Month: January 2024

Noimg

विद्युत विभाग के द्वारा एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : विद्युत विभाग के द्वारा स्थानीय एक होटल में एक दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्युत चोरी को रोकने के लिए किस तरह से कदम उठाए जाएं, वहीं घरों में निरीक्षण के दौरान आम लोगों से विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी किस तरह से व्यवहार करें इसको लेकर विस्तार से सहायक विद्युत अभियंता और कनीय विद्युत अभियंता को को दिया गया। यह ट्रेनिंग सीएमडी संजीव हंस के द्वारा पूरे बिहार में इस तरह की ट्रेनिंग की शुरुआत की गई है। जिसमें आज 6 जिलों के अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। पटना से आई 6 सदस्य टीम के द्वारा ट्रेनिंग दिया जा रहा है। जिसकी अगवाई प्रकाश नाथ मिश्रा सलाहकार बीएसपीएल कर रहे हैं। […]

Noimg

सड़क सुरक्षा को लेकर जीवन जागृति समिति के ओर से हेलमेट न पहनने वाले को किया गया गुलाब फूल भेंट ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर जीवन जागृति सोसाइटी एवं नेहरू युवा केंद्र के द्वारा भागलपुर के मनाली चौक पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान निकला गया जिसमें वैसे लोग जो वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहने थे उनको जीवन जागृति सोसाइटी के सदस्यों के द्वारा गुलाब फूल भेंट किया गया और उनसे आग्रह किया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें ।उसको लेकर जीवन जागृति सोसाइटी के अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह ने कहा कि हम लोगों के द्वारा सभी को जागरूक किया जा रहा है की वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें इससे दुर्घटना होने का खतरा कम रहता है और जो खुशी से घर से निकलते हैं वही खुशी अपने घर वापस लेकर जाएं इसलिए वाहन चालक एवं उसके पीछे बैठने वाले दोनों […]

Noimg

अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भागलपुर पहुंच लवकुश यात्रा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्रभु श्री राम के बाल स्वरूप के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों को अयोध्या जाने के लिए निमंत्रित करने के लिए 2 जनवरी को बिहार प्रदेश भाजपा कार्यालय से रवाना हुआ लवकुश रथ यात्रा भागलपुर पहुंचा, भागलपुर के जिछो में रथ यात्रा का जोरदार स्वागत भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार और वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक सिंह के नेतृत्व में किया गया | इस दौरान यात्रा के संवाहक नूतन पटेल ने बताया कि पटना भाजपा कार्यालय से प्रारंभ हुआ लव कुश यात्रा 24 जिलों से होते हुए भागलपुर पहुंचा है, लोगों के बीच मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है, लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन […]

पगली दिखाबे अगरबत्ती .. गानें पर छात्राओं नें लगाया ठुमका, मदन अहिल्या कॉलेज के कार्यक्रम का वीडियो हुआ वायरल || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरManjusha Mishra0

नवगछिया : पगली दिखाए अगरबत्ती गाने पर छात्राएं जमकर झूम कर अलग-अलग तरह के ठुमके लगा रहे हैं यह दृश्य वायरल वीडियो में है जो नवगछिया क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है । इस बारे में बताया जा रहा है कि 12 जनवरी शुक्रवार के दिन नवगछिया के मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती का आयोजन मनाया गया था । जयंती कार्यक्रम समापन की घोषणा के बाद छात्राओं ने साउंड सिस्टम पर भोजपुरी गाने को बजाकर जमकर अलग-अलग पोज में डांस किया । वहीं भोजपुरी गाना बज व झूम रहे छात्राओं का कुछ छात्राओं ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । छात्राओं का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से […]

