Month: December 2024

Noimg

बाल्टी कारखाना चौक के गोदाम में भीषण आग, आसपास के घरों को नुकसान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र स्थित बाल्टी कारखाना चौक के पास एक गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में रखे कूड़े-कचरे और पॉलीथीन में आग पकड़ने से आग ने भयावह रूप ले लिया। लगभग एक घंटे के बाद स्थानीय लोग द्वारा आग पर काबू पाया गया । प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह हादसा लापरवाही के कारण हुआ। आग से आसपास के घरों को भी काफी क्षति पहुंची है। बताया जा रहा है कि यहां पहले पॉलीथीन का कारोबार होता था, और पॉलीथीन के जमावड़े के कारण आग इतनी तेजी से फैली। घटना की सूचना पर मोजाहिदपुर थाना, बबरगंज थाना और अन्य स्थानीय थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। दो बड़ी दमकल गाड़ियां बुलाई गई और आग बुझाया गया […]

Noimg

18 माह में बनकर तैयार होगा अजगैबीनाथ गंगा रिवर फ्रंट ||GS NEWS

sultanganjनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में गंगा रिवर फ्रंट निर्माण को लेकर विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता, राजनैतिक संगठनों के प्रतिनिधि, गंगा रिवर फ्रंट निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, इंजीनियर, सहायक अभियंता सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए। इस परियोजना के तहत 164 करोड़ रुपये की लागत से कृष्णगढ़ मोड़ से अजगैबीनाथ गंगा घाट तक एक किलोमीटर लंबा सीढ़ी घाट बनाया जाएगा। इसमें कांवरियों के लिए सड़क, चेंजिंग रूम, सीढ़ियां, सौंदर्यीकरण और रोशनी की आधुनिक व्यवस्था होगी। यह परियोजना मार्च 2026 तक पूरी होने की योजना है। बैठक में भाजपा नेता नवीन कुमार बन्नी, नीरंजन सर, शैलेश कुमार, लोजपा युवा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, जदयू नगर […]

Noimg

नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस,फ्री रजिस्ट्रेशन का ऑफर हो चुका है प्रारंभ || GS NEWS

नवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया। तेजस्वी पब्लिक स्कूल, 14 नंबर रोड, गोसाईं गांव में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सांता क्लॉज़ ने आकर बच्चों के बीच चॉकलेट बांटी। स्कूल परिसर को खूबसूरती से सजाया गया था, और एक आकर्षक क्रिसमस ट्री कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहा था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सीपीएन चौधरी ने कहा, “क्रिसमस का पर्व हमें आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। बच्चों की खुशी ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।”निर्देशिका रीता कुमारी ने कहा, “इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है।” प्रशासक नितिन कुमार ने बताया, “हम हर साल बच्चों के लिए इस तरह के आयोजन करते हैं ताकि उन्हें नए अनुभव और सीख मिल सके।” कार्यक्रम […]

Noimg

जनसंघ कालीन बीजेपी कार्यकर्ता दयाशंकर झा का निधन, पार्टी झंडे के साथ दी अंतिम विदाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। नवटोलिया गांव के जनसंघ कालीन बीजेपी कार्यकर्ता दयाशंकर झा उर्फ घोल्टी झा (72) का रविवार रात मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार को बलाहा गंगाघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र तरुण झा ने दी। अंतिम विदाई के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।दयाशंकर झा अपने पीछे पत्नी विमला देवी, पांच पुत्र, एक पुत्री और भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पौत्र रोहित झा ने बताया कि वे गंभीर रूप से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था।दयाशंकर झा के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों और समाजसेवियों ने शोक व्यक्त किया। विधायक ई. शैलेंद्र, जदयू नेता […]

Noimg

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार घायल, मायागंज रेफर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर भगवान पेट्रोल पंप के पास सोमवार दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी और नवगछिया की ओर फरार हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक की पहचान कटिहार जिले के फलका निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र दिवाकर कुमार सिंह (32) के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना पर भवानीपुर थाना की पीएसआई आकांक्षा सिन्हा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। घायल युवक को तुरंत पीएचसी नारायणपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना में दिवाकर कुमार सिंह का एक पैर टूट गया […]

Noimg

मधुरापुर बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, दहशत का माहौल ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार स्थित काली मंदिर के पास सोमवार रात करीब सात बजे बाइक सवार बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए दो राउंड फायरिंग की। घटना से बाजार में दहशत फैल गई। मामले को लेकर आशंका जताई जा रही है कि यह फायरिंग दो गुटों के आपसी विवाद के कारण हुई है। बदमाशों का उद्देश्य दहशत फैलाना था। हालांकि, घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के इलाके की जांच की और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फायरिंग की घटना के बाद मधुरापुर बाजार के व्यवसायियों और स्थानीय […]

Noimg

फर्जी फेसबुक आईडी से फोटो और अश्लील सामग्री अपलोड करने का आरोप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी मुकेश कुमार ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी फोटो को एडिट कर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं। शिक्षक के साथ फोटो एडिट कर अपलोड मुकेश ने बताया कि फर्जी फेसबुक आईडी को इंस्टाग्राम से लिंक किया गया है। इसमें स्कूल के शिक्षक के साथ उनकी फोटो को एडिट कर अपलोड किया गया है। इसके अलावा अश्लील वीडियो और अन्य सामग्री भी पोस्ट की गई है। फेक आईडी बंद करने की कोशिश असफल मुकेश ने बताया कि उन्होंने फेक फेसबुक आईडी को बंद करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस घटना से […]

Noimg

नवगछिया होकर चलेगी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने विभिन्न रूटों पर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। कटिहार-बरौनी रेलखंड पर भी ट्रेन संख्या 05811/05812 नाहरलगुन-टूंडला-नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा, जिसका ठहराव नवगछिया स्टेशन पर भी होगा।नाहरलगुन से यह ट्रेन 9 और 25 जनवरी, 8 और 22 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 6:30 बजे टूंडला पहुंचेगी। ट्रेन नवगछिया स्टेशन पर अगले दिन सुबह 9:45/9:47 बजे रुकेगी।टूंडला से ट्रेन 11 और 27 जनवरी, 10 और 24 फरवरी को सुबह 11:20 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 5:50 बजे नाहरलगुन पहुंचेगी। नवगछिया स्टेशन पर यह अगले दिन सुबह 9:00/9:02 बजे रुकेगी।इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव हारमती, रंगापारा नॉर्थ, […]

Noimg

गाजियाबाद से अपहृत नाबालिग किशोरी खरीक से बरामद, आरोपित गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से अपहृत नाबालिग किशोरी को खरीक थाना क्षेत्र के जमालदीपुर से बरामद किया गया। गाजियाबाद जिले के कवी नगर थाना के अवर निरीक्षक सुरेंद्र सिंह और महिला सिपाही मोनिका ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से किशोरी को बरामद किया। इस मामले में आरोपित मुंगेर जिले के अठसैया निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। प्रेम प्रसंग में अपहरण जानकारी के अनुसार, आरोपित राहुल कुमार गाजियाबाद के राजापुर स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था। इसी दौरान उसका राजापुर निवासी फिरोज खाना की नाबालिग पुत्री मुस्कान खातुन से प्रेम संबंध हो गया। राहुल ने लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ फरार कर लिया। इस संबंध में फिरोज खाना ने कवी नगर थाना में अपहरण की प्राथमिकी […]