्य को लेकर विशेष तौर पर निरीक्षण किया है। नवगछिया में इस्माईलपुर, बिंदटोली में अलग-अलग जगहों पर कार्य किया गया है। इसमें कुछ कार्य पूरा हुआ है। […]

Noimg

दोस्त ने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट, शराब पार्टी के दौरान हुई थी झड़प, कर दिया चाकू से वार, इलाज के दौरान हुई मौत ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर, आपने दोस्ती पर कई फिल्में देखी होंगी जिसमें एक दोस्त दूसरे दोस्त के लिए जान देने के लिए तैयार रहता है लेकिन कलयुग का मोड़ इस कदर बदल गया है कि एक दोस्त ही दोस्त के जान के दुश्मन बन बैठे और शराब पार्टी के दौरान अपने ही खास दोस्त को चाकू से तब तक बार करता रहा जब तक वह अधमरा नहीं हो गया , ऐसा ही सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला भागलपुर के आदमपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। गौरतलब हो कि 5 दोस्त आदमपुर थाना क्षेत्र कोयला घाट के रहने वाले थे और पांचो ततारपुर थाना क्षेत्र स्थित गोलाघाट शादी समारोह में भोज खाने के लिए गए थे वही लौटते समय पांचो के […]

Noimg

राष्ट्रीय लोक अदालत 13 मई को, कुल 26 बैंचो में भागलपुर में 18 नवगछिया में 6 और कहलगांव में 2 बेंच पर होगी सुनवाई ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

28000 दिए गए हैं नोटिस, जागरूकता के लिए भ्रमण कर रहे हैं गांव-गांव जागरूकता रथ, उम्मीद है ज्यादा से ज्यादा केस का होगा निष्पादन भागलपुर,राष्ट्रीय लोक अदालत विवादों को समझौते के माध्यम से सुलझाने के लिए एक वैकल्पिक मंच है ,यहां सभी प्रकार के सिविल वाद और ऐसे अपराधों को छोड़कर जिसमें समझौता वर्जित है वैसे केस को निशुल्क निपटाए जा सकते हैं साथ ही लोक अदालत के फैसले के विरुद्ध किसी भी न्यायालय में अपील नहीं की जा सकती है । जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्यायालय परिसर भागलपुर में आयोजित होगा, इसको लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार भागलपुर की सचिव ज्योति कुमारी ने कई विभागों के अधिकारियों के […]

Noimg

पांच दिन से एक माँ का बेटा है लापता.. पुलिस की मदद नही मिलने पर सड़कों पर बेटे की फोटो लेकर भटकती नजर आई एक माँ ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर।कहते है एक माँ के लिए उसका बेटा ही सब कुछ होता है…. लेकिन उसी माँ का बेटा पिछले पाँच दिन से लापता हो तो आप सोंच सकते है की उस माँ पर क्या बीतती होंगी….. ऐसा ही एक मामला सामने आया जब एक महिला को हबीबपुर थाना के ठीक सामने मोबाइल में अपने बेटे की तस्वीर लेकर लोगों से ये पूछती नजर आई की कोई मेरे बेटे को देखा है क्या… दरअसल महिला का बेटा पास के ही एक पेट्रोल पम्प से लापता हो गया… उनका बेटा मानसिक रूप से कमजोर एवं बोलने में असमर्थ है…. महिला ने बताया की उसका बेटा पास के पेट्रोल पम्प के पास घूमता रहता था… और वहीँ से पांच दिन पहले लापता हो […]

Noimg

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने गोपालपुर प्रखंड के कई विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण ,लतरा मध्य विद्यालय की स्थिति सबसे बदतर ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नीतेश कुमार ने बुधवार को गोपालपुर प्रखंड के तीन विद्यालयों क्रमश: मध्य विद्यालय लतरा,मध्य विद्यालय चपरघट व प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर का औंचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि सबसे भयावह स्थिति मध्य विद्यालय लतरा की है. स्थिति सबसे बद से बदतर कहा जा सकता है. छात्रों व शिक्षकों की उपस्थिति नहीं के बराबर थी.उन्होंने बताया कि मध्य विद्यालय चपरघट में 96 छात्र उपस्थित थे और मध्यान्ह भोजन बन रहा था. प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में छात्रों की स्थिति काफी कम थी. विद्यालय भवन में विद्यालय का नाम भी लिखा हुआ नहीं था.जिस कारण प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगाया .जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि मुख्य सड़क के किनारे स्थित रहने के बावजूद विद्यालय के […]