Month: May 2023

Noimg

बुद्ध पूर्णिमा पर ब्रजलेश्वरधाम में जलार्पण को उमड़े शिवभक्त ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – शुक्रवार को प्रखंड के मड़वा गांव स्थित ब्रजलेश्वरनाथ धाम में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर जलार्पण को शिवभक्त उमड़ पड़े.इस दौरान शिवभक्तों ने बाबा भोलेनाथ ,मां पार्वती,मां काली ,बाबा बजरंगबली ,बाबा विश्वकर्मा ,ठाकुर जी समेत नंदी जी महाराज को जल अर्पित कर मंगलकामना किया.रामजानकी ठाकुरबाडी के महंत राजेंद्र दास जी महाराज एवं प्रधान पुजारी. संजय पांडे व उपेंद्र पांडे ने बताया की बाबा दरबार से कोई खाली नही लौटता. सबकी मनोकामना देर सबेर जरूर पूरी होती है.बाबा का निर काफी शक्तिशाली है.जो आसाध्य बीमारी को भी ठीक कर सकता है.वहीं बुद्ध पूर्णिमा पर मेला कमिटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी ,सचिव श्याम राय व कोषाध्यक्ष विमल शर्मा समेत गोपाल चौधरी ,डब्लू राय ,विजय राय आदि सक्रिय दिखाई दे रहे […]

Noimg

एसडीपीओ कार्यालय में किया गया मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के एसडीपीओ कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. आयोजन के बाद नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि मार्च तक मामलों का निष्पादन आशातीत नहीं हो सका था लेकिन अप्रैल माह में मामलों का आशातीत निष्पादन किया गया है, जो अच्छी बात है. एसडीपीओ में कहा कि पिछले माह कई महत्वपूर्ण घटनाओं में गिरफ्तारी सुनिश्चित की. गयी, शराब पीने वाले, शराब के धंधेबाजों के विरुद्ध बराबर कार्रवाई की गयी है. विधि व्यवास्था का संधारण में भी पुलिस ने बेहतरी से काम किया है. एसडीपीओ ने कहा कि शनिवार को नवगछिया एसपी कार्यालय में एसपी क्राइम मीट करेंगे, उनके निर्देशों के अनुसार आगे कार्य किया जाएगा. मौके पर नवगछिया और बिहपुर के सर्किल इंस्पेक्टर के साथ […]

Noimg

मछुआरों ने किया खरनय नदी के अतिक्रमण का विरोध, पदाधिकारियों को दिया आवेदन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नगर परिषद नवगछिया स्थित खरनय नदी की जमीन और पानी वाले भाग में किये जा रहे अतिक्रमण का मछुआरों ने विरोध किया है. मछुआरों ने कहा कि नदी में मिट्टी भराई खुलेआम किया जा रहा है लेकिन प्रशासनिक स्तर से किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है. मामले की बाबत मछुआरों ने नवगछिया के पदाधिकारियों को लिखित आवेदन दे कर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है. नवगछिया प्रखंड मत्स्य जीवी सहयोग समिति की. मंत्री मीरा देवी और अध्यक्ष नरेश सिंह ने बताया कि खरनय नदी वर्षों से नवगछिया प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड का हिस्सा है मछुआरों के द्वारा हर वर्ष बिहार सरकार को रेवेन्यू दिया जाता है और नवगछिया प्रखंड के मछुआरें खरनय […]

Noimg

मछुआरों ने किया खरनय नदी के अतिक्रमण का विरोध ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

पदाधिकारियों को दिया आवेदन नवगछिया – नगर परिषद नवगछिया स्थित खरनय नदी की जमीन और पानी वाले भाग में किये जा रहे अतिक्रमण का मछुआरों ने विरोध किया है. मछुआरों ने कहा कि नदी में मिट्टी भराई खुलेआम किया जा रहा है लेकिन प्रशासनिक स्तर से किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है. मामले की बाबत मछुआरों ने नवगछिया के पदाधिकारियों को लिखित आवेदन दे कर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है. नवगछिया प्रखंड मत्स्य जीवी सहयोग समिति की मंत्री मीरा देवी और अध्यक्ष नरेश सिंह ने बताया कि खरनय नदी वर्षों से नवगछिया प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड का हिस्सा है मछुआरों के द्वारा हर वर्ष बिहार सरकार को रेवेन्यू दिया जाता है और नवगछिया […]

