Month: January 2024

Noimg

7 बोतल विदेशी शराब के साथ एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया भवानीपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार और एलटीएफ टीम के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए 7 बोतल विदेशी शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहपुर (भवानीपुर) थाना के बिरबन्ना गांव निवासी फेकमन कामती पे. मनखूशन कामती की 7500 एमएल के सात बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ भवानीपुर थाना में बिहार मध् निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के अंतर्गत मामला अंकित करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। DESK 04 B

Noimg

विद्यालय की जमीन पर जबरदस्ती बना रहा घर, प्रशासन बेखबर ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – प्राथमिक विद्यालय रायपुर पछियारी टोला परिसर में गॉव के ही उचक्कौं द्वारा जबरदस्ती घर बनाने का मामला प्रकाश में आया है।इस बाबत विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो अकरम अली ने नारायणपुर अंचल अधिकारी को संपूर्ण दस्तावेज के साथ आवेदन दिया है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि पहले भुधन मुनी और पंकज मुनी ने मवेशी जोड़ने के लिए विद्यालय परिसर में बथाना बनाया इसके बाद शुक्रवार को वह उस जमीन पर ईंट जोड़कर दिवार बनाने लगा। मना करने के बाद भी उसने काम को नहीं रोका। इस बारे में प्रभारी अंचल अधिकारी नीतेश कुमार सेठ से पक्ष जानने के लिए फोन किया गया तो उसने कॉल प्राप्त नहीं किया। जिसके कारण संपर्क नहीं हो सका। DESK 04 B

Noimg

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन गोसाई गांव के तेजस्वी पब्लिक स्कूल में हुआ इस कार्यक्रम में गोपालपुर प्रखंड के लगभग 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें की अनिकेत कुमार ने प्रथम,सिंटू ने द्वितीय और मिथलेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।पुरस्कार वितरण नवगछिया जिला के संघ चालक विनोद केजरीवाल, बमबम जी , विद्यालय के प्राचार्य सीपीएन चौधरी जी, विक्की जी,उत्तम जी और नितिन जी ने किया।इस कार्यक्रम में गोपालपुर खंड के कार्यवाह निगम जी का बौद्धिक हुआ। मंच संचालन इंद्रजीत जी के द्वारा हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश जी, विकास जी, चंदन जी ,रुपेश जी, रघुवीर जी आदि स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। DESK 04 B

Noimg

जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा मनाई गई स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर : शुक्रवार को बिहपुर के रेलवे मैदान पर नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयोजन में स्वामी विवेकानंद की 162 वीं जयंती मनाया गया।इस आयोजन के अध्यक्षता राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार व संचालन घश्याम कुमार ने किया।इस मौके पर सचिव ने कहा कि स्वामी जी का जन्‍म 12 जनवरी 1863 को हुआ था।उनका जन्मदिन हर साल युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।स्वामी ने कहा है कि जब तक जीना,तब तक सीखना,अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी।पढ़ने के लिए जरूरी है एकाग्रता,एकाग्रता के लिए जरूरी है ध्यान.ध्यान से ही हम इन्द्रियों पर संयम रखकर एकाग्रता प्राप्त कर सकते है।पवित्रता, धैर्य और उद्यम- ये तीनों गुण […]

Noimg

चार खिलाड़ियों ने पकड़ा फिर भी दिखाई अपनी ताकत, विनर लाइन पर पहुंच रखा हाथ .. टीम को दिलाई जीत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ वार्षिक खेलकूद महोत्सव स्पोर्टिएस्टा 2023 : वार्षिक खेल दिवस समारोहअरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल, मदन अहल्या एडुकेयर प्राइवेट लिमिटेड की एक इकाई, नवगछिया ने 12 जनवरी 2024 को वर्ष 2023-24 के लिए अपने वार्षिक खेल दिवस स्पोर्टिएस्टा ’23 का आयोजन किया। यह बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम के सम्मानित मुख्य अतिथि गोपाल मंडल (विधायक, गोपालपुर निर्वाचन क्षेत्र), डॉ प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी (पूर्व वीसी टीएमबीयू, प्राचार्य, मदन अहलिया कॉलेज), निदेशक अमरेंद्र कुमार सिंह (अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल) आशा सिंह, (निदेशक मंडल, मदन अहल्या एडुकेयर प्राइवेट लिमिटेड), पप्पू सिंह निषाद (प्रदेश सचिव, जदयू), त्रिपुरारि कुमार भारती (जिला अध्यक्ष, जदयू), चंदेश्वरी प्रसाद सिंह (जिला अध्यक्ष, नौगछिया), रणविजय सिंह, (पूर्व अध्यक्ष, रंगरा) , प्रमोद सिंह (निदेशक, आदर्श विद्या […]

Noimg

ढोल नगाड़ों के साथ नवगछिया शहर में निकली कलश शोभायात्रा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का अनुष्ठान प्रारंभ नवगछिया शहर में श्रीमद् भागवत कथा को लेकर 121 महिलाओं द्वारा गाजे बाजे ढोल नगाड़ा घोड़े के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा में हजारों की संख्या में नवगछिया नगर वासी राधे-राधे की धुन गाते हुए साथ चल रहे थे । यह कलश शोभा यात्रा हरि महाराज ठाकुरवाडी से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल बाल भारती स्कूल पहुंची । कलश यात्रा के कथा स्थल पर पहुंचने पर आयोजन कर्त्ता द्वारा भव्य स्वागत किया गया । कथा स्थल पर बनें विशाल मंच पर व्यास पीठ का पूजन किया गया उसके बाद भागवत किंकर श्री अनुराग कृष्ण शास्त्री उर्फ कन्हैया जी द्वारा श्री गणेश पूजन श्री मद्भागवत माहात्म्य मङ्गलाचण भीष्म पाण्डवादि […]

Noimg

बढ़ते ठंड को लेकर जिलाधिकारी ने बदला विद्यालय का समय ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : भागलपुर जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बढ़ते ठंड को लेकर जिले के सभी विद्यालय के खुलने और बंद होने के समय सारणी में बदलाव करने का आदेश दिया है। अपने आदेश में जिला पदाधिकारी ने कहा है कि बढ़ते ठंड और शीत लहर को देखते हुए कक्षा प्री नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालय के गतिविधियों को 16 जनवरी तक बंद किया जाता है। जबकि कक्षा 9 से 12 तक के सभी विद्यालय पूर्व के आदेशनुसार दिन के 9:00 बजे से लेकर 3:30 बजे तक संचालित किया जाएगा। बताते चले की मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार एक प्रेस रिलीज जारी कर अल्टीमेटम दिया गया था कि 12 तारीख से लेकर 18 तारीख तक ठंड […]