Month: March 2025

Noimg

हिंदू सनातन धर्म के संवर्धन हेतु तीन दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : हिंदू सनातन धर्म के संवर्धन हेतु संस्कार निर्माण समिति भ्रमरपुर द्वारा ग्रामीण युवाओं में जागृति लाने के उद्देश्य से तीन दिनों का अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है। इस अनुष्ठान के पहले दिन, शनिवार 15 मार्च को सामूहिक हनुमान चालीसा का सरवर पाठ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुष भक्तों ने भाग लिया। दूसरे दिन, रविवार 16 मार्च को सामूहिक दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया, जिसमें लगभग 40 भक्तों ने पाठ किया। कुछ भक्तों ने सम्पुट पाठ भी किया, और अनेक माताएं पाठ सुनने के लिए बैठीं रही। सोमवार 17 मार्च को संपूर्ण रामचरित्र मानस का पाठ किया जाएगा। इसके बाद, अपराह्न 2:30 से 6:30 बजे तक वृंदावन धाम से पधारे प्रसिद्ध विद्वान डॉक्टर […]

बाल भारती विद्यालय में संघ द्वारा धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : बाल भारती विद्यालय, गौशाला रोड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नवगछिया के पदाधिकारियों ने होली मिलन समारोह को बड़े धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर प्रान्तीय घोष प्रमुख राजीव नयन ने सेक्सोफोन और बांसुरी की मधुर धुन से सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी स्वयंसेवक खुशी में झूमते हुए इस धुन का आनंद लेते रहे।नगर सह कार्यवाह मिथलेश ने ढोलक पर संगत की, जबकि अन्य संगीतकारों ने भी माहौल को खुशनुमा बनाया। जिला संघचालक विनोद केजरीवाल ने सभी स्वयंसेवकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए एकजुट होकर भाईचारे के साथ काम करने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत शाखा लगाकर खेल के आयोजन से हुई। नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख राजेश और जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख बमबम ने […]

हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र में साहू पेट्रोल पंप के पास एक हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान मधेपुरा जिले के पुरैनी निवासी कैलाश लाल के पुत्र सुबोध गुप्ता और प्रसाद साह के पुत्र श्रवण कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक पुरैनी से सबौर में एक शादी समारोह के लिए धर्मशाला बुक करने जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटी। घटना के तुरंत बाद 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा।चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया। […]

दूसरे जुमे की नमाज अदा करने उमड़े नमाजी ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

बिहपुर प्रखंड स्थित जामा मस्जिद में माह ए रमजान के दूसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को अदा की गई। जामा मस्जिद में इमाम हजरत मौलाना अबूसालेह फरीदी के अगुवाई मे लोगों ने नमाज अदा किया। प्रखंड के मिलकी, बभनगामा, झंडापुर, नयाटोला गौरीपुर, हिरदीचक, सहोडी, नन्हकार, औलियाबाद, लत्तीपुर, जमालपुर आदि मस्जिदों में भी जुमे की नमाज अदा की गई। बिहपुर के खानका ए आलिया फरीदिया मोहब्बतिया के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी एव नायव सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खॉ फरीदी ने बताया कि माह ए रमजान के जुमे की हर घड़ी दस-दस हजार जहन्नमी को जहन्नम से निजात (छुटकारा) मिलती है। DESK2025

Noimg

अज्ञात वाहन ने पैदल घर जा रहे मजदूर को मारा धक्का ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकसड़क दुर्घटनाDESK20250

इलाज के दौरान मौत, पसरा मातम नवगछिया पुलिस जिलांतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र के चापर मोड़ के समीप एनएच 31 पर शुक्रवार शाम अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर पैदल चल रहे मजदुर युवक को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। हादसे में मजदूर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने रंगरा थाना को सूचना देकर घायल को रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लेकर गए जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गई। मृतक युवक रंगरा के सहोडा निवासी सूरज कुमार पिता मनोज सिंह बताया गया। मृतक की पत्नी […]

Noimg

रेलवे की जमीन पर 35 साल पुराना महावीर मंदिर के निर्माण कार्य पर रेलवे प्रशासन ने लगाई रोक ||GS NEWS

बिहारभागलपुररेलवेDESK20250

भागलपुर: तिलका मांझी चौक के डिक्सन मोड़ के समीप स्थित 35 साल पुराना महावीर मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा था। पहले यह मंदिर खुले आसमान के नीचे था, फिर इसे झोपड़ी जैसी संरचना में बदला गया। अब पक्की दीवार बनाने का काम जारी था और ढलाई के लिए सेंटरिंग की जा रही थी, तभी रेलवे प्रशासन के कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचे और इस कार्य को रोक दिया। स्थानीय लोगों में इस फैसले को लेकर आक्रोश फैल गया, और उनका कहना था कि वे पिछले 35 वर्षों से इस मंदिर में पूजा करते आ रहे हैं और मंदिर से उनकी गहरी आस्था जुड़ी हुई है। इसलिए उनका यह प्रयास था कि मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाए। रेलवे प्रशासन ने […]

Noimg

ससुराल के प्रताड़ना से तंग पीड़ित महिला ने नवगछिया महिला थाना में दिया आवेंदन, लगाई न्याय की गुहार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

महिला ने कहा, पति व सास-ससुर जानवर के तरह करते हैं पिटाई नही सुनते थाना के अधिकारी नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तीनटंगा करारी वार्ड संख्या 01 निवासी जूली कुमारी पिता अनील साह उम्र 22 वर्ष को अंतर्जातीय विवाह करना महंगा पड़ गया। पति समेत ससुराल वालों के प्रताड़ना के कारण उसका और उसके दो बच्चे का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है, जीवन संकट में है। जुली को दो संतान भी है। पिछले एक साल से जुली के पति और सास-ससुर शारीरिक व मानसिक रूप से उसे प्रताड़ित करता है। उसके साथ दरिंदगी व जानवर के तरह बेरहमी से मारपीट कर मायके भगा देता है। पति और सास-ससुर अब उसे रखने को तैयार नही है। महिला ने बताया कि […]