Month: December 2024

हवाई अड्डा निर्माण के विरोध में किसानों का धरना: चिन्हित उपजाऊ जमीन देने से इनकार, प्रस्ताव वापस लेने की मांग ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

भागलपुर। सुल्तानगंज में प्रस्तावित हवाई अड्डा निर्माण को लेकर किसानों का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को कस्बा, सुजापुर, मंझली मौजा और कमरगंज के किसानों ने चिन्हित जमीन पर धरना प्रदर्शन कर अपनी जमीन देने से साफ इनकार कर दिया। किसानों ने इसे सिंचित और उपजाऊ जमीन बताते हुए निर्माण प्रस्ताव को तुरंत वापस लेने की मांग की। धरना में शामिल किसानों का कहना था कि यह जमीन उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। इस उपजाऊ भूमि पर साल में तीन फसलें—धान, गेहूं और मूंग—उगाई जाती हैं। गंगा पंप नहर योजना के माध्यम से क्षेत्र में सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था है, और यही जमीन उनके परिवारों की रोजी-रोटी का सहारा है। ‘भूमिहीन बन जाएंगे किसान’ धरना में शामिल किसान […]

भागलपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव: महिलाओं से किया संवाद, कहा- हमारी सरकार आई तो हर योजना होगी धरातल पर लागू ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर। बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव रविवार को टाउन हॉल में आयोजित कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले महिलाओं से संवाद स्थापित किया और राजद गठबंधन की सरकार बनने पर योजनाओं को प्राथमिकता से लागू करने का वादा किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर बिहार में उनकी सरकार बनी, तो *’माई बहिन मान योजना’ के तहत हर महिला को हर महीने ₹2500 दिए जाएंगे। इसके साथ ही, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त कर दी जाएगी। उन्होंने वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन को ₹400 से बढ़ाकर ₹1500 करने और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत घटाकर ₹500 करने की भी घोषणा की। हर परिवार को ₹6000-₹7000 का लाभ तेजस्वी […]

Noimg

राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में चयनित मध्य विद्यालय मोहनपुर के पांच खिलाड़ियों को डीएम ने सम्मानित कर किया रवाना ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

सहरसा,अजय कुमार : राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर अंतर्गत मध्य विद्यालय मोहनपुर के u–14 बालिका वर्ग में चयनित स्मृति कुमारी, पिता बिजेंद्र चौधरी एवं राजनंदनी कुमारी, पिता अमोद कुमार राय और u–14 बालक वर्ग में अंकित कुमार, पिता धीरेन्द्र राय को जिला पदाधिकारी श्री वैभव चौधरी के द्वारा सम्मानित करते हुए सहरसा जिला से लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय खेल में भाग लेने और बेहतर प्रदर्शन हेतु सम्मानित कर रवाना किया गया। बधाई देते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि यह सहरसा जिला के लिए गर्व की बात है। वहीं जिला खेल पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मौके पर नेटबॉल संघ के जिला अध्यक्ष आनन्द कुमार झा, संरक्षक प्रमोद […]

Noimg

सिस्टर निवेदिता विश्वविद्यालय कार्यक्रम में बीएनमंडल की 28 सदस्यीय टीम भाग लेगी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

सहरसा,अजय कुमार : सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी, पश्चिम बंगाल में आयोजित 38 वां ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय युवा उत्सव प्रतियोगिता में बी एन मंडल विश्वविद्यालय की टीम हिस्सा लेने जा रही है। टीम का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 21 से 25 दिसंबर तक सर्वनारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय में चल रहा है। जानकारी देते हुए क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त सचिव डॉ. जैनेन्द्र कुमार ने बताया कि ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय युवा उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन 8 जनवरी से 12 जनवरी 2025 तक होगा। इसमें बी एन मंडल, मधेपुरा की 28 सदस्यीय इसमें हिस्सा लेगी। टीम नृत्य और संगीत, रंगोली, कार्टूनिंग, मूर्तिकला, भाषण, वाद-विवाद, फोटोग्राफी, कोलाज, पोस्टर मेकिंग सहित कई अन्य इवेंट में हिस्सा लेगी। टीम का मैनेजर डॉ. गौतम […]

