Month: December 2024

Noimg

पत्नी और बेटे की हत्या मामले में पति को आजीवन कारावास ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के छोटी कठेला निवासी धीरज ठाकुर को पत्नी और बेटे की हत्या के मामले में नवगछिया के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सुनील कुमार सिंह द्वितीय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही धीरज पर विभिन्न धाराओं के तहत जुर्माना भी लगाया गया। यह सजा सत्रवाद संख्या 289/22 के तहत सुनवाई पूरी होने के बाद दी गई। दहेज की मांग को लेकर की गई थी हत्या मामला 2 दिसंबर 2021 की रात का है। मृतका देवता देवी की मां माला देवी ने खगड़िया जिले के परवत्ता थाना के भरतखंड निवासी शंभु ठाकुर के साथ खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, देवता देवी की शादी धीरज ठाकुर से दो साल […]

Noimg

हमारी सरकार आई तो हर योजना धरातल पर लागू होगा: अवनीश ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भागलपुर टाउन हॉल में आयोजित कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम को नवगछिया जिला राजद अध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान ने एतिहासिक बताया।जिलाध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट कर नवगछिया आने का आमन्त्रण भी दिया।सोमवार को जिलाध्यक्ष के साथ बिहपुर में राज़द नेता अवनीश कुमार ने कहा कि हमारी सरकार आई तो हर योजना धरातल पर लागू होगा। क्योंकि हमारे नेता साबित कर चुके हैं कि वे जो कहते हैं उसे हर हाल में पूरा करते है। इस मौके युवा राज़द जिलाध्यक्ष अमन आनंद और राजद जिला उपाध्यक्ष छातीश यादव ने कहा कि भागलपुर में नेता प्रतिपक्ष ने सबसे पहले महिलाओं से संवाद स्थापित किया और राजद गठबंधन की सरकार […]

Noimg

स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर में गणित एवं विज्ञान मेला का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर, बलाहा, नारायणपुर में सोमवार को श्रीनिवास अयंगकर रामानुजन की जयंती पर गणित एवं विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामानुजन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव और सचिव रणविजय यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रधानाचार्य शिव शंकर प्रसाद सिन्हा और अन्य आगंतुकों ने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन, उनके योगदान और गणित में उनके अभूतपूर्व कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतियोगिताओं में दिखा बच्चों का उत्साह गणित प्रतियोगिता में कक्षा षष्ठ के अभिनव सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान पर देवराज आनंद रहे। विज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा अष्टम के स्वप्निल […]

Noimg

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में बिहपुर के सोनवर्षा निवासी कुमार धनंजय सुमन को बाबू अर्जुन सिंह सम्मान से किया सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। झारखंड के साहेबगंज जिले में साहित्यिक संस्था ‘साहित्य की दुनिया” के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा निवासी कुमार धनंजय सुमन को हिन्दी साहित्य में अहम योगदान के लिए रविवार को बाबू अर्जुन सिंह सम्मान से सम्मानित किया गया। सुधीर श्रीवास्तव के मंच संचालन में कुमार धनंजय सुमन के द्वारा प्रस्तुत की गई रचना ‘आस्था” की काफी सराहना की गई। राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव, चाईल्ड वेलफेयर कमेटी के सुरेन्द्र तीवारी एवं बाढ एसोसिएशन के प्रेमनाथ तीवारी की उपस्थिति में साहित्य की दुनिया के अध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव एवं गोपाल चौखानी के द्वारा अंगवस्त्र से सम्मानित कर स्मृतिचिन्ह भेंट की गई। ज्ञात हो की कविता-कानन साहित्य कला […]

Noimg

24 दिसंबर को आयोजित है राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग भागलपुर 24 दिसंबर यानी आज राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मना रहा है। उल्लेखनीय है कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 24 दिसंबर 1986 को पारित हुआ था। इसलिए 24 दिसंबर को संपूर्ण भारत में ग्राहक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। अधिकाधिक ग्राहकों की सहभागिता के लिए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के साथ ग्राहक प्रबोधन को सरकारी अवकाश के दिन 25 दिसंबर को किया गया है। कार्यक्रम स्थल आनंदराम ढानढानिया सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर में दोपहर 2.30 बजे से रखा गया है। जिला आयोग पूर्णिया एवं भागलपुर के सदस्य इसके मुख्य वक्ता होंगे। अधिक जानकारी 9444621101/9934413150 पर प्राप्त की जा सकती है। स्मरण हो कि राज्यपाल बिहार 14 नवंबर को भागलपुर के टाउन हॉल में […]

Noimg

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। भागलपुर के समीक्षा भवन में भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल के अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। शुभारंभ भागलपुर सांसद, विधायक, जिलाधिकारी भागलपुर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।संबोधित करते हुए सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि 18वीं लोकसभा अंतर्गत दिशा की पहली बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें भारत सरकार के 31 मंत्रालयों की 90 योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। सभी सदस्यों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आप सबों का सहयोग अपेक्षित है। विगत बैठक की कार्रवाई के अनुपालन प्रतिवेदन को निदेशक जिला ग्रामीण अभिकरण द्वारा बिंदु वार विभाग वार सभी सदस्यों के समक्ष रखा गया। सदस्य सह विधायक पीरपैंती ललन कुमार, […]

Noimg

संग्रहालय प्रबंधन एवं विरासत संरक्षण पर आयोजित हुआ सेमिनार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। भागलपुर संग्रहालय के सभा कक्ष में संग्रहालय प्रबंधन एवं विरासत संरक्षण पर एक दिवसीय सेमिनार सह व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिलाधिकारी सह मुख्य अतिथि डॉ नवल किशोर चौधरी के द्वारा किया गया। मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि भागलपुर संग्रहालय की यह अच्छी पहल है। हम अपने विरासत को म्यूजियम में कैसे संभाल कर रखते हैं यह जानकारी अपने बच्चों को दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों को भी इस संबंध में प्रशिक्षित करने की जरूरत है। यदि हम शिक्षकों को इस संबंध में प्रशिक्षित कर देंगे तो वे अपने विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने संग्रहालय अध्यक्ष को सुझाव दिया कि टाउन हॉल में शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा जाए। उन्होंने कहा […]

Noimg

सड़क हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अधेड़ व्यक्ति की इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रमोद कुमार सिंह (42), थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैं किप्रमोद कुमार सिंह सब्जी लेने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से घायल को पहले चौसा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर […]

Noimg

भागलपुर में GNM छात्रा ने की जीवनलीला समाप्त, कारणों का खुलासा नहीं ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपुर स्थित डीआईजी आवास के समीप एक लॉज में रह रही GNM की छात्रा कंचन कुमारी (22) ने पंखे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मृतिका, धोरैया थाना क्षेत्र निवासी रामाशीष मांझी की पुत्री और भागलपुर पुलिस बल में तैनात एक कांस्टेबल की बहन थी। वह अपनी बहन साक्षी के साथ किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि साक्षी नहाने गई थी, उसी दौरान कंचन ने फांसी लगा ली। साक्षी जब वापस लौटी तो उसने कंचन को फंदे से लटका हुआ पाया। उसने तुरंत मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक और अन्य लोगों ने कंचन को फंदे […]