Month: December 2024

नवगछिया की कहकशां परवीन बनीं बिहार बालिका क्रिकेट (अंडर 19) टीम का हिस्सा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: नवगछिया क्रिकेट क्लब की प्रतिभाशाली खिलाड़ी कहकशां परवीन ने बिहार का नाम रोशन किया है। उनका चयन बिहार बालिका क्रिकेट (अंडर 19) टीम में हुआ है। यह चयन बिहार सरकार के खेल विभाग द्वारा पटना में आयोजित ट्रायल में किया गया। क्लब के कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि कहकशां की कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन का यह परिणाम है। उन्होंने इसे नवगछिया के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण बताया। कहकशां के चयन पर खेल जगत से जुड़े कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में रामदेव प्रसाद यादव, घनश्याम प्रसाद, राम कुमार साहू, प्रेम सागर उर्फ़ डब्लू यादव, संतोष कुमार, कंचन सिंह, राजेश कुमार राजू, अशोक सिंह, अखिलेश पांडे और अनुराग साह […]

विवाहिता को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, मामला दर्ज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के कोसी पार कदवा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को देर रात चचेरे भाई के साथ आपत्तिजनक स्थिति में ससुराल वालों ने पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। मामला प्रतापनगर कदवा का है। पिछले पांच साल की कहानी: महिला ने पांच वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग के चलते गांव के ही एक युवक से शादी की थी। युवती के परिजनों ने तब कदवा थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था, जो अब नवगछिया व्यवहार न्यायालय में विचाराधीन है। हालांकि, परिजनों ने बाद में महिला की शादी दूसरी जगह कर दी। चचेरे भाई से रिश्ते का खुलासा: शादी के बाद महिला का अपने चचेरे भाई से प्रेम संबंध हो गया। दोनों गुपचुप तरीके से मिलते रहे। इस बात की जानकारी […]

Noimg

झंडापुर एनएच 31 पर खड़ी ट्रक से 15 हजार, मोबाइल और कागजात की चोरी ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारDESK 04 B0

नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र स्थित एनएच 31 पर पेट्रोल पंप के सामने खड़ी एक ट्रक से मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने 15 हजार रुपये, मोबाइल और वाहन के कागजात चोरी कर फरार हो गए। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है।पीड़ित ट्रक चालक बबलू मिश्रा निवासी: मणिफुलकाहा, कांटी थाना क्षेत्र, मुजफ्फरपुर ने बताया कि ट्रक पर मुर्गी का दाना लोड था, जिसे मुजफ्फरपुर से कोलकाता ले जाया जा रहा था। ट्रक को एनएच 31 पर पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर चालक सो गया था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने ट्रक की सीट के नीचे रखे बैग से 15 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और वाहन के कागजात चुरा लिए और पूरब दिशा की ओर फरार हो […]

मानव श्रृंखला बनाकर किया हिंसा का विरोध | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शनिवार को नारायणपुर प्रखंड के बलहा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने मानव श्रृंखला बनाकर अपना विरोध दर्ज कराया। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य शिव शंकर सिन्हा ने बताया कि मानव श्रृंखला संस्था के लोक शिक्षा समिति बिहार की पहल पर बनाया गया था। सभी ने इस पहल का समर्थन किया। मानव श्रृंखला स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर के बलहा 14 नंबर मुख्य सड़क तक बनाया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि पड़ोसी राष्ट्र बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद वहां रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। वर्तमान सरकार द्वारा हिन्दू साधु संतो को गिरफ्तार कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है […]

कबाला जमीन पर आधा दर्जन दबंगों नें वर्षों से किया है कब्जा | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

पीड़ित किसान ने अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष से लगाया न्याय की गुहार नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्हकार जयरामपुर निवासी किसान सागर शर्मा पिता स्व छोटेलाल शर्मा ने खगरिया जिलांतर्गत बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर मौजा स्थित कबाला जोत जमीन पर अपराधियों व दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने को लेकर बेलदौड़ अंचलाधिकारी एवं थाना में आवेदन देकर ऊचित न्याय की गुहार लगाया है। पीड़ित किसान ने आवेदन में लिखा है कि सकरोहर मौजा स्थित खाता 00, खसरा 1626, रकवा 0 एकड़ 77 डिसमिल एवं खाता 537, खसरा 1626, रकवा 17 कट्ठा 14 धुर मेरे कबाला जमीन पर बेलदौड़ थाना क्षेत्र के सकरोहर निवासी अभियूक्त शंभु शर्मा, चुहालाल शर्मा, सीताराम शर्मा, मिथलेश शर्मा, विलास शर्मा, कैलाश शर्मा, गुजो शर्मा और लेधो […]

नेशनल नेट बॉल खेल प्रतियोगिता के लिए जिले के एक मात्र मध्य विद्यालय मोहनपुर से पांच खिलाड़ियों का चयन ||GS NEWS

