Month: March 2025

भागलपुर जिला संतमत-सत्संग का दो दिवसीय 76वां वार्षिक महाधिवेशन भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

समापन के अवसर पर बिहपुर भाजपा विधायक महाधिवेशन में हुए शामिल नवगछिया के खरीक प्रखंड अंतर्गत नवादा हाट के समीप भागलपुर जिला संतमत-सत्संग का दो दिवसीय 76वां वार्षिक महाधिवेशन बुधवार को भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। समापन के अवसर पर बिहपुर विस भाजपा विधायक इ. शैलेंद्र उक्त महाधिवेशन में पहुंचे। जहां उन्होंने पूज्य संत महर्षि मेंही परमहंस महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया। वहीं उपस्थित पूज्य गुरुदेव स्वामी चतुरानन्द महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात श्री शैलेंद्र ने स्वामी चतुरानन्द महाराज का माल्यार्पण कर व उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया। इस मौके विधायक श्री शैलेंद्र ने सत्संग सुनने पहुंचे हजारों श्रोताओं से संतमत-सत्संग के वार्षिक महाधिवेशन में आए विद्वान संत महात्माओं के प्रवचन रूपी अमृतवाणी […]

Noimg

स्वास्थ विभाग के कार्यों की हुई समीक्षा ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK20250

भागलपुर। समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग एवं समेकित बाल विकास परियोजना के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाव्या के माध्यम से ऑनलाइन परामर्श देकर इलाज, नवजात कमजोर शिशु का एसएनसीयू में रेफर करना, प्रसव पूर्व जांच हेतु पंजीकरण, प्रसव पूर्व चार जांच, गर्भवती महिलाओं के बीच 180 आयरन फोलिक एसिड टेबलेट का वितरण, परिवार नियोजन ऑपरेशन, पीपीआईयूसीडी इन्सरसन, पूर्ण टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, टीवी का इलाज की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी पैरामीटर में लगातार तीन महीने पर निचले पायदान पर रहने वाले पांच अस्पताल की जांच कराई जाएगी तथा संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहां के बीसीएम, बीएचएम एवं एमओआईसी को बुलाकर […]

मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधि के साथ बैठक आयोजित की गई। प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विधानसभा आम निर्वाचन आनेवाला है, इसलिए मतदाता सूची का अवलोकन ठीक से कर लिया जाए। अगर किसी का नाम छूट गया हो, अस्थाई तौर पर निवास नहीं करने के कारण कट गया हो, कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति जिनका नाम छूट गया है, वे सभी अपना नाम जुड़वा ले। जिनकी उम्र 17 वर्ष 9 माह हो गई है वे भी अपना नाम जुड़वाने हेतु प्रपत्र 6 भर दें, ताकि 1 सितंबर तक नाम जुड़ जाए। […]

Noimg

ग्रामीणों के द्वारा पुलिस पर पत्थरबाजी मामले में 24 नामजद और 4 अज्ञात अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

14 मार्च को अंतिचक थाना क्षेत्र में होली पर्व पर कासड़ी गांव में हुई थी पत्थरबाजी की घटना भागलपुर: 14 मार्च को अंतीचक थाना क्षेत्र के कासड़ी गांव में होली पर्व के दौरान हुडदंग कर रहे लोगों ने उग्र होकर पुलिस अधिकारियों और दण्डाधिकारी पर पत्थरबाजी और लाठी-डंडे से हमला किया था। इस घटना के बाद, दण्डाधिकारी द्वारा लिखित शिकायत पर अंतीचक थाना में केस दर्ज किया गया था। इस घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देशन में और नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। अनुसंधान के दौरान, पुलिस ने कुल 24 नामजद और 4 अज्ञात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया या आत्मसमर्पण करा […]

Noimg

बिहार में यदि कुछ नहीं बदला तो वह है पलायन की तस्वीर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: होली के बाद भागलपुर से लंबी दूरी तक जाने वाली ट्रेनों में बड़ी संख्या में भीड़ देखी जा रही है, खासकर उन लोगों की जो रोजगार की तलाश में बिहार से बाहर जा रहे हैं। विक्रमशिला एक्सप्रेस की कोचों की स्थिति काफी भयावह नजर आई, क्योंकि यात्री ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहे थे। यह यात्रा अक्सर 24 घंटे से ज्यादा लंबी होती है, लेकिन इसके बावजूद लोग अपनी जीवन-यापन के लिए पलायन करने को मजबूर हैं। यात्रियों का कहना है कि यदि बिहार में रोजगार के अवसर होते तो उन्हें बाहर जाकर रोजगार की तलाश नहीं करनी पड़ती। इस स्थिति से यह स्पष्ट होता है कि बिहार में सरकार का बदलाव हुआ है, सत्ता परिवर्तन हुआ […]

