Month: January 2024

Noimg

बिहपुर के शेखटोला झंडापुर में दो पक्षों में हुई मारपीट ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारDESK 04 B0

बिहपुर : झंडापुर ओपी क्षेत्र के शेखटोला झंडापुर में दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है.जिसको लेकर झंडापुर निवासी नाजनी खातून ने झंडापुर ओपी में आवेंदन देकर डायन कहकर मारपीट, छेड़खानी, छिनतई करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करायी है. अपने आवेंदन में आशा कार्यकर्ता नाजनी खातुन ने कहा है कि 15 जनवरी की शाम पड़ोस के आसमीन खातून को बच्चेदानी का बंध्याकरण कराने की जानकारी देने उसके घर पर गयी थी. तभी गांव के ही मो.फूलो उर्फ इन्तशार आलम, मेहर खातून, खुशी खातून, निसरत परवीन, बानो खातून, समन निशा, मो आरिफ, जहाना खातून, मो. निक्की ने डायन कहकर गाली गलौज करने लगे. वही विरोध करने पर उपरोक्त अभियुक्तों के द्वारा बाल खींचकर पटककर लात घुसो […]

Noimg

एन बी डबल्यू 4 वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय को सौंपा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : एस डी जे एम नवगछिया के एन बी डबल्यू वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय को सौंप दिया है। जीआर नंबर 246/15 के वारंटी बिहपुर गांव निवासी मिथुन कुमार मोदी, पिता-रंजीत कुमार मोदी को बिहपुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक विद्यानंद तिवारी ने अभियुक्त के घर से उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ एसटी नंबर 1384/10 के एन बी डबल्यू वारंटी बिहपुर गांव निवासी अशोक मंडल,पिता-गेणा मंडल, नीरज मंडल, पिता-अशोक मंडल एवं बिमल मंडल, पिता-पुतुल मंडल को प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक सुजीत कुमार ने अभियुक्त के घर से उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय को सौंप दिया है। एस डी जे एम नवगछिया के एक अन्य वारंटी को नवगछिया के पुलिस अवर निरीक्षक नसीम […]

Noimg

पीसीएसओ ने किया बिहपुर स्टेशन व रेलक्षेत्र का सुरक्षा मानकों का निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर:बुधवार को पूर्व मध्य रेलवे,हाजीपुर के प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी आफिसर/प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी व चीफ ट्रैक इंजीनियर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण करने बिहपुर पहुंचे।उनके साथ डीआरएम विवेकभूषण सूद,समन्वय पदाधिकारी सोनपुर इंद्रेश कुमार व सीनियर डीएन टू संत कुमार प्रजापति आदि समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।इस दौरान पीसीएसओ ने रेलट्रैक,बिहपुर स्टेशन व रेलक्षेत्र का सुरक्षा मानकों के अनुरूप निरीक्षण किया।इस दौरान यहां एडीईनएन थानाबिहपुर राेहित राज,पीडब्लूआई थानाबिहपुर,आईओडब्लू थानाबिहपुर व आईओडब्लू कुर्सेला समेत अन्य कई अधिकारी मौजूद थे।वहीं निरीक्षण के दौरान पीसीएसओ रेल सुरक्षा को लेकर सक्षम अधिकारियों काे जरूरी दिशा निर्देंश दिया। वहीं बिहपुर में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मु.ईरफान आलम के अगुवाई एक प्रतिनिधिमंडल डीआरएम श्री सूद से मिला व उन्हें पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।जिसमें बिहपुर रेलवे स्टेशन […]

Noimg

औलियाबाद मेंगुरु गोविंद सिंह की जयंती मनाई गई ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर:बुधवार को सिख धर्म के 10वें गुरु गोविंद सिंह की जयंती प्रखंड के मवि पछियारी टोला औलियाबाद में मनाई गई।विद्यालय में अवकाश होने और बच्चों के लिए शैक्षणिक गतिविधि स्थगित रहने के कारण प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक और शिक्षक मु.शमीमुद्दीन,रविशंकर झा,स्वेता कुमारी,रोमा कुमारी,रजनीकांत रंजन,मनीष कुमार,दयानंद यादव व तालिमी मरकज मु. तबरेज आलम आदि ने गुरु गोविंद सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके कृतित्व को याद किया।प्रधानाध्यापक श्री दीपक ने कहा कि उनका जन्म 1666 ईस्वी में पौष शुक्ल सप्तमी – विक्रम संवत् 1723 में बिहार के पटना साहिब में हुआ था।अपने पिता सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर के बलिदान के उपरांत 11 नवंबर 1675 ईस्वी को सिख धर्म के 10 वें गुरू बनें।वे एक महान योद्धा, […]

Noimg

पूर्व सांसद के पुण्यतिथि पर ज्ञान कप क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

रोमांचक मुकाबले में नवगछिया को चार रनों से हराकर नारायणपुर बना विजेता नारायणपुर – जयप्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर के मैदान पर बुधवार को पूर्व सांसद ज्ञानेश्वर यादव के 14वीं पुण्य तिथि पर उनके पौत्र के द्वारा ज्ञान कप क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्धघाटन मैच में सनलाईट स्पोर्ट्स क्लब नारायणपुर एवं नवगछिया के रोमांचक मैच खेला गया। उद्धघाटन पुर्व खिलाड़ी दर्शक एवं अतिथि के द्वारा दिवंगत सांसद के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की क्रिकेट टुर्नामेंट का उद्घघाटन मुखिया गुड्डू यादव, राजद नेता अशोक यादव,शिक्षक मिथिलेश यादव,पौत्र डॉ संजीव कुमार व प्रधानाचार्य डॉ चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया।आयोजनकर्ता डॉ राजीव यादव ने बताया कि सनलाईट टीम ने टॉस जीतकर […]

Noimg

विक्रम बने मालदा डिवीजन प्रभारी: ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ की ओर से नवगछिया में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री अरूण कुमार पासवान शामिल हुए।उन्होंने रेलवे माल गोदाम से जुड़े श्रमिकों को केंद्र सरकार द्वारा बनाई जा रही नई पॉलिसी की जानकारी दी। सम्मेलन में श्रमिक संघ से जुड़े कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई साथ ही समस्याओं का जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया। सम्मेलन में मालदा डिवीजन के प्रभारी के रूप में विक्रम सिंह को नियुक्त किया गया। मौके पर श्रमिक संघ के अभिषेक वर्मा, विक्रम सिंह, अमित, राहुल, छविल, आशीष, अफरोज मौजूद रहे। DESK 04 B

Noimg

कदवा में पेड़ से गिरकर गरुड़ का बच्चा घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। खैरपुर कदवा पंचायत के लक्ष्मीनियां कदवा गांव के बहियार में एक पीपल के पेड़ से गरुड़ का बच्चा गिरकर घायल हो गया। इसकी सूचना जब गांव के नवयुवक देवानंद कुमार को लगी तो उन्होंने आलाव लगाकर गरूड़ को सेंक दिया तथा स्थानीय गरुड़ सेवीयर्स को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद गरुड़ सेवीयर्स राजीव कुमार ने गरुड़ के बच्चे का उचित उपचार शुरू किया। डॉ नगीना राय और राजीव कुमार ने बताया कि गरुड़ को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के सुंदर वन भेजा जा रहा है। कल घटनास्थल पर जाकर घोंसले की वस्तुस्थिति से अवगत होंगे।वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि गरुड़ के घोंसले को हानि पहुंची है। जिसके कारण गरुड़ का बच्चा गिर गया है। DESK 04 B