Month: May 2023

Noimg

बिहपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सवा किलो चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहार विधानसभा चुनाव 2020भागलपुरDESK 040

बिहपुर – मंगलवार को बिहपुर पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सम्राट चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी मड़वा गांव स्थित ब्रजलेश्वरधाम पहुंचे.जहां प्रधान पुजारी संजय पांडे ने विधि विधान से जलार्पण किया।उसके बाद जिलाध्यक्ष रुपेश कुमार रूप एवं मंदिर कमिटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी ,सचिव श्याम राय ,कोषाध्यक्ष विमल शर्मा व गोपाल चौधरी ने मंदिर के इतिहास को विस्तार से बताया साथ ही मंदिर के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार को लेकर मांग पत्र सौंपा. इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।उसके बाद बिहपुर डाकबंगला में मंडल अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी की अध्यक्षता व प्रो गौतम के संचालन में भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा सवा किलो का चांदी का मुकुट […]

Noimg

उपमुख्य पार्षद ने कार्यपालक पदाधिकारी से की निविदा को निरस्त करने की अपील ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया नगर परिषद में उपसभापति रश्मिरथी देवी के नेतृत्व में 15 वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन को आवेदन देकर नगर परिषद क्षेत्र में होने वाले कार्य की निविदा को निरस्त करने की अपील की है. अपने आवेदन में पार्षदों ने कहा है कि 7 मार्च 2023 को नगर परिषद कार्यालय के सभी वार्डों में क्रियान्वयन कर 10 लाख रुपए अनुमोदित योजना का कार्य करने का निर्णय लिया गया था. इसके बावजूद लगभग 3 वार्डो में वार्ड संख्या दो , तीन एवं 22 में जो राशि दी गई है वह अन्य वार्डो से. अधिक दिया गया है. जिसका विरोध वार्ड पार्षद कर रहे हैं निकाले गए निविदा से सभी वार्ड पार्षद ना खुश है, जिसके कारण गलत तरीके से राशि […]

Noimg

भाजपा गुंडों को या तो ऊपर भेजती है या फिर जमीन के नीचे – सम्राट ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के तेतरी दुर्गा मंदिर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का सवा मन के माला से स्वागत किया गया. जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें मंजूषा पेंटिंग से संदर्भित कलाकृति भी भेंट की. प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट पहली बार नवगछिया पहुंचे थे इस कारण भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी गर्मजोशी का माहौल था. सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि जहां भी भाजपा शासित प्रदेश है वहां पर गुंडों को या तो आसमान भेज दिया जाता है या फिर उसे जमीन से नीचे भेज दिया जाता है. श्री चौधरी ने कहा कि यह राजनीतिक लड़ाई नहीं है, बिहार को विकसित करने की मुहिम है. श्री चौधरी ने कहा कि भारत सरकार ने स्पष्ट कहा है कि जहां […]

Noimg

इस्माइलपुर के मोती टोला पचासी में पांच घर जल कर राख ||GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के इस्माइलपुर के मोती टोला 85 में अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच घरों के जल कर राख हो जाने की सूचना है. आग लगी की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक पांच घर जल कर राख हो गए थे. आग लगी में परवत्ता पंचायत के समिति सदस्य शकुंतला देवी के पति अजय मंडल और उसके भाइयों का घर जल कर राख हो गया है. स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर अंचलकर्मी द्वारा स्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया है. पंचायत समिति सदस्य शकुंतला देवी ने स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है. मालूम हो कि आगलगी की घटना सीसीटीभी कैमरे में कैद हो […]

Noimg

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का नवगछिया में हुआ भव्य स्वागत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – पटना से कटिहार बरारी विधानसभा क्षेत्र जाने के क्रम में बिहार जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा एवं उनके साथ चल रहे बरारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह बिहार अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह निषाद का नवगछिया के मकनपुर स्थित पूर्व राज्य मंत्री स्वर्गीय मदन प्रसाद सिंह के आवास पर पूर्व जिला अध्यक्ष चंदेश्वरी प्रसाद सिंह निषाद के नेतृत्व में नवगछिया जिला संगठन के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री ने जो नींद खड़ा किया है सभी लोगों ने देखा है. उन्होंने कहा कि सभी जाति वर्ग धर्म संप्रदाय का सरकार सम्मानित करती है. कोई भी अगर सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसे छोड़ा नहीं […]

Noimg

फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर दुकानदार और पुलिसकर्मी के बीच मारपीट ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

पुलिसकर्मी ने की झाड़ू से दुकानदार की पिटाई – वीडियो वायरल नवगछिया बाजार में फुटपाथ पर दुकान लगाने पर एक पुलिसकर्मी और दुकानदार के बीच हुई कहा सुनी मारपीट की घटना में तब्दील हो गयी. इस संदर्भ में एक वीडियो भी वायरल है जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि पुलिसकर्मी दुकानदार को झाड़ू से पीट रहे हैं और दुकानदार भी पुलिसकर्मी पर हमलावर मुद्रा में है लेकिन पुलिसकर्मी पिटाई करने में दुकानदार पर भारी है. मामले में नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर संज्ञान लेते हुए जांच किए जाने की बात कही है. दुकानदार मकसूद ने कहा 54 वर्षीय मोहम्मद मकसूद ने बताया कि वह ताला बेचने का काम करता है और करीब 6 महीने […]

Noimg

एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र के ताइक्वांडो खिलाड़ी ने हासिल किया, 18 स्वर्ण पदक और 5 रजत पदक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – 18वां भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के द्वारा प्रतियोगिता नवगछिया ताइक्वांडो हॉल में आयोजित किया गया. एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने बताया कि एसपीएस प्रशिक्षण केंद्र के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने 18 स्वर्ण पदक और 5 रजत पदक प्राप्त किया. प्रशिक्षण केंद्र के स्वर्ण पदक विजेता में निधि कुमारी, अनन्या वत्सलय, मीनाक्षी कुमारी, आस्था कुमारी, रोशनी कुमारी, देवाश्री, प्रिया कुमारी, तान्या वात्सलय, ऋषिका कुमारी, जसवंत कुमार, शिवम कुमार सिंह, तन्मय वर्मा, युवराज कुमार ,हरिओम कुमार, अक्षय कुमार, प्रियांशु कुमार ,सक्षम सागर, भूपेंद्र कुमार और रजत पदक विजेता में आयुष कुमार पीयूष कुमार केशव कुमार किशन कुमार चेतन कुमार ने पदक जीते. पदक जीतने पर प्रशिक्षक जेम्स फाइटर ने सभी खिलाड़ियों का हौसला […]

Noimg

मेट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा कल से, तैयारी हुई पूरी

UncategorizedDESK 040

भागलपुर कल से मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें जिला स्कूल,क्राइस्ट चर्च बालिका हाई स्कूल,राजकीय इंटर बालिका स्कूल शामिल है। जिले में तीनों परीक्षा केंद्रों पर कंपार्टमेंट परीक्षा में 1275 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 9:30 से तो दूसरी पाली दोपहर 2:00 से चलेगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिले में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और 1275 छात्र-छात्राएं शामिल हो रही है। वहीं छात्र छात्राओं के लिए उन्होंने कहा कि इस एग्जाम में ऐसे बच्चे बैठते हैं जो एक या दो सब्जेक्ट में फेल होते हैं। चिंता की कोई बात नहीं है आप अच्छे से तैयारी […]