Month: October 2023

Noimg

नारायणपुर में अमीन का दिया गया प्रशिक्षण ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

प्रशिक्षण प्राप्त सौ युवक एवं युवतियॉ के बीच दिया गया प्रमाण पत्र नारायणपुर – प्रखंड के एक स्कूल में ग्रामीण विकास सह समाज कल्याण सेवा संस्थान के द्वारा रविवार को प्रशिक्षण प्राप्त 52 युवक एवं युवती को 50 दिवसीय भू मापक अमीन प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र संस्था के प्रशिक्षण प्रभारी कन्हैया कुमार के द्वारा वितरण किया गया इस दौरान संबोधन में बताया की जिले के विभिन्न प्रखंडों में बेरोजगार युवक और युवतियों भू मापक अमीन का 50 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से बेरोजगार युवक और युवती स्वरोजगार युक्त होकर अपना जीवन यापन करेंगे इसके साथ ही अपने जमीन विवाद को सुलझाने में सहयोग करेंगे।उन्होंने कहा ग्रामीण विकास सह समाज कल्याण सेवा संस्थान इस तरह […]

Noimg

शारीरिक शिक्षकों की मांग विचारनीय :- ई. कुमार शैलेन्द्र ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारDESK 04 B0

बिहपुर :- रविवार की देर शाम बिहार शारीरिक शिक्षक स्वास्थ्य अनुदेक संंघ सचिव मणि भूषण शर्मा , उपाध्यक्ष बिक्रम कुमार सिंह एवं उपसचिव दिलीप कुमार शर्मा ने शारीरिक शिक्षक की समस्या से अवगत कराते हुए बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेंद्र को ज्ञापन सौंपा । श्री शर्मा ने बताया की बिहार सरकार शारीरिक शिक्षकों के साथ दोहरा मापदंड अपना रही है । बिहार सरकार के द्वारा शिक्षक नियोजन नियमावली 2012 के अन्तर्गत सीटेट 2019 का आयोजन किया था जिसमें शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक की बहाली के लिए परीक्षा ली गई । यह विज्ञप्ति माननीय उच्च न्यायालय पटना के अवमानना वाद के आदेश के बाद निकाली गई । शिक्षक नियोजन नियमावली 2012 के वेतन वाले पेज पर जहाँ शिक्षकों के वेतन […]

Noimg

तीस लीटर देशी शराब जब्त ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर: शनिवार को मिली गुप्त सूचना पर शनिवार को बिहपुर पुलिस व एएलटीएफ टीम में बिहपुर थानाक्षेत्र के अरसंडी बहियार में छापेमारी कर तीस लीटर देसी शराब जब्त किया।वहीं मौके से पुलिस ने देसी शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण को बरामद किया।थानाध्यक्ष राजेशरंजन कुमार ने बताया कि मौके पर से भागे शराब तस्कर की पहचान कर ली गई है।इसको लेकर थाना में मामला दर्ज कर आरोपित तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।वहीं शनिवार की शाम में ही शराब के नशे में हंगामा व लोगों को परेशान कर रहे शराबी पवन कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया।जिसे रविवार को पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया। DESK […]

Noimg

रुद्र सेना संगठन ने सामाजिक सुधार को लेकर किया बैठक का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर । रविवार को रुद्र सेना संगठन द्वारा बभनगामा में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्ष संगठन अध्यक्ष बिट्टू चौधरी एवं संचालन सचिव राजेश कुमार ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा, रोजगार मुहैया करवाने के लिए विचार विर्मश करना था। बैठक के मुख्य अतिथि के रुप में डिपिस स्कूल के संस्थापक गौरव भारद्वाज, एडवोकेट राधा कृष्ण सिंह और शिवराज कुमार भी मौजूद थे। वही मौके पर गौरव भारद्वाज ने इस कार्य को करने के लिए संगठन को सलाना साठ हजार रुपए देने की बात की, वही राधा कृष्ण सिंह ने भी संगठन को पूर्ण सहयोग देने की बात कही। वही शिवराज कुमार ने संगठन कार्यालय निर्माण की पूर्ण जिम्मेदारी ले ली। इस मौके […]

