Month: January 2024

Noimg

जिले के सरकारी अस्पताल की व्यवस्था बद से बदतर,किसी तरह भगवान् भरोसे चल रहा अस्पताल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहतरी को लेकर सरकार के द्वारा लगातार दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जो तस्वीर आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसको देखकर समझा जा सकता है कि बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था का क्या हाल है, बांका जिला के अमरपुर के मेनिया गांव के रहने वाले विकास दास को गले में अपराधियों के द्वारा गोली मारा गया, इसके बाद उन्हें अमरपुर रेफरल अस्पताल से इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल भेज दिया गया, परिजन जब मरीज को लेकर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल पहुंचे तो यहां एक्स-रे मशीन खराब होने की बात को कहकर सदर अस्पताल भेज दिया गया, जहां से परिजन ई रिक्शा में लेकर मरीज को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे,यहां पर […]

Noimg

डॉ संजय जायसवाल के स्टूडेंट्स ने शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में मारी बाजी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : टीएमबीयू के खेल सचिव डॉ संजय जायसवाल के नौ स्टूडेंट्स ने बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति परीक्षा 2.0 में बाजी मारी है. मालूम हो कि डॉ जायसवाल लंबे समय से सभी प्रकार के छात्र-छात्राओं को मुफ्त शिक्षा देते हैं. सफल होने वाले छात्र-छात्राओं में प्रवीण पासवान, कुमारी पिंकी, श्रवण पासवान, दीपा कुमारी, महेश कुमार, कुंदन कुमार, पंकज कुमार, प्रीति कुमारी, मिथिलेश कुमार शामिल हैं. जानकारी दी गयी है कि ये ऐसे छात्र हैं, जिनके परिवारों में अब तक किसी ने सरकारी नौकरी नहीं की थी. टीएमबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो बिजेंद्र कुमार व मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य प्रो शिव प्रसाद यादव समेत अन्य शिक्षकों ने डॉ जायसवाल के प्रयासों की सराहना की है. डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि शिक्षा व्यवसाय […]

Noimg

बीपीएससी में सफल हुई रितिका, मोहल्ले वासियों ने दी बधाई ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर – नयाबाजार सखिचन्द घाट रोड निवासी सुभाष रजक की भतीजी एवं गोपाल रजक की पुत्री रितिका कोमल बीपीएससी की परीक्षाणा में उत्तीर्ण हुई है. उसे आपदा प्रबंधन विभाग मिला है. बुधवार को युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव राकेश कुमार ओझा के नेतृत्व में रितिका को बधाई दी है. राकेश कुमार ओझा ने कहा कि रितिका ने अपने परिवार के साथ साथ पूरे समाज का मान सम्मान बढ़ाया है. वे मोहल्ले के सभी बेटियों से अपील करते हैं कि वे रितिका की तरह खूब मेहनत करें और ऊंचा मुकाम हासिल करें. इस अवसर पर पूर्व वार्ड पार्षद दिनेश सिंह, संजय रजक, शैलेन्द्र सिंह,आशीष अग्रवाल, गुड्डू कुंवर, राजेन्द्र रजक, आलोक शर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए रितिका और उसके पूरे परिवार […]

Noimg

सोनी टीवी पर दिखेगी बहवलपुर की बेबो ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के बहवलपुर की बेबो सोनी टीवी एंटरटेनमेंट के सुपर स्टार सिंगर सिजन तीन के फाइनल ऑडिशन में पहुंच गयी है. अब वह सोनी टीवी एंटरटेनमेंट टीवी पर निश्चित रूप से दिखेगी. बेबो का ऑडिशन पटना में संपन्न हुआ. जिसमें उसे सेलेक्ट कर लिया गया है. अब वह मुंबई में होने वाले फाइनल ऑडिशन में शिरकत करेगी. मालूम हो कि फाइनल ऑडिशन का प्रसारण सुपर स्टार सिंगर के प्रारंभिक एपिशोड में किया जाता है. बेबो के फाइनल राउंड में सेलेक्ट होने की सूचना गांव के लोगों के लिए एक सुखद अनुभूति थी. मालूम हो कि बेबो बहवलपुर के नंदन कुमार और सुधा सिंह की दूसरी सुपत्री है. वह नाथनगर के सीपीएस स्कूल में पढ़ती है. लोग बताते हैं कि बचपन […]