Noimg

ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सांसद व विधायक का पुतला फूंका ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

सहरसा,अजय कुमार : शहर के बंगाली बाजार रेलवे ढाला समपार संख्या 31 पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर कोशी युवा संगठन के संस्थापक सह जन सुराज युवा जिलाध्यक्ष सोहन झा के नेतृत्व में रविवार को शंकर चौक पर सांसद व विधायक का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन में पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना भी शामिल होकर अपना समर्थन दिया। पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोशी युवा संगठन के संस्थापक सह जन सुराज के युवा जिलाध्यक्ष सोहन झा ने कहा कि स्थानीय विधायक एवं सांसद द्वारा जिस जगह ओवरब्रिज बनना था उस जगह को बदलने के लिए सरकार को प्रस्ताव दिया जो बहुत निंदनीय है जबकि 25 वर्षों की तपस्या के बाद सहरसा में बंगाली बाजार ढाला […]

Noimg

भागलपुर रंग महोत्सव के दूसरे दिन लोक कला और रंगमंच का अद्भुत संगम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर रंगग्राम जन सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 11वें भागलपुर रंग महोत्सव 2024 के दूसरे दिन का शुभारंभ कला केंद्र लाजपत पार्क में हुआ। उद्घाटन संगीता तिवारी, डॉ. सुमन सोनी, पम्मी अंबष्ट, अंजलि घोष, मिनी कुमारी और अनुपमा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। अपसंस्कृति के खिलाफ लोक कला, रंगकर्म और राष्ट्रीय एकता को समर्पित इस महोत्सव में असम की लोक परंपरा पर आधारित बिहू नृत्य और माउंट फारबिस स्कूल की छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। दिनभर के कार्यक्रम में लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य और मंजूषा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शहर के घंटाघर चौक, आदमपुर चौक, माणिक सरकार चौक और कोतवाली चौक पर नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति […]

नवोदय नगरपारा में ध्यान शिविर आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा के प्रांगण में भागलपुर खेल कूद प्राधिकरण के सचिव योगासन गुरु एसपी कुमार के नेतृत्व में शनिवार को विश्व ध्यान दिवस मनाया गया। नियमानुसार सभी बच्चों व शिक्षकों को ध्यान कराया गया। प्राचार्य रोशन लाल ने कहा मन की शांति के जरिए लोगों को ध्यान के लिए प्रेरित करके सकारात्मक जीवन की ओर ले जाना है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत द्वारा सह प्रायोजन एक मसौदा प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस घोषित किया है। इस प्रस्ताव को अपनाने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के अनुरूप हमारे सभ्यतागत सिद्धांत तथा संपूर्ण मानव कल्याण और इस दिशा में विश्व के नेतृत्व के प्रति […]

अनुमंडलीय अस्पताल के एमएनसी यूनिट तक बनेगी नई सड़क, कार्यपालक पदाधिकारी ने किया निरीक्षण ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया। अनुमंडलीय अस्पताल में नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को सुविधाजनक पहुंच प्रदान करने के लिए मदर न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एमएनसी) तक सड़क निर्माण की योजना बनाई गई है। शनिवार को नवगछिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने अस्पताल परिसर में एमएनसी यूनिट तक पहुंचने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। मुकेश कुमार ने कहा कि नवजात बच्चों और उनके माता-पिता को अस्पताल पहुंचने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए मुख्य द्वार से एमएनसी यूनिट तक सड़क का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों से निर्माण कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर वरुण कुमार, अस्पताल प्रबंधक रमन कुमार, नगर परिषद के […]

भवानीपुर पुलिस ने पुआल के ढेर से बरामद की 60.48 लीटर अवैध विदेशी शराब ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा तीनगछिया पासवान टोला के पास भवानीपुर पुलिस ने शुक्रवार रात गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पुआल के ढेर से सात कार्टन में 336 पीस फ्रूटी पैक (60.48 लीटर) अवैध विदेशी शराब बरामद की। पीटीसी शिवपूजन ठाकुर ने बताया कि शराब की निगरानी कर रहा एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा। पुलिस बल ने उसे खदेड़ा, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि मामले में मद्य निषेध अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। DESK 04 B