Noimg

भ्रमरपुर में मॉ दुर्गा के प्रतिमा को तैयार करने में जुटे मुर्तिकार ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड के नगरपारा पुरब पंचायत के भ्रमरपुर गॉव स्थित सिद्ध पीठ मणिद्विप भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर में ग्रामीण की सहमति से मॉ दुर्गा मंदिर विकास समिति भ्रमरपुर निरंतर मंदिर परिसर में विकास कार्य में जुटे हुए है।मंदिर परिसर में जीर्ण शीर्ण खादी भंडार के जर्जर भवन के जगह भव्य धर्मशाला का निर्माण किया गया है । साथ ही पूजा के अवसर पर बनने वाले मूर्ति के लिए भी विशाल भवन बनाया गया है. जिसमे मां दुर्गा एवम मां काली की प्रतिमा बनेगी। इस भवन के बनने से श्रद्धालुओं को मंदिर में पूजा में काफी सहूलियत होगी। पुजा समिति के सदस्य गौतम गोविंद मंडल ने बताया की इस बार दुर्गा पूजा में 20 एवं 21अक्टूबर को छह और सात पुजा […]

Noimg

बिहपुर : नुक्कड़ नाटक का हुआ मंचन ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर: उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के तत्वावधान में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत आशीर्वाद रंगमंडल बेगूसराय के द्वारा प्रखंडों के सोनवर्षा दुमुही चौक समेंत कई चौक पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर अमृत कलश में वहाँ की मिट्टी इकट्ठा किया गया। आशीर्वाद रंगमंडल के कलाकार उपर्युक्त जिलों में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति प्रारंभ किया है। रंगमंडल के सचिव अमित रौशन ने बताया की इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गुलामी के हर अंश से छुटकारा के लिए आम जनता के बीच जागरूकता प्रदान किया जाएगा, लोगो में देशभक्ति का जज्बा पैदा होगा। अपने देश को सशक्त बनाने में प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के योगदान को याद किया जाएगा। नुक्कड़ नाटक का […]

Noimg

नारायणपुर के पहाड़पुर में दो पक्षों में गोलीबारी, दो जख्मी | | GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चौक पर रविवार की संध्या करीब 5:30 बजे दो पक्षों में गोलीबारी का मामला प्रकाश में आया है।गोलीबारी के दौरान खगड़ियॉ जिले के बैलदौर थाना क्षेत्र के धकेला बासा निवासी चंदन शर्मा के हाथ में गोली लगने से जख्मी हो गया है।जबकी दुसरे पक्ष के आशाटोल निवासी मनीष शर्मा के पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया है। घटना को लेकर ग्रामीणों ने भवानीपुर पुलिस को दुरभाष पर मामले की जानकारी दिया गया। आठ बजे रात्रि तक घटनास्थल पर भवानीपुर पुलिस नहीं पहुंच पाई थी जिसको लेकर दोनों पक्ष के परिजनों ने गोलीबारी में जख्मी युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है। ग्रामीणों ने बताया की जख्मी चंदन […]

Noimg

आर्म्स एक्ट के मामले में एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार एक ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया परबत्ता पुलिस ने आर्म्स एक्ट एवं अन्य संगीन धरा के अभियुक्त को जमुनिया गांव से पु०अ०नि० योगेश कुमार के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त जमुनिया गांव निवासी मोहम्मद दीदार के पुत्र मोहम्मद इस्लाम है। इनके ऊपर परवत्ता थाना में आर्म्स एक्ट एवं अन्य संगीन धारा के अंतर्गत मामला अंकित है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके अलावे एक अन्य घटना के अभियुक्त जमुनिया गांव निवासी मोहम्मद इस्लाम ने पुलीस दबिश के कारण माननीय न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया है। DESK 04 B