Noimg

ट्रिपल मर्डर के हत्यारे गए जेल तो वहीं सदमें में मृतक चंदन की मां की स्थिति गंभीर ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में ट्रिपल मर्डर कांड के नामजद आरोपित पप्पू सिंह उर्फ प्रमोद सिंह व धीरज सिंह को गोपालपुर पुलिस ने चिकित्सकीय जांच करा कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गोपालपुर नवटोलिया के पप्पू सिंह की बेटी चांदनी देवी उर्फ चंदो ने अपने गांव के ही चंदन सिंह से दो वर्ष पूर्व प्रेम कर कोर्ट मैरिज कर अपनी गृहस्थी बसाई थी .इस बीच दोनों को एक अठारह महीने की पुत्री भी हुई थी.इस प्रकार विवाह के बाद अपना दामपत्य जीवन खुशी खुशी व्यतीत कर रही थी.लेकिन पुत्री चांदनी के प्रेम विवाह के बाद से ही पिता पप्पू सिंह गांव समाज में अपने को अपमानित महसूस कर अपनी पुत्री […]

Noimg

धरमपुररत्ती से एपीएचसी स्थानांतरित हुआ तो होगा आंदोलन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर: प्रखंड के धरमपुररत्ती में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्तावित एपीएचसी के निर्माण की दिशा में शुरू हुई पहल अचानक से बंद होने से क्षेत्र में एपीएचसी के स्थानांतरण होने की चर्चा शुरू है।इसको लेकर ग्रामीण गोलबंद हो रहे हैं।वहीं पंचायत की मुखिया पिंकी देवी,उप मुखिया अमर कुमार,वार्ड सदस्य इसरत,मंजु देवी,मनीष कुमार,निलेश चौधरी,लालू कुमार चौधरी व निरंजन राय आदि समेंत अन्य बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सक्षम अधिकारी को सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन भी भेजा हैं।जिसमें कहा गया है कि धरमपुररत्ती से स्वीकृत एपीएचसी स्थानांतरित हुआ तो आंदोलन होगा।वहीं गुरूवार को जयरामपुर पहुंचे प्रखंड के औलियाबरद निवासी सह जदयू के प्रदेश सचिव पप्पू सिंह निषाद के साथ भी ग्रामीणों ने इस मुद्दे को लेकर बैठक किया।उन्हें पूरी बात से अवगत कराते हुए […]

Noimg

प्लस टू स्कूलो के प्रधानाध्यापक व प्रभारियों की बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर:बीडीओ सत्यनारायण पंडित की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रखंड के ट्रायसम भवन में हाईस्कूल व प्लस टू स्कूलो के प्रधानाध्यापक व प्रभारियों की बैठक हुई।बैठक के उद्येश्यों के बारे में बीईओ रामजी राय ने बताया।जिसमें बताया गया कि प्रखंड के सभी 14 हाईस्कूल व प्लस टू स्कूल में 15 से 20 जनवरी तक शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा।इस संवाद कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के अभिभावकों की उपस्थिति रहेगी।जिसमें उन्हें शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित कार्यक्रमों व योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।बैठक में बिहपुर प्लस टू स्कूल के प्रभारी कुमार शशि,गौरीपुर से राजेश कुमार,जयरामपुर से मनींद्र कुमार,मड़वा से मसलेउद्दीन व दयालपुर से रेणू चौधरी आदि समेत अन्य स्कूलों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी की मौजूदगी थी। DESK 04 B

Noimg

नारायणपुर में धुमधाम से मनाया गया विवेकानंद की 161वीं जयंती ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड के नगरपारा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय एवं स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशू मंदिर बलाहा व मध्य विद्यालय मधुरापुर बालक समेत अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान में स्वामी विवेकानंद की 161 वीं जयंती धुमधाम से मनाया गया।नवोदय विद्यालय में दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि से राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल ने कहा स्वामी विवेकानंद जयंती देश के युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, योग एवं मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। भावना प्रियदर्शी, सुष्मिता, सौरव कुमार, चिंकी मधुकर का विवेकानंद पर भाषण उत्कृष्ट था वहीं मास्टर हर्ष एवं रौनक ने पेंटिंग में अपना […]