Month: December 2024

रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान जोगीवीर निवासी आकाश कुमार उर्फ कारू के रूप में हुई है। मृतक के दादा ने बताया कि आकाश मंगलवार रात घर से गांजा पीने के लिए निकला था, लेकिन वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह किसी ने उसकी मौत की सूचना दी। शव जगदीशपुर हाल्ट के पास बैसाखी कुंडी के नजदीक बरामद हुआ। परिजनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए कुछ नामजद लोगों पर आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को बुलाकर मामले […]

Noimg

मिरहट्टी गांव के पास फोरलाईन में अंडरपास की मांग पर किसानों ने रोका काम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : सुल्तानगंज प्रखंड के मिरहट्टी पंचायत के पास बन रहे फोरलाईन निर्माण कार्य में अंडरपास नहीं बनने से हजारों किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को मिरहट्टी पंचायत के किसानों ने एकजुट होकर फोरलाईन निर्माण कार्य को बंद करा दिया। जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार ने किया समर्थन किसानों की मांग का समर्थन करते हुए जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार ने उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर अंडरपास निर्माण की मांग की। किसानों का कहना है कि अंडरपास नहीं बनने से उनकी खेती बुरी तरह प्रभावित हो रही है। जिला परिषद सदस्य ने रखी आपत्ति जिला परिषद सदस्य अरुण दास ने मीडिया को बताया कि अंडरपास की मांग को लेकर जिला […]

Noimg

मनीष कुमार मिश्रा के नाम से फर्जी शिकायत कर अभियंता पर लगाया आरोप ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

भागलपुर : भ्रष्टाचार मुक्त भारत मिशन के निदेशक और जनहित पार्टी के बिहार प्रांत उपाधीक्षक डॉक्टर मनीष कुमार मिश्रा के नाम से अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर मालदा मंडल के एक अभियंता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस प्रकरण में डॉक्टर मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायत में उनके नाम, पते और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन हस्ताक्षर उनका नहीं है। डॉ. मनीष कुमार ने इस फर्जीवाड़े के खिलाफ महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रेल मंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री सहित केंद्र और राज्य सरकार के वरीय अधिकारियों को आवेदन भेजा है। मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। डॉ. मिश्रा ने जानकारी दी कि यह फर्जी आवेदन चार दिसंबर को भागलपुर पोस्ट […]

Noimg

इलाज के दौरान डिलीवरी महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, पति का आरोप – 20 से 25 गलत इंजेक्शन से हुई मौत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के एकता क्लिनिक में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंगारी गांव निवासी संतोष कुमार की 21 वर्षीय पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में हुई। बताया गया कि खुशबू को 17 दिसंबर को डिलीवरी का डेट था, लेकिन अत्यधिक दर्द होने पर परिजन उसे रविवार रात क्लीनिक लेकर पहुंचे। देर रात खुशबू ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी हालत नाजुक हो गई। पति संतोष कुमार ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने इलाज के दौरान लगातार 20 से 25 इंजेक्शन लगाए, जिससे खुशबू की हालत और बिगड़ गई। सुबह स्थिति गंभीर होने पर महिला को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) रेफर किया गया, जहां […]

Noimg

नवगछिया में गोपालपुर विधानसभा के मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित, सुशासन दिवस और मन की बात कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया स्थित पार्टी कार्यालय में गोपालपुर विधानसभा के सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री मुकेश राणा ने किया। बैठक की शुरुआत में सभी मंडल अध्यक्षों को जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, महामंत्री मुकेश राणा ने मंडल अध्यक्षों को डायरी और कलम भेंट की। इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने और बचे हुए बूथ समितियों के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाने की योजना बनाई गई। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सफल बनाने […]

Noimg

ससुराल वालों ने कर दी महिला की हत्या ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा थाना झल्लूदास टोला की घटना नवगछिया के रंगरा थाना झल्लूदास टोला के अखिलेश मंडल की पत्नी मोनी कुमारी की ससुराल वालों ने गले में फांसी का फंदा लगा हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची रंगरा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया. मृत महिला के शरीर पर ब्लेड से सीना और हाथ कई जगह जख्म के निशान है. गले में साड़ी से फंदा लगा शव को लटका पाया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. मृतक महिला के पिता कुतरूदास टोला के मानकेश्वर मंडल ने बताया कि दो वर्ष पूर्व मोनी कुमारी व अखिलेश […]