Noimg

पति की रिहाई की कीमत 10 हज़ार, महिला ASI पर लगा पैसे लेने का आरोप ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर के सुल्तानगंज थाना में पदस्थापित महिला ASI किरण सोनी पर 10 हजार लेकर मामले को रफा दफा करने का आरोप लगा है, मामला मोटरसाइकिल चोरी और मारपीट से जुड़ा हुआ है,दरअसल सुल्तानगंज के मिर्जापुर निवासी लोकेश कुमार पर पड़ोस के फेंटूश तांती ने बाइक चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट की। जिसके बाद दोनों पक्ष सुल्तानगंज थाना पहुंच गया जहाँ पुलिस ने लोकेश कुमार को हाजत में बंद कर दिया, जिसके बाद सुलतानगंज थाना में पदस्थापित महिला एएसआई किरण सोनी ने लोकेश की पत्नी शिवानी कुमारी से मोटी रकम की डिमांड की लेकिन 10 हजार लेकर लोकेश को छोड़ दिया. वहीं न्याय की गुहार लगाने के लिए शिवानी और लोकेश वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के पास पहुंचा, एसएसपी […]

Noimg

फ्लाइंग किक नेशनल चैंपियनशिप में भागलपुर के 2 खिलाड़ी का हुआ चयन, प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर।वह कहते हैं ना निरंतर प्रयास और सच्ची लगन हो तो सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता, ऐसा ही कुछ उदाहरण भागलपुर में देखने को मिला है जहां इंदिरा गांधी फिजिकल कॉलेज नई दिल्ली में 6 मई से आयोजित होने वाले 2 दिवसीय फ्लाइंग किक नेशनल चैंपियनशिप में बिहार से 20 खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिसमें भागलपुर से भी दो खिलाड़ी अनुपम कुमार और गौरव कुमार को चयनित किया गया है, यह चयन बिहार स्टेट बॉडी के द्वारा किया गया है, यह सभी चयनित बच्चे अपने मार्शल आर्ट का जौहर दिखाने के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने दिल्ली जाएंगे, भागलपुर समेत पूरे बिहार के लिए यह काफी गौरव का पल है। चयनित […]

Noimg

केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे से ठगी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, कस्टम इंस्पेक्टर बन जनप्रतिनिधियों से करता था ठगी ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

अंतरराज्जीय ठग बमबम सिंह सहित दो को भागलपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार भागलपुर।नकली कस्टम इंस्पेक्टर बन केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत चौबे से ओक्शन की गाड़ी दिलाने के एवज में 8 लाख 29 हजार 200 रुपये की ठगी करने वाला अंतर अंतरराज्यीय ठग बमबम सिंह के साथ उसके सहयोगी सुरेश प्रमाणिक और निर्मल मंडल को आज भागलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब हो कि 9 जनवरी 2023 को अर्जित शाश्वत चौबे ने सजोर थाने में लिखित आवेदन देकर नकली कस्टम इंस्पेक्टर बने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया था जिसमें साफ तौर पर लिखा था ऑक्शन की गाड़ी उपलब्ध कराने के लिए ठग गिरोह ने 8,29,200 रूपये […]

Noimg

पिकअप वैन और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही गई एक की जान ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर। आजकल तेज रफ्तार के चलते सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती ही चली जा रही हैं पिछले दिनों दर्जनों सड़क दुर्घटनाएं सामने आई है जिसमें कितनों की जाने गई और किसने दुर्घटना में ग्रसित हुए वही ताजा मामला भागलपुर के घोगा थाना क्षेत्र का है जहां फिर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई हैं भागलपुर,के घोघा थाना क्षेत्र के जानीडीह के पास पिकअप भान और मोटरसाइकिल में देर शाम जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के रहने वाले मोहम्मद कलीम अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक धोरैया से ट्रेन का टिकट लेने के लिए घोघा आया हुआ था, और देर शाम स्टेशन से टिकट लेकर वापस अपने घर जा […]

Noimg

तेज रफ्तार से आ रही ओटो के पलटने से हुई एक की मौत, दो घायल ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर।सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा हर रोज सड़क दुर्घटना में लोगों की जाने जा रही है ताजा मामला भागलपुर के एकचारी थाना क्षेत्र का है एकचारी थानाक्षेत्र के काली प्रसाद पुल के पास तेज रफ्तार में आ रही ऑटो पलट गई जिसमें रंजीत मंडल नाम के व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक एकचारी से अपने घर पीरपैंती जा रहा था इसी क्रम में तेज रफ्तार होने के. कारण ऑटो का नियंत्रण ऑटो ड्राइवर नहीं रख सका और अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गई जिसमें ऑटो पर सवार रंजीत मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने ऑटो को अपने कब्जे में कर लिया है वही दो व्यक्ति और जो ऑटो पर […]