Month: January 2024

Noimg

श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ को सफल बनाए जाने को लेकर बैठक आयोजित ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के गोपालपुर प्रखण्ड अंतर्गत तिरासी में श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ को सफल बनाए जाने को लेकर सुकटिया बाजार पंचायत के तिरासी गांव के भगवती मंदिर परिसर में बैठक हुई । शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के पीठाधीश्वरस्वामी अगमानंद जी महाराज एवम डा सत्यवान शास्त्री के नेतृत्व में महायज्ञ की पूर्ण आहुति की सफल आयोजन को लेकर पुरानी भगवती मंदिर के प्रांगण मेंबैठक किया गया। जिसमे महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए कमिटी का गठन किया गया। जिसमे आचार्य अविनाश शास्त्री ने बताया कि इस महायज्ञ की महाध्वज की स्थापन 15 जनवरी मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर दिन के 12 बजे होगा। इस महाध्वज की स्थापना के मुख्य अतिथि डा सत्यवान शास्त्री (श्रवण बाबा) एवम वैदिक पंडित ललित शास्त्री के साथ […]

Noimg

कड़कती ठंड को देखते हुए जीवन जागृति सोसायटी के द्वारा जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

कड़कती ठंड को देखते हुए जीवन जागृति सोसायटी के द्वारा जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण भागलपुर : जीवन जागृति सोसायटी की ओर से जरुरतमंद लोगों के बीच लगातार कंबल का वितरण किया जा रहा है।इसी क्रम में सोसायटी के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में भित्ति मंदिर प्रांगण में 35 से 40 वृद्ध असहाय एवंम विधवा महिलाओं सहित जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण का कार्य किया गया। इस पुनीत कार्य मे नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पुनित परशुरामपुरिया का अहंम सहयोग रहा वही ठंड के बढ़ते मौसम में गरीबों की परेशानी को देखते हुए समय समय पर सोसायटी द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है। जो काफी सराहनीय कार्य है। कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की सेवा […]

Noimg

नवटोलिया ट्रिपल मर्डर का नवगछिया पुलिस नें 30 घंटे में कर दिया उद्भेदन ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

हत्यारे पिता पुत्र को पूर्णिया के रुपौली से दबोचकर पहुंचाया सलाखों के पीछे गोपालपुर थाना में एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया में ट्रिपल हत्याकांड को अंजाम देने के बाद 30 घंटे से नवगछिया पुलिस को चकमा दे रहे हत्यारे पिता पुत्र को आखिरकार एसआईटी टीम ने पूर्णिया जिले के रुपौली से गिरफ्तार कर लिया । पुलिस जिला नवगछिया के गोपालपुर थाना के नवटोलिया गांव में बीते मंगलवार की शाम एक साथ तीन लोगों की हत्या कर पुलीस को खुली चुनौती देने वाले हत्यारे पिता और पुत्र को पुलीस के एसआईटी ने घटना के 30 घंटे के अंदर गिरफ़्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस की यह कार्रवाई नवगछिया पुलिस की बडी […]

Noimg

वैदिक पथिक भागवत किंकर अनुराग कृष्ण शास्त्री उर्फ कन्हैया जी का नवगछिया में भव्य स्वागत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

आज शुक्रवार को 121 महिलाओं द्वारा निकाली जाएगी कलश शोभायात्रा 12 जनवरी से 18 जनवरी तक होगा श्रीमद् भागवत कथा बाल भारती स्कूल गौशाला रोड में नवगछिया वैदिक पथिक भागवत किंकर अनुराग कृष्ण शास्त्री उर्फ कन्हैया जी का नवगछिया रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया । वे गुरुवार को डिब्रूगढ़ राजधानी से नवगछिया सुबह 9:30 बजे पहुंचे उनके पहुंचने पर नगर वासियों द्वारा गाजे बाजे के साथ उन्हें फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया । उसके बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो रेलवे स्टेशन से मारवाड़ी धर्मशाला पहुंची । बताते चलें कि शुक्रवार 12 जनवरी से 18 जनवरी तक बाल भारती विद्यालय गौशाला रोड में अनुराग कृष्ण शास्त्री द्वारा श्रीमद् भागवत कथा श्रवण कराई जाएगी । […]