Noimg

साईंनाथ दरबार में धूमधाम से मनाई गई ब्रह्मलीन संतसेवी महाराज की 150वीं जयंती ||GS NEWS

ढोलबज्जानवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : शुक्रवार को अनुमंडल अंतर्गत सुप्रसिद्ध साईंनाथ दरबार में ब्रह्मलीन संतसेवी महाराज की 150वीं जयंती श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाई। साईंनगर सहौरा में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने संतसेवी महाराज की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संतमंत के प्रचार मंत्री लड्डू बाबा ने सत्संग का महत्व बताते हुए कहा कि “सत्संग का अर्थ है सत्य के साथ जुड़ना। सत्य से जुड़ने पर असत्य से दूर होने का मार्ग मिलता है। सत्संग सुनने से मानव जीवन का कल्याण होता है।” कार्यक्रम के दौरान श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने सत्संग की तुलना खेत की बाड़ से करते हुए कहा, “सत्संग में आने के बाद काम, क्रोध, मोह, लोभ, अहंकार जैसे […]

Noimg

श्रीनिवास रामानुजन मैथ टैलेंट टेस्ट में जिले भर में अव्वल स्थान किया प्राप्त ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर : पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा के छात्र-छात्राओं ने श्रीनिवास रामानुजन मैथ टैलेंट टेस्ट में जिले भर में अव्वल स्थान प्राप्त किया है. जिसका परिणाम गुरुवार की संध्या इंटरनेट पर प्रकाशित हुआ है .विज्ञान और गणित के क्षेत्र में बिहार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित श्रीनिवास रामानुजन मैथ टैलेंट टेस्ट में नवोदय विद्यालय के कक्षा षष्ठम के छात्र अमिष कुमार प्रथम, लक्ष्मी कुमारी द्वितीय, कृष राज तृतीय और आर्या राज ने नवम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है.साथ ही कक्षा नवम के छात्र रतन कुमार जिले में पांचवां , जागृति राज सातवां एवं कक्षा दसवीं की छात्रा भावना प्रियदर्शी ने छठा स्थान प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया है. सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को अव्वल […]

Noimg

सिविल सर्जन के आदेश के बाद भी अस्पताल में डॉक्टर नें नहीं दिया योगदान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : भागलपुर सिविल सर्जन के आदेश के बाद भी अस्पताल में डॉक्टर ने योगदान नहीं दिया. ढोलबज्जा एपीएचसी में सीएस के आदेश के बावजूद 10 दिन बाद भी डॉक्टर ने नहीं की ड्यूटी नवगछिया प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढोलबज्जा में एलोपैथ चिकित्सक कार्यरत नहीं रहने के कारण आमजनों को ईलाज में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. जिसको लेकर भागलपुर जिलाधिकारी के द्वारा सी०आर० नं० 15700 दिनांक- 12.11.2024 के आलोक में जनहित व कार्यहित में सिविल सर्जन डॉ अशोक प्रसाद ने 10 दिसंबर को ही पत्र जारी कर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश रौशन को दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढोलबज्जा में ओपीडी कार्य में ड्यूटी निर्धारित की थी. परंतु सिविल सर्जन […]

Noimg

बगरी एनएच 31 पर अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, शव की नही हुई शिनाख्त ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र अंगर्गत बगरी एनएच 31 सर्विस रोड पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अज्ञात एक वृद्ध का शव झंडापर पुलिस ने बरामद किया है। सफेद दाढ़ी मूंछ खादी कुर्ता उजला धोती में वृद्ध की उम्र करीब 70 वर्ष है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि वृद्ध ख़रीक तरफ से बिहपुर की ओर पैदल जा रहा था। बगरी सर्विस रोड पर अचानक सड़क किनारे बेरिकेटिंग के समीप वह बैठा। वही अगले कुछ ही पल में वृद्ध बैठे-बैठे लुढ़क गया। स्थानीय दुकानदारों ने समीप जाकर देखा तो वृद्ध की मौत हो चुकी थी। शव होने की सूचना मिलते ही झंडापुर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर शोशल साइट व […]