Month: March 2025

Noimg

अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी पर “अटल विरासत सम्मेलन” का आयोजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने की शिरकत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय होटल में ‘अटल विरासत सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शहनवाज़ हुसैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी भागलपुर इकाई के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शहनवाज हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी देश के सर्वमान्य नेता थे, जिनका बहुआयामी व्यक्तित्व सभी नेताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत था। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने […]

Noimg

विकसित भारत युवा सांसद 2025 का दो दिवसीय कार्यक्रम तिलकामांझी विश्वविद्यालय में हुआ शुरू ||GS NEWS

बिहारभागलपुरभारतDESK20250

भागलपुर: विकसित भारत युवा संसद 2025 का आगाज आज तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में हुआ। यह दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन टीएमबीयू के कुलपति प्रो. जवाहरलाल, रजिस्ट्रार प्रो. रामाशीष पूर्वे, DSW प्रो. विजेंद्र कुमार, प्रॉक्टर प्रो. अर्चना कुमारी साह, NSS के कोऑर्डिनेटर डॉ. राहुल कुमार और युवा अधिकारी जनक राज मीणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. जवाहरलाल ने कहा कि इस कार्यक्रम में भागलपुर जिले के साथ-साथ बिहार के अन्य जिलों के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए हैं। कुलपति ने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को देश की […]

सुल्तानगंज में जमीन विवाद के चलते हिंसक झड़प, तीन लोग घायल ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरमारपीटDESK20250

भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 स्थित पेट्रोल पंप के समीप जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच भीषण मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे, खंती और कुदाल से हमला किया।घटना के दौरान एक पक्ष के दो सगे भाई, जितेन्द्र और अजीत, पिता सुभाष चंद्र कुशवाहा घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से चाचा दीपक और भतीजा सुमन भी चोटिल हुए। घायलों को तत्काल सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।इस घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सुल्तानगंज थाना में आवेदन दिया है। पुलिस […]

Noimg

राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी वॉलिंटियरों के द्वारा हुई महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के बनारसीलाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय नवगछिया के अंतर्गत कार्यक्रम के प्रथम सत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी वॉलिंटियरों के द्वारा महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई. इस सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक एवं दो के बच्चों ने संयुक्त रूप से भाग लिया भाग लिया. कार्यक्रम के दूसरे सत्र की शुरुआत कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कुमारी दीपशिखा के द्वारा महिला सशक्तिकरण संबोधन से शुरू हुआ. इस संबोधन के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बहुत बच्चों सहित श्याम रंजनी द्वारा प्रस्तुति दी गई .इसमें सभी स्वयंसेवक सहित कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.विकास कुमार डॉ. कुमारी दीपशिखा, राजेश कनोडिया, आन्नु प्रिया, मीनाक्षी कुमारी, बादल ,नीतीश ,राधे, विक्रम, प्रिंस, आशीष जीसू, नेहा, मौसमी, काजल, अर्चना ,सिमरन, रौनक […]

Noimg

बालू लदे ट्रैक्टर के पलटने से युवक की मौत, पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK20250

नवगछिया : बाबा बिसुराउत सेतु पहुंच पथ पर पेट्रोल पंप के पास एक बालू लदा ट्रैक्टर पलटने से 18 वर्षीय युवक अमोद कुमार की मौत हो गई। अमोद कदवा थाना क्षेत्र के बोड़वा टोला का निवासी था और उसका पिता सिकंदर पासवान है। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर मधेपुरा जिला चौसा की ओर जा रहा था, तभी अचानक सामने एक बाइक आने पर ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगाया, जिससे ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। इस घटना में अमोद सड़क किनारे टहल रहा था और ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। उसे गंभीर चोटें आईं। कदवा थाना के एएनआई ललन झा ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा। चिकित्सकों ने […]

Noimg

युवती ने आरोपितों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से की न्याय की गुहार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र के भवनपुरा निवासी बबलू साह की पुत्री आरती कुमारी ने नवगछिया के पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन देकर न्याय की मांग की है। आवेदन में उसने अखिलेश साह, प्रवीण चौधरी, पप्पू चौधरी, सुमित मंडल, और मुलायम मंडल को आरोपित बनाया है।आरती कुमारी ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उसे गाली-गलौज करते हुए थ्रिनट से गोली मारने की धमकी दी। इसके साथ ही, आरोपितों ने उसे अपहरण करने की भी चेतावनी दी है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आरती की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। DESK2025

Noimg

रंगदारी की मांग पर मारपीट का मामला, पीड़ित ने नवगछिया थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के नगरह के चीचू मंडल ने रंगदारी नहीं देने पर स्थानीय कैलाश मंडल के खिलाफ मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है, जिसमें उसने बताया कि कैलाश मंडल ने 15 दिन पहले उसके घर आकर कहा कि उसके पास बहुत खेत हैं और उसे खाने-पीने के लिए 40 हजार रुपये की रंगदारी देनी होगी।19 मार्च को कैलाश मंडल ने फिर से रंगदारी की मांग करते हुए पीड़ित के साथ मारपीट की और उसकी जेब से 2,000 रुपये निकाल लिए। जब पीड़ित की पत्नी और भाई बचाने आए, तो उनके साथ भी कैलाश मंडल ने मारपीट की। इसके अलावा, पीड़ित को रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी भी दी […]

रंगरा थानांतर्गत 54 किलो अवैध गांजा बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK20250

नवगछिया: पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में अवैध शराब, हथियार एवं मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रंगरा थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 किलो अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम झल्लुदास टोला स्थित शालीग्राम मंडल के घर पर भारी मात्रा में गांजा रखा गया है, जिसे वह बिक्री के लिए तैयार कर रहा था। सूचना मिलते ही रंगरा थाना की पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची। पुलिस को देख शालीग्राम मंडल मौके से भागने लगा, लेकिन वह पुलिस से बच नहीं सका। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके घर से 54 किलो अवैध गांजा बरामद किया। इस संबंध में रंगरा थाना […]

Noimg

एसपी ने रंगरा थाना का किया वार्षिक निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK20250

नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने बुधवार को रंगरा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान नवगछिया अंचल निरीक्षक कुमार ब्रजेश और थाना के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया, जिसमें थाना सिरिस्ता, मालखाना, हाजत रूम, सीसीटीएनएस कक्ष और सम्पूर्ण थाना परिसर शामिल थे। एसपी ने थाना में रखी गई विभिन्न पंजियों और संचिकाओं की भी जांच की, जैसे गुंडा पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, आगन्तुक पंजी, मालखाना पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, और तख्तियां, और उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लंबित मामलों की समीक्षा की गई और संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए। अवैध शराब निर्माण, भंडारण और […]