Noimg

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा ||GS NEWS

पुलिसबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना के समीप विशनपुर जिछो गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का प्रारंभ हो गया है। इस अवसर पर आज 551 कलश के साथ एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों महिलाएं शामिल हुईं। शोभायात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जो पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रही थी। इस श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास के रूप में वृंदावन से पधारी पूज्य डॉ. लवी मैत्रेई जी कथा का श्रवण कराएंगी, जिन्हें अपनी मधुर वाणी से भागवत कथा सुनाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। DESK2025

Noimg

20 मार्च को नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में डॉ० भीमराव अम्बेडकर रथ यात्रा आगमन को लेकर अहम बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में 20 मार्च को आयोजित होने वाली डाक्टर भीमराव अम्बेडकर रथ यात्रा के आगमन को लेकर जदयू अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष महेश दास के नेतृत्व में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक भागलपुर जदयू कार्यालय में जदयू के जिला पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से हुई, जिसमें रथ यात्रा के आगमन और जनसभा की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद, जदयू नेताओं ने राघोपुर पंचायत के शादपुर मैदान का स्थल निरीक्षण किया और वहां की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जदयू अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी और प्रदेश सचिव प्रभात कुमार रावत का स्वागत करते हुए उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में […]

Noimg

ब्लैक बेल्ट मोनी कुमारी ने दिया सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के विशेष शिविर के दूसरे दिन के कार्यक्रम में महाविद्यालय के हाल सी में प्रशिक्षु ब्लैक बेल्ट मोनी कुमारी ने सभी स्वयंसेवकों को सेल्फ डिफेंस संबंधित संबोधन व शारीरिक प्रशिक्षण दिया। मोनी कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत स्वयंसेवकों को व्यक्तिगत सुरक्षा के बारे में जागरूक होना चाहिए, क्योंकि वर्तमान समय में यह बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा की महत्वता और उसके उपायों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनकर ने की, जिन्होंने सभी राष्ट्रीय सेवा योजना के वालंटियरों को हरी झंडी दिखाकर महाविद्यालय से खादी भंडार के लिए रवाना […]

खरीक के चाेरहर गांव में हाईस्कूल व प्लस टू देने की मांग विधायक ने सदन में उठाया मुद्दा ||GS NEWS

खरीकनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बिहार विधानसभा के सदन में मंगलवार को बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक इं शैलेंद्र ने खरीक प्रखंड के चाेरहर गांव में हाईस्कूल व प्लस टू देने की मांग को उठाया। सदन में शिक्षा मंत्री के समक्ष विधायक ने कहा कि कोसी प्रभावित उक्त गांव में हाईस्कूल नही होने के कारण खास कर छात्राओं को भारी परेशानी होती है। जिस कारण छात्राओं व उनके अविभावकों में चिंता व काफी रोष है। विधायक श्री शैलेंद्र ने कहा, म वि से उत्तीर्ण होने के बाद छात्राएं हाईस्कूल व प्लस टू की शिक्षा से वंचित न रहे . इसलिए म वि चोरहर को हाईस्कूल व प्लस टू स्कूल में उत्मक्रित कर दिया जाय। विधायक की मांग को गंभीरता से लेते हुए सरकार […]

Noimg

सोनपुर मंडल की पहल: मक्का लोडिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए उठाए गए कदम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : सोनपुर मंडल ने मक्का लोडिंग को बढ़ावा देने और व्यापार को गति देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में रेलवे अधिकारियों, व्यापारियों, किसान प्रतिनिधियों और माल परिवहन से जुड़े विभिन्न हितधारकों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य मक्का लोडिंग में वृद्धि और इसके लिए आवश्यक सुविधाओं पर विचार-विमर्श करना था। नई कार्ययोजना से खुलेंगे विकास के रास्ते रेलवे अधिकारियों ने इस दौरान मक्का लोडिंग को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार करने की घोषणा की। इस योजना में निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: रेलवे के प्रयासों से व्यापार और किसानों को लाभ बैठक के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (रौशन कुमार) ने कहा कि रेलवे की […]