भागलपुरDESK 04 B0

अजय कुमार : सहरसा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में 25 दिसम्बर से 28 दिसंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय U14 नेटबॉल खेल प्रतियोगिता के लिए सहरसा जिलांतर्गत सिमरी बख्तियारपुर के मध्य विद्यालय मोहनपुर से तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है. बालिका वर्ग में स्मृति कुमारी,राजनंदनी कुमारी, बालक वर्ग में अंकित कुमार के चयन होने पर विद्यालय और गांव में हर्ष का माहौल है.राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने के उपरांत खिलाड़ियों का सम्मान समारोह मध्य विद्यालय मोहनपुर के प्रांगण में किया गया.जिसमें खिलाड़ियों को उनके बेहतर प्रदर्शन और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्याश्रम क्लासेज द्वारा शील्ड एवं टीशर्ट देकर सम्मानित किया गया. वहीं चेन्नई में 28 से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाले एन एफ आई के […]

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता: नवगछिया ने कबड्डी और लगोरी में हासिल की जीत ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया नेहरू युवा क्लब, भागलपुर द्वारा लगोरी संघ नवगछिया के तत्वावधान में 20 और 21 दिसंबर 2024 को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छह बालक और दो बालिका टीमों ने भाग लिया। कबड्डी (बालक/बालिका), बैडमिंटन, 100 मीटर दौड़ और लगोरी जैसे खेलों में जोरदार मुकाबले हुए। कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में खगड़िया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नवगछिया दूसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में भी खगड़िया ने अपनी उत्कृष्टता दिखाई। बैडमिंटन प्रतियोगिता बैडमिंटन में खगड़िया की टीम ने बाजी मारी, जबकि नवगछिया की टीम को दूसरा स्थान मिला। लगोरी प्रतियोगिताबालिका वर्ग में नवगछिया ने खगड़िया को 2-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में छह टीमों के बीच […]

जे. पितचैया का जन्मदिन बॉल बैडमिंटन दिवस के रूप में मनाया ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

बिहपुर के रेलवे मैदान पर शनिवार को केक काटकर बॉल बैडमिंटन के प्रथम अर्जुन पुरस्कार विजेता जे. पितचैया का 107वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के निर्देशानुसार बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ ने इस अवसर पर राज्यभर में बॉल बैडमिंटन दिवस मनाने का आयोजन किया। इस दौरान महासंघ के संयुक्त सचिव और बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि जे. पितचैया ने राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में ‘स्टार प्लेयर ऑफ इंडिया’ का खिताब जीता। उन्हें भारत सरकार द्वारा 1970 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा कि पितचैया बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए हमेशा आदर्श रहेंगे। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य […]

बीड़ी जलइले जिगर से पिया जिगर मा बड़ी आग है.. ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

राजनीति पर बोली अब ना बाबा ना – पूजा चटर्जी पूजा चटर्जी के गीतों पर युवकों ने लगाये ठुमके प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। विक्रमशिला महोत्सव के दूसरे दिन इंडियन आइडल सीजन-थ्री की फाइनलिस्ट पूजा चटर्जी के गाये फिल्मी गीतों पर दर्शकों ने भी खूब ठुमके लगाये। काले रंग के ड्रेस में पूजा खूब आकर्षक लग रही थी। पूजा ने स्टेज पर आकर पहले दर्शकों का अभिवादन किया फिर किशोर कुमार के गाये गीत ओ मेरे दिल के चैन… गाया। इसके बाद भोजपुरी भक्ति गीत निमिया के डाढ़ी मैया झुलेली झुलनिया… प्रस्तुत किया। बीडी जलइले जिगर से पिया, जिगर मा बड़ी आग है, ये मेरा दिल प्यार का दीवाना… लैला ओ लैला कैसी हो लैला… दमादम मस्त कलंदर… थारा बिना लागे नाहीं मारा […]

नगर निगम प्रशासन ने कई पार्षदों पर दर्ज कराया मामला, पार्षदों ने दी आंदोलन की चेतावनी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर: नगर निगम प्रशासन और पार्षदों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों अपनी मांगों को लेकर नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव रंजन का पुतला दहन करने के बाद नगर निगम प्रशासन ने कई पार्षदों के खिलाफ जोगसर थाना में मामला दर्ज कराया है। इस कार्रवाई से नाराज नगर निगम के सभी पार्षदों ने एकजुट होकर आंदोलन की चेतावनी दी है। वार्ड संख्या 30 के पार्षद अभिषेक आनंद ने कहा कि यदि 72 घंटे के भीतर दर्ज मामला वापस नहीं लिया गया तो सभी पार्षद नगर निगम परिसर स्थित अंबेडकर मूर्ति के पास भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस विवाद से नगर निगम में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पार्षदों का कहना है कि उनकी मांगों को दबाने […]