Month: March 2025

Noimg

प्याज के बोरी के बीच छुपा कर ले जा रहें शराब का बड़ा जखीरा बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

833.76 लीटर विदेशी शराब, 23 बोरा प्याज व पिकअप जप्त चालक फरार नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में नवगछिया पुलिस द्वारा अबैध शराब के विरुद्ध लगातार जारी अभियान के क्रम में मंगलवार को शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाई की गई है। मामले को लेकर नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने मंगलवार को नवगछिया थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि सोमवार की रात्री करीब 09 बजे गुप्त सूचना मिली की सफेद रंग पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अबैध शराब लेकर भागलपुर की ओर से मधेपुरा जा रहा है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाई करते हुए नवगछिया थाना एवं डीआईयू टीम द्वारा संयुक्त रूप से शिवानी पेट्रोल पंप के समीप वाहन जांच प्रारंभ किया। उसी क्रम में […]

Noimg
Noimg

नवगछिया से लापता दो नाबालिग छात्रा रोहतक हरियाणा से हुई बरामद ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK20250

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने रोहतक (हरियाणा) से सकुशल बरामद किया है। यह मामला 11 मार्च 2025 को सामने आया था, जब वादिनी (माँ) ने थाना में लिखित आवेदन दिया। वादिनी के अनुसार, उनकी नाबालिग पुत्री अपनी सहेली के साथ घर में अनुशासनहीनता कर रही थी, जिससे गुस्से में आकर उनके पति ने दोनों को डांटा। इसके बाद दोनों बच्चियाँ बिना कुछ बताए घर से कहीं चली गईं और फिर लौटकर वापस नहीं आईं। घटना के बाद, नवगछिया थाना में कांड संख्या 84/25 धारा-137 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के […]

Noimg

मारपीट के बाद इलाज के दौरान मजदूर की मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

मामला गोपालपुर अभिया गाछी टोला का नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना के अभिया गाछी निवासी कपिलदेव मंडल की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र संतोष कुमार ने बताया कि 6 मार्च को मनोज मंडल व अन्य ने उनके घर पर आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उनके पिता के सिर पर गंभीर चोटें आईं। गंभीर हालत में कपिलदेव को भागलपुर स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी गोपालपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई […]

Noimg

पति की तलाश में भटक रही महिला, ससुराल वालों ने किया तिरस्कार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली प्रियंका देवी आजकल अपने पति रंजीत सिंह की तलाश में भटक रही हैं। प्रियंका ने मंगलवार को रंगरा चौक प्रखंड के मुरली गांव पहुंचकर अपने पति को खोजने की कोशिश की, लेकिन वहां उसे अपने ससुराल वालों का तिरस्कार और दुर्व्यवहार झेलना पड़ा। प्रियंका का आरोप है कि रंजीत के परिवार ने उसे घर से भगा दिया और उसकी मदद करने से इनकार कर दिया। प्रियंका देवी ने इस मामले में रंगरा थाना और नवगछिया के पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार को आवेदन देकर न्याय की मांग की है। प्रियंका के मुताबिक, उनका और रंजीत का परिचय 2016 में हुआ था जब रंजीत ने उन्हें एक मिस कॉल किया था। प्रियंका ने कॉल […]

Noimg

अवैध खनन, ओवरलोडिंग के विरूद्ध समकालीन अभियान में 04 ट्रेक्टर मिट्टी लोड टेलर व जेसीबी जप्त , पांच गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध खनन, ओवरलोडिंग के विरूद्ध चलाए गए विशेष समकालीन अभियान के तहत नदी थाना एवं झंडापुर थाना पुलिस के द्वारा ग्राम जयरामपुर ढ़ाला के पास से 04 ट्रेक्टर मिट्टी लोड टेलर व जेसीबी के साथ भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा निवासी चंदन कुमार पिता मंटु पासवान, नयाटोला बिरबन्ना निवासी मो जुनैद अली पिता शहजाद अली, मनोहरपुर निवासी रघुनन्दन शर्मा पिता राम शर्मा, भवानीपुर निवासी फेको कुमार मंडल पिता झुनझुनी मंडल व बेगूसराय, नयागांव थाना क्षेत्र के राहटपुर निवासी जितेन्द्र कुमार पिता महेन्द्र तांती को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में नदी थाना कांड संख्या 15/25, धारा-303(2)/317 (2) बीएनएस एवं बीएमएमसी एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

Noimg

पति ने मोबाइल नहीं दिया तो पत्नी ने दी जान, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पति द्वारा मोबाइल घर से बाहर ले जाने से मना करने पर पत्नी ने आत्महत्या कर ली। यह घटना भागलपुर के पिरपैंती के अम्मापाली गांव में हुई, जहां भोलू मंडल की पत्नी नीति कुमारी ने तेलीय पदार्थ पीकर अपनी जान दे दी।घटनाक्रम के अनुसार, 14 मार्च को होली के दिन, नीति कुमारी शाम को अबीर खेलने के लिए घर से मोबाइल लेकर बाहर जाना चाहती थी। पति भोलू मंडल ने उसे मोबाइल ले जाने से मना किया, जिसके बाद पत्नी ने मारपीट शुरू कर दी। हालांकि, इस विवाद के बाद मामला शांत हो गया था।16 मार्च को जब भोलू की मां और अन्य परिजन उसकी बहन का प्रसव करवाने अस्पताल […]

अलंग गांव में मुनीलाल साह पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र के अलंग गांव में मुनीलाल साह पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने मुनीलाल साह के साथ मारपीट की और उन्हें तलवार से भी हमला कर जख्मी कर दिया।घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल मुनीलाल साह को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। पीड़ित के परिजनों ने इस मामले में सबौर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें कुछ स्थानीय लोगों पर हमले का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ग्रामीणों का […]

Noimg

होली के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों से खचाखच भरीं ट्रेनें ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : होली के बाद लोग अपने कार्यस्थलों पर लौटने लगे हैं, जिससे देश के विभिन्न शहरों जैसे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, और मुंबई जाने के लिए भागलपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है। सोमवार और मंगलवार को विक्रमशिला एक्सप्रेस में जनरल यात्रियों की लंबी कतारें लगीं, और सीट पाने के लिए यात्रियों को मुश्किलें उठानी पड़ीं। आरपीएफ इंस्पेक्टर रणधीर कुमार के अनुसार, दोनों दिन लगभग 2000 यात्रियों को बारी-बारी से कतारबद्ध करके ट्रेन में चढ़ाया गया। इसके अलावा, भागलपुर से पटना, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जाने वाली ट्रेनों में भी पर्याप्त संख्या में यात्री दिखाई दिए। DESK2025

Noimg

सैनिक कल्याण कार्यालय की जर्जर स्थिति: रिटायर्ड जवानों के कागजात सुरक्षित रखना हुआ मुश्किल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर का सैनिक कल्याण कार्यालय पूरी तरह से जर्जर हो चुका है और कार्यालय के दो छोटे कमरे में काम करना बेहद मुश्किल हो गया है। इस कार्यालय में भागलपुर सहित 9 जिलों के रिटायर्ड सैनिकों और शहीदों की विधवाओं के महत्वपूर्ण कागजी कार्य होते हैं। भवन की खराब स्थिति और जगह की कमी के कारण इन कागजात को सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती बन गई है। साल 2013 में सैंडिश कंपाउंड के पीछे एक नया भवन बनाने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसके बाद बिहार पुलिस भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अफसोस की बात है कि यह भवन आज तक पूरा नहीं हो सका है, जिससे यहां के कार्यों में लगातार दिक्कतें आ […]