Noimg

रणजी टीम में भागलपुर के क्रिकेटर बासुकीनाथ का चयन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के क्रिकेटर बासुकीनाथ मिश्रा का चयन बिहार रणजी टीम में हो गया है. वे मेरठ उत्तर प्रदेश के विक्टोरिया पार्क में 19 से 22 जनवरी तक होने वाले मैच में शिरकत करेंगे. यहां पर बिहार टीम का मुकाबला उत्तर प्रदेश की टीम के साथ होगा. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने उक्त मैच के लिए 17 खिलाड़ियों की सूची को जारी करते हुए टीम की घोषणा की है. सूची में बासुकीनाथ का नाम 13वें नंबर पर है. मालूम हो कि बासुकीनाथ विगत वर्षों में भी रणजी खेल चुके हैं. वे लगातार पांच वर्षों से भागलपुर जिला टीम के कप्तान हैं. बासुकीनाथ के रणजी टीम में चयन होने पर खेल प्रेमियों को खुशी का माहौल है. खेल प्रेमियों ने बताया कि उनलोगों […]

Noimg

नवगछिया के गोपालपुर में सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान शुरु ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के गोपालपुरथाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के खोढियारी काली मंदिर के प्रांगण में बुधवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान बुधवार को प्रारंभ हुआ.कथा स्थल से गाजे बाजे के साथ सैकडों युवतियों व महिलायें माथे पर कलश लेकर बुद्धूचक गंगा घाट पर कलश में जल भर कर यज्ञ स्थल पर पहुंचीं. इसकी जानकारी देते हुए मुख्य यजमान पूर्व जिला पार्षद विकास कुमार भारती ने बताया कि परिक्रमा मार्ग वृंदावन ,मथुरा की मशहूर कथावाचिका कृष्ण प्रिया जी के द्वारा सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जायेगा । DESK 04 B

स्कूल जॉइनिंग के बाद भी नहीं कराई बायोमेट्रिक,पूछा स्पष्टीकरण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : सूबे में बीपीएससी द्वारा चयनित शिक्षकों का विद्यालय आवंटन के बाद योगदान कर कर कार्य लिया जा रहा है । वहीं विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को पूर्व एसीएस के के पाठक द्वारा जारी आदेश के आलोक में विद्यालय में प्रधानाध्यापक द्वारा बीएससी से चयनित शिक्षकों को भागलपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर थंब वेरिफिकेशन बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं करवाने को लेकर नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड के शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा गया है इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर ने प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी गोपालपुर को दो दिन के अंदर संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपने मंतव्य के साथ दो दिन के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है । वहीं जानकारी के अनुसार गोपालपुर प्रखंड के महिपाल […]

डीआरएम ने नवगछिया रेलवे स्टेशन का किया औचक निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया स्टेशन का डीआरएम विवेक भूषण सूद ने स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रभात कुमार सहित सिग्नल अभियंता और ट्रैक इंजीनियर सहित एडीआरएम योगेश कुमार मौजूद थे। डीआरएम के निरीक्षण से इंजीनियर विभाग और स्टेशन पर खलबली मच गई बता दे की गति शक्ति के तहत नवगछिया स्टेशन पर होने वाले कार्यों को लेकर औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे जब उन्होंने कार्य की गति धीमी देखी तो मौके पर मौजूद एइएन बिहपुर और आई ओ डब्लू सहित इंजीनियर को फटकार लगाई बता दे की लगातार डीआरएम नवगछिया स्टेशन पर गति शक्ति योजना के तहत होने वाले कार्यों की जानकारी फोन के माध्यम से. इंजीनियरों से लेते आ रहे हैं इंजिनियर द्वारा कार्य […]

Noimg

जंगली महादेव मंदिर का निरीक्षण कर की गयी साफ सफाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर : बुधवार को रुद्र सेना संगठन द्वारा बिहपुर के मिल्की पंचायत में स्थित जंगली महादेव मंदिर का निरीक्षण कर साफ सफाई की गई। इस मौके पर रुद्र सेना संगठन के प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार के द्वारा यह निर्णय लिया गया की आगामी 22 जनवरी को जंगली महादेव स्थान में 51 सौ दीया संगठन की तरफ से जलाया जाएगा साथ ही भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा.इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष बिट्टू चौधरी, जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार, लल्ला बाबा, रिक्की झा, विक्की झा शिवम कुमार, बादल यादव, पंकज कुमार, मनीष कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. DESK 04 B

Noimg

आरा मिल प्रतिष्ठान में रखा लकड़ी के ढेर में असामाजिक तत्वों के द्वारा लगा दिया आग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर : आधी रात को झंडापुर ओपी क्षेत्र के मडवा गांव 14 नंबर सड़क किनारे स्थित आरा मिल प्रतिष्ठान में रखा लकड़ी के ढेर में असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगा दिया गया. घटना की जानकारी बुधवार सुबह आरा मिल संचालक को मिली.मामले को लेकर मिल संचालक दुर्गेश कुमार सिंह ने अज्ञात असामाजिक तत्त्वों के विरुद्ध झंडापुर ओपी में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है.आवेदन में कहा है कि हजारों रुपये की लकड़ी को जलाने की नीयत से बुरादों के ढेर में आग लगाया गया है.आगलगी में करीब 50 हजार रुपये की क्षति का अनुमान लगाया है। DESK 04 B