Month: January 2024

अपराधियों ने महिला को मारी गोली,गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के इस्माईलपुर नया टोला फुलकिया में घटी घटना तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम नवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के नया टोला फुलकिया में एक महिला को तीन अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल महिला थाना क्षेत्र के फुलकिया गांव निवासी बबलू हरिजन की (37 वर्षीय) पत्नी किरण देवी है। घटना बीते शुक्रवार की देर शाम की बताई जा रही है।घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने घर से निकलकर दुकान जा रही थी तभी गांव के हीं तीन अपराधियों ने महिला को गोली मार दी। गोली महिला के पीठ में लगी है। इस घटना के बाद महिला घटनास्थल पर ही घायल होकर गिर पड़ी। जिसके बाद परिजनों के […]

Noimg

सत्य बोलना ही जीवन का सबसे बड़ा धर्म – भागवत किंकर अनुराग कृष्ण शास्त्री ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय में आयोजित हो रहा श्रीमद्भागवत कथा नवगछिया के बाल भारती विद्यालय में आयोजित हो रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन वृंदावन से आए वैदिक पथिक भागवत किंकर श्री अनुराग कृष्ण शास्त्री उर्फ श्री कन्हैया जी ने अपने भागवत कथा में ब्रहाण्ड की उत्पत्ति भगवान का विराट प्राकट्य विदुर मैत्रय संवाद कपिलोपाख्यान किया । अनुराग कृष्ण शास्त्री ने अपने भागवत कथा में कहा कि सत्य बोलना जीवन का सबसे बड़ा धर्म है । बोलने से पहले सोच लें जिसे हम निभा सके वही बोलना चाहिए । इसलिए बोलने से पहले थोड़ा सोच कर बोलना चाहिए । दान देने वाले को कभी रोकना नहीं चाहिए यह बहुत बड़ा पाप है । जीवन में गुरु […]

Noimg

किराना दुकान से चोरी कर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

पोस्ट ऑफिस रोड स्थित एक किराना दुकान से चोरी कर भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है. पकड़ा गया आरोपी जोगसर थाना क्षेत्र के आरके लेन निवासी संतोष कुमार है. मामले में दुकानदार बीबी घोष लेन निवासी अजय कुमार के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है, जबकि गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज भेज है. जानकारी मिली है कि शुक्रवार की शाम आरोपी युवक दुकान से सरसों तेल का पाउच और अन्य किराना सामान लेकर भाग रहा था. दुकानदार के हल्ला करने पर स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया और मारपीट की. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को गिरफ्तार किया. साथ […]

Noimg

आदमपुर सिग्नल के पास दिन भर रह – रह कर लगता रहा जाम, पहुंचे ट्रैफिक डीएसपी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर – आदमपुर सिग्नल के पास शनिवार को दिन भर रह रह कर जाम लगता रहा. जिसके कारण दिन भर राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. मौके पर पहुंच ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह ने मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों को सिग्नल के निर्देशों को नजरअंदाज कर वाहनों को पास कराने का निर्देश दिया. कुद देर ऐसा किये जाने के बाद दोपहर बाद तक स्थिति नियंत्रित हो गयी थी. मालूम हो कि आदमपुर से खंजरपुर की ओर जाने वाली सड़क पर पेय जलापूर्ति का काम चल रहा है. जिसके कारण सड़क पर गड्ढा कर दिया गया है. इस कारण आदमपुर से खंजरपुर की ओर जाने वाली सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है. इस कारण आदमपुर से मनाली चौक […]

Noimg

शराब की होम डिलीवरी कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

घंटाघर चौक पर शुक्रवार की रात शराब की होम डिलीवरी करने जा रहे एक युवक को पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा है. गिरफ्तार युवक इशाकचक के पासी टोला निवासी छोटू कुमार है. छोटू कुमार के पास से पुलिस ने 750 एमएल की दो बोतल अंग्रेजी शराब की बरामदगी की है. गिरफ्तारी के बाद युवक से पुलिस ने सघन पूछताछ की है. युवक ने पुलिस को बताया कि वह शराब खरीद कर नहीं लाता है. उसका कार्य सिर्फ डिलीवरी करना है. प्रत्येक बोतल की डिलीवरी पर उसे पांच सौ रुपये मिल जाते थे. युवक ने पुलिस के समक्ष शराब माफिया का नाम भी बताया है. युवक की निशानदेही पर पुलिस ने संभावित ठिकाने पर छापेमारी भी की […]

Noimg

कार ने टोटो में मारा धक्का, टोटो चालक सहित सिपाही घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर – कम्बाइंड बिल्डिंग के पास शनिवार दोपहर एक कार ने एक टोटो में जबरदस्त धक्का दे मारा. हादसे में टोटो चालक समेत ट्रैफिक पुलिस का एक सिपाही घायल हो गया. घटना के तुरंत बाद ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज किया गया. टोटो का चालक सबौर के बाबूपुर निवासी रंजीत कुमार है. रंजीत कुमार के सर में गंभीर चोटे आयी हैं. जबकि घायल सिपाही ट्रैफिक पुलिस का जवान अमित कुमार है. अमित को पैर में आंशिक चोटें आयी हैं. जानकारी मिली है कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा टोटो को जब्त किया गया था. एक सिपाही टोटो को चालान कटवाने के लिए टोटो को लेकर चालक के साथ कम्बाइंड […]

Noimg

टोटो चालक की माँग : 50 रुपये में तिलकामांझी से मायागंज ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : तिलकामांझी से मायागंज पहुंचाने के लिए एक टोटो चालक द्वारा प्रति पैसेंजर 50 रुपये मांग रहा था. तिलकामांझी से मायागंज जाने के क्रम में जब टोटो चालक ने अपना किराया पैसेंजरों को सुनाया तो पैसेंजरों ने अनुचित किराया देने से मना कर दिया. जिसके बाद टोटो चालक ने तिलकामांझी से मायागंज आने के क्रम में टोटो से पैसेंजरों को गिराने का प्रयास किया. टोटो पर सवार लोग एक ही परिवार के कुल चार सदस्य थे. सबों ने बताया कि उनलोगों ने मायागंज अस्पताल से तीन सौ मीटर दूर की टोटो से कूद कर अपनी जान बचायी. इसके बाद जब सभी पैसेंजर मायागंज अस्पताल पहुंचे तो वहां पर पर टोटो चालक भी पहुंचा. जब पैसेंजरों ने वहां पर टोटो […]

Noimg

जमीन विवाद में एक युवक को अपने ही ममेरे भाई ने लाठी डंडे से पीटा,मौत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : सबौर थाना क्षेत्र के लैलख ममलखा गांव में फुलेश्वर मंडल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।मृतक युवक फुलेश्वर मंडल की मां का कहना है कि कल देर शाम मृतक के ममेरा भाई रात में घर पर पहुंचा और दोनों के द्वारा फुलेश्वर की लाठी डांटे से जमकर पिटाई की गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां का कहना है की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके कारण ही हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वही एएफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। वहीं आरोपियों […]