Noimg

स्वामी विवेकानंद के जयंती के पूर्व दिवस पर युवा दिवस का हुआ आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : 11 जनवरी 2024 को युवा दिवस के पूर्व दिवस पर जी बी कॉलेज, नवगछिया में प्रभारी प्राचार्य प्रो शिव शंकर मंडल की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ऊषा शर्मा के नेतृत्व में कॉलेज के एन एस एस इकाई के द्वारा स्वामी विवेकानंद के जयंती के पूर्व दिवस पर युवा दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसेवकों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमे प्रथम स्थान शिवम कुमार, द्वितीय स्थान अभिलाषा कुमारी, एवं तृतीय स्थान कुसुमलता कुमारी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर स्वयंसेवक प्रणव ने स्वामी विवेकानन्द और राष्ट्रीय सेवा योजना पर प्रकाश डाला। अभिलाषा ने स्वामी विवेकानंद के आर्थिक विचारों एवं सुमित कुमार ने स्वामी विवेकानंद के शिक्षा संबंधी विचारों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर […]

Noimg

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा भागलपुर शहर के 21 केंद्र पर 20 जनवरी को होगी आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा भागलपुर शहर के 21 केंद्र पर 20 जनवरी को आयोजित होगी. नवोदय विद्यालय नगरपारा के प्राचार्य रोशन लाल ने कहा पटना सम्भाग के 82 विद्यालयों में दूसरा अधिकतम आवेदन 11573 भागलपुर जिले का है. जिले के 21 केंद्र पर जिला शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में आगामी 20 जनवरी को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी. जिससे भारत सरकार के नियमानुसार 80 बच्चों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में कक्षा षष्ठम में नामांकन के लिए होगा. आनलाइन ससमय परीक्षा प्रवेश पत्र डाऊनलोड किया जा सकता है.इधर नवोदय विद्यालय में स्किल डेवलपमेंट के बैनर तले आज कौशल प्रशिक्षण में बांस से पक्षी, घिरनी, सूप, डगरा, डलिया आदि तरह तरह के समान […]

Noimg

सेवानिवृत शिक्षक के पुत्र से झगड़ा, गोली चली ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर : जेपी कॉलेज रोड नारायणपुर में गुरुवार को बालू डिपो के पास सेवानिवृत शिक्षक के पुत्र से झगड़ा होने पर गोली चली । शाहपुर चौहद्दी निवासी सेवानिवृत शिक्षक गोपाल भूषण ठाकुर का पुत्र शिवम कुमार है जिससे गौरी यादव का झगड़ा हुआ था । शिवम ने बताया कि झगड़ा का कारण पुराना है। गौरी का एक युवक से पूर्व में विवाद हुआ था, विवाद के समय उसे समय वह मौजूद था। इसलिए गुरुवार को जेपी कॉलेज रोड में शिवम को गौरी ने रोका और ईंट से उसके चेहरे को जख्मी किया। इसके बाद एक हवाई फायरिंग करके भाग गया। शिवम ने घटना की जानकारी भवानीपुर पुलिस को देते हुए पीएचसी नारायणपुर में उपचार करवाया । DESK 04 B

Noimg

शिक्षक की हृदय गति रुकने से मौत ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर : उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में दर्शनशास्त्र के शिक्षक डॉ चंद्रशेखर रमण का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह कदवा ढोलबज्जा के मूल निवासी थे । वर्ष 2010 में उन्होंने विद्यालय में योगदान दिया था । वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, एक पुत्री छोड़ गया है । उनके निधन पर विद्यालय के शिक्षक विवेकानंद पासवान ने बताया कि सात दिन पूर्व हार्ट अटैक से वह बीमार पड़े थे जिसका इलाज आईजीएमएस पटना में चल रहा था। इलाज के क्रम में सुधार हुआ लेकिन अचानक बुधवार को फिर तबीयत बिगड़ गया। डॉक्टर ने ऑपरेशन कराने का सलाह दिया। परिवार वाले ऑपरेशन करवाने की तैयारी कर रहे थे इस बीच अस्पताल में ही उसकी मौत हो गया । […]

Noimg

7 बोतल विदेशी शराब के साथ कारोबारी ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर -भवानीपुर ओपी पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बिरबन्ना गांव में छापेमारी कर स्थानीय शराब कारोबारी फेकन कामत पिता मनकुशन कामत के घर से 7 बोतल विदेशी शराब बरामद किया। भवानीपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि लेमन दस प्रीमियम रम ब्रांड की 750 एमएल का 7 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ है। वही मौके से कारोबारी फेकन कामत को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले को लेकर मद्ध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर शुक्रवार को मेडिकल जांच के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। DESK 04 B