Month: December 2024

Noimg

प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : नेहरू युवा केन्द्र भागलपुुर व मेरा युवा भारत भागलपुर के बैनर तले रविवार को सनलाइट मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ . जिसमें फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. मैच के रेफरी पूर्व फुटबॉलर ललन कुमार सुमन ने बताया किफुटबॉल मैच में मैन ऑफ द मैच कृशु कुमार कृष्णा को सुभारत शिवम, गुड कीपिंग के लिए सावन कुमार पासवान व प्रिंस कुमार को अभाविप के खेल प्रमुख संजीव नागर सुमन व रवि कुमार को बेस्ट डिफेंस के लिए अभाविप के जिला सह संयोजक कुंदन राज पोद्दार व अश्विनी कुमार यादव ने संयुक्त रूप से मेडल व मेमेंटो देकर सम्मानित किया. रनर अप टीम के कप्तान सावन कुमार पासवान को ललन कुमार मालाकार व संजय यादव […]

Noimg

महान गणितज्ञ रामानुजन के जन्मदिवस सह राष्ट्रीय गणित दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : सेंट केरेंस ( अब पार्थ इंटरनेशनल स्कूल ) नारायणपुर में रविवार को महान गणितज्ञ रामानुजन के जन्मदिवस सह राष्ट्रीय गणित दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा के प्राचार्य रोशन लाल , शिक्षक अमूल्य कुमार वर्मा व लाइब्रेरियन अजीत कुमार ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक एलएस आंबस्कर के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया. नवोदय के प्राचार्य रोशन लाल ने कहा कि बच्चों ने साइंस और मैथ के गुढ़ रहस्यों को सजाकर माॅडल के रूप में प्रदर्शित कर खुद की वैज्ञानिक सोच से अवगत कराया है. शिक्षक पिंटू कुमार ने बताया कि बच्चों ने प्रदर्शनी में जल संचयन , बिजली प्रबंधन सह अलार्म , कृषि कार्य मे ड्रिप सिंचाई से पौधे तक जल पहुंचाने की […]

Noimg

गरैया के राजेश ठाकुर के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 45,440 रुपये ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। परवत्ता थाना क्षेत्र के गरैया निवासी राजेश ठाकुर साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने उनके खाते से 45,440 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने नवगछिया साइबर थाना में आवेदन देकर अपने रुपये वापस दिलाने की मांग की है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का बहाना राजेश ठाकुर ने बताया कि 21 दिसंबर की सुबह करीब 10:30 बजे उनके मोबाइल नंबर पर तीन अज्ञात नंबरों – 7632010067, 8967458678 और 6205797178 – से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को ब्लॉक कार्यालय का कर्मी बताते हुए कहा कि उनका प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पैसा रुका हुआ है। कॉल करने वाले ने खाते की जांच करने या “एनीडेस्क” ऐप का नंबर देने की बात कही। ठगों […]

Noimg

चोरी कांड के तीन अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। विगत माह 30 नवंबर को गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी वादी नितीश कुमार पिता स्व सुरेश सिंह के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि इनके दुकान माँ गायत्री कृषी सेंटर से गेहूँ का बीज एवं मक्का का बीज तथा नकद 35 हजार रूपया अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या 274/24 सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज किया गया था। कांड अनुसंधान के क्रम में मानवीय एवं सीसीटीबी फुटेज के आधार पर कांड में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाइंगांव निवासी राजा कुमार पिता सत्यनारायण मंडल, चंदन कुमार पिता दुर्गे मंडल और रौशन कुमार पिता उपेन्द्र मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। DESK 04 B

भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी की शब्तादी जयंती समारोह को सुशासन दिवस के रूप में मनाने की तैयारी पर चर्चा ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर के भाजपा विधायक ई शैलेंद्र की उपस्थिति में एनडीए कार्यालय बिहपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बैठक हुई। जिसमें 25 दिसंबर को पूर्व पीएम भारत रत्न स्व अटलबिहारी वाजपेयी की शब्तादी जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने व सुशासन दिवस के रूप में मनाने तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक में बिहपुर मंडल मुख्यालय अध्यक्ष दिलीप मेहता, उत्तरी मंडल अध्यक्ष ब्रजेश चौधरी, नारायणपुर मंडल उत्तरी मंडल अध्यक्ष ब्रजेश नागर व मुख्यालय मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता समेत खरीक दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बाल्मिकी मंडल व मुख्यालय मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने 25 को उनके मंडल से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के नडीए कार्यालय बिहपुर में होने वाले वाजपेयी शब्तादी जयंती समारोह में शामिल होने की बात कही। इस […]

राष्ट्रीय गणित दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर प्रातःकालीन सभा में श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत रामानुजन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। राष्ट्रीय गणित दिवस की महत्ता भारत सरकार ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की अद्वितीय उपलब्धियों के सम्मान में 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस घोषित किया था। इसकी घोषणा 26 फरवरी 2012 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मद्रास विश्वविद्यालय में रामानुजन की 125वीं जयंती के उद्घाटन समारोह के दौरान की थी। गणित के जादूगर को याद किया गया विद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल ने कहा कि रामानुजन का गणित के प्रति अगाध प्रेम और योगदान उन्हें गणित का जादूगर […]

तीन दिवसीय एथलेटिक प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

भागलपुर। भागलपुर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ समारोह आज धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा के उपसभापति नरेंद्र नारायण यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस आयोजन में जिले के सभी खेल संघों के अध्यक्ष, सचिव और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की भागीदारी इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 30 संस्थाओं के लगभग 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 300 बालिकाएं और 400 से अधिक बालक शामिल थे। मुख्य अतिथि और उद्घाटनकर्ता का स्वागत कीट बैंड की धुनों के साथ किया गया। संघ के अध्यक्ष जेट हसन ने नरेंद्र नारायण यादव को बुके, मोमेंटो और शाल देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान मसाला दौड़ में भाग लेने वाले भागलपुर […]

भागलपुर सैनिक स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘स्वरांजलि’ का भव्य आयोजन ||GS NEWS

बिहपुरभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर। सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव ‘स्वरांजलि’ का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन मंत्री ख्यालीराम, प्रदेश सचिव प्रदीप कुशवाहा, लक्ष्मी नारायण डोकनिया, सचिव उपेंद्र रजक, अध्यक्ष डॉ. चंद्रभूषण सिंह, क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख राणा प्रताप सिंह और प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिक्षा का उद्देश्य और संदेश इस अवसर पर ख्यालीराम ने छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए कहा कि नेतृत्व कौशल, व्यक्तित्व विकास और देशभक्ति को बढ़ावा देना ही शिक्षा का मूल उद्देश्य होना चाहिए। राणा प्रताप ने वर्तमान शिक्षा प्रणाली में समझ विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं, उपेंद्र रजक ने विद्यालय की शिक्षा का मुख्य उद्देश्य […]

सैकड़ों जदयू और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थामा राजद का दामन, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनसमर्थन हासिल करने के लिए सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आज भागलपुर के टाउन हॉल में आगमन हुआ। कार्यक्रम के दौरान सुल्तानगंज से चंदन सिन्हा के नेतृत्व में सैकड़ों जदयू और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। चंदन सिन्हा ने छोड़ा जदयू, थामा तेजस्वी का हाथ चंदन सिन्हा, जो पहले जदयू के सक्रिय सदस्य थे, ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राजद का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा, “जब हिंसा बढ़ती है, तो बुद्ध जन्म लेते हैं। जब जुल्म बढ़ता है, तो सुभाष चंद्र बोस जैसे नेता उभरते हैं। और जब युवाओं